Back
AI से राजस्थान में सुशासन का नया दौर, सेवाएं तेज और पारदर्शी
DGDeepak Goyal
Mar 24, 2026 13:03:43
Jaipur, Rajasthan
एंकर-राजस्थान में अब सरकार का कामकाज तेजी से स्मार्ट होता जा रहा है... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए सुशासन को नई दिशा दी जा रही है... जयपुर में आयोजित एक अहम कार्यशाला में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि AI के उपयोग से सरकारी सेवाएं अब ज्यादा तेज, सटीक और पारदर्शी बन रही हैं... खास बात ये है कि शिकायत निवारण से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक, AI का असर साफ नजर आने लगा है... देखिए रिपोर्ट...
VO-1-राजस्थान में अब राजकाज भी स्मार्ट हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए सरकार न सिर्फ फैसले तेज कर रही है, बल्कि आमजन तक सेवाएं भी ज्यादा सटीक और पारदर्शी तरीके से पहुंचा रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि एआई तकनीक अब प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बनती जा रही है। सचिवालय में आयोजित “डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ गवर्नेंस में AI की भूमिका” विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि AI के इस्तेमाल से सरकारी कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता दोनों मजबूत हुई हैं। अब सेवाएं ज्यादा तेज, सटीक और नागरिक-केंद्रित बन रही हैं। सीपीग्राम्स (CPGRAMS) और राजस्थान संपर्क पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एआई کا असर साफ दिख रहा है। शिकायतों का विश्लेषण अब तेजी और सटीकता से हो रहा है। इतना ही नहीं, फर्जी और बार-बार की जाने वाली अनावश्यक शिकायतों की पहचान भी आसान हो गई है, जिससे असली समस्याओं का समाधान तेजी से हो पा रहा है।
VO-2- मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने टोंक जिले में चल रही “पढ़ाई विद AI” पहल की खास तौर पर सराहना की। इस प्लेटफॉर्म के जरिए 10वीं कक्षा के गणित के छात्रों को उनकी क्षमता के अनुसार अभ्यास, त्वरित समाधान और विस्तृत व्याख्या मिल रही है। फिलहाल 12 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इसका लाभ ले रहे हैं। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि मशीन लर्निंग और जनरेटिव एआई जैसे टूल्स अब ट्रैफिक मैनेजमेंट, शहरी विकास और स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव ला रहे हैं। सिलिकोसिस जैसी बीमारियों की पहचान आसान हुई है, वहीं “शिशु मापन एआई टूल” से आशा कार्यकर्ताओं को नवजातों की निगरानी में मदद मिल रही है।वाधवानी सेंटर के डीन कमल दास ने बताया कि डिजिटाइजेशन से आगे बढ़कर अब डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की ओर बढ़ना जरूरी है, जहां डेटा के सही उपयोग से सरकारी कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यशाला में वॉइस आधारित एआई (WISPR FLOW) (बोलकर काम करने वाला सिस्टम)टूल, यूजर-फ्रेंडली-आसान उपयोग वाला एआई प्लेटफॉर्म (LOVABLE ), खास जरूरत के लिए बनाए गए एआई टूल-मॉड्यूल (कस्टम AI टूल्स) और प्रेजेंटेशन और कंटेंट बनाने वाला एआई (GAMMA) जैसे एआई टूल्स के प्रैक्टिकल उदाहरण भी पेश किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और AI के उपयोग को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।
बहरहाल,राजस्थान में AI अब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि सुशासन का नया इंजन बनता दिख रहा है। जहां सरकार की गति, पारदर्शिता और जनता तक पहुंच तीनों को एक साथ मजबूती मिल रही है। आने वाले समय में यही तकनीक सरकार और जनता के बीच दूरी को और कम करेगी, सेवाओं को ज्यादा तेज और भरोसेमंद बनाएगी और सुशासन को नई दिशा देगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 14:22:450
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 24, 2026 14:22:340
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 24, 2026 14:22:150
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 24, 2026 14:21:590
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 24, 2026 14:21:340
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 24, 2026 14:21:210
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 24, 2026 14:21:090
Report
1
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 24, 2026 14:20:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:20:460
Report
RMRam Mehta
FollowMar 24, 2026 14:20:360
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 14:20:260
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 24, 2026 14:20:100
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 24, 2026 14:19:560
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 24, 2026 14:19:330
Report