Back
जयपुर में पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव भाले ने समीक्षा बैठक ली
KCKashiram Choudhary
Mar 24, 2026 14:22:45
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- ओएफसी
हैडर-
- प्रमुख सचिव विकास एस. भाले ने ली बैठक
- पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक ली
- विभागीय अधिकारियों के साथ की चर्चा
- पशुबालकों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाएं
- योजनाओं के क्रियान्वयन में AI का उपयोग करें
- गोपालन, मत्स्यपालन की भी बैठक ली
एंकर
पशुपालन, मत्स्य, डेयरी एवं गोपालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास एस भाले ने कार्यभार ग्रहण के बाद विभागीय समीक्षा बैठक ली। भाले ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालन एवं गोपालन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के लिए नवाचारों को अपनाने और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया। बैठक में संयुक्त सचिव दिनेश कुमार जांगिड़, पशुपालन निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना, गोपालन निदेशक पंकज ओझा, मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक जेडी सोढानी, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव भाले ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अतः इन क्षेत्रों में गुणवत्ता, उत्पादकता और विपणन को सुदृढ़ करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में बजट घोषणा और संकल्प पत्र की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
बाइट- विकास एस भाले, प्रमुख सचिव, पशुपालन विभाग
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 15:34:050
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 24, 2026 15:33:410
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 24, 2026 15:33:280
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 24, 2026 15:33:110
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 24, 2026 15:32:220
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 24, 2026 15:32:100
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 24, 2026 15:31:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 15:31:450
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 24, 2026 15:31:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 24, 2026 15:30:460
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 24, 2026 15:30:320
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 24, 2026 15:30:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 15:30:120
Report
625
Report
457
Report