302027
जयपुर में 'स्वस्थ्य नारी चेतना अभियान' 7 नवम्बर से शुरू होगा
Rajasthan:'स्वस्थ्य नारी चेतना अभियान' 7 नवम्बर से जयपुर प्रथम जिले में शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना है, साथ ही इनकी स्क्रीनिंग और उपचार भी किया जाएगा। यह अभियान 10 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि राजस्थान में कैंसर से होने वाली अधिकांश मौतों के लिए ऑरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जिम्मेदार हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण: अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में न्यू सांगानेर रोड को चौड़ा करने के लिए जेडीए ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज कर दी है। गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक सड़क के दोनों तरफ किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए जेडीए के जोन-5 में 200 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। DIG आनंद शर्मा के निर्देश पर प्रवर्तन अधिकारी प्रीति बेनीवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण में अतिक्रमणों का डिमार्केशन और संबंधित लोगों को नोटिस देने की कार्रवाई जारी है। इसके बाद जेडीए की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। सड़क चौड़ीकरण को लेकर हाईकोर्ट ने भी जेडीए को निर्देश दिए हैं। ऐसे में न्यू सांगानेर रोड पर लंबे समय से प्रस्तावित चौड़ीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ रही है।0
0
Report
जमुई रेल प्रशासन पर सवाल: शव हटाने के लिए बोरे और टेंपो तक समय
Jamui, Bihar:जमुई में एक बार फिर रेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। एक महिला की मौत के बाद शव को सम्मानजनक तरीके से घटनास्थल से हटाने की व्यवस्था तक नहीं हो सकी। हालात ऐसे रहे कि शव को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ और परिजनों को बोरे में बांधकर शव को घटनास्थल से ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि महज करीब 100 मीटर की दूरी तय करने में करीब 11 घंटे का समय लग गया। घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल पर मौजूद जीआरपी और रेलवे कर्मियों ने शव को उठाने में मदद नहीं की। लिहाजा परिजनों को खुद शव को बोरे में बांधकर मलयपुर रेलवे फाटक के पास खड़े टेंपो तक ले जाना पड़ा। दरअसल, मृत महिला के भाई सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जीआरपी की ओर से न तो स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि परिजनों ने खुद शव को उठाकर मलयपुर रेलवे फाटक के पास खड़े टेंपो तक पहुंचाया। टेंपो की व्यवस्था भी परिजनों ने ही की। इसके बाद पुलिस उनके साथ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए जा रही थी। सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वह सुबह से अपनी मृत बहन के शव के पास बैठकर उसकी देखभाल कर रहे थे। उनके अनुसार, शव को कौवे या कुत्ते नुकसान न पहुंचाएं, इसलिए वह लगातार शव के पास बैठे रहे। उनका आरोप है कि घटनास्थल पर जीआरपी और जिम्मेदार अधिकारी मौजूद होने के बावजूद शव के पास जाने के बजाय काफी दूर मलयपुर रेलवे फाटक के पास खड़े रहे। सतीश ने बताया कि इस दौरान काफी संख्या में कौवे शव को नोच रहे थे, लेकिन जीआरपी के जवान वहां खड़े होकर देखते रहे। वहीं मृत महिला के बड़े भाई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मलयपुर से फोन आया था कि उनकी बहन कल शाम से घर से निकली है और वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने रात में काफी देर तक चारों तरफ खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। कुछ लोगों ने रात में बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। रात में अंधेरा होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। सुबह उजाला होने पर साड़ी देखकर परिजनों ने पहचान की कि शव उनकी बहन का ही है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में ही स्टेशन और गेटमैन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गई थी। लिहाजा सवाल उठ रहा है कि जब रात में ही सूचना दे दी गई थी तो शव को हटाने में इतनी देर क्यों हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचे दरोगा भी शव के पास नहीं गए। वहां मौजूद जीआरपी कर्मी मोबाइल में तस्वीर देखकर ही स्थिति का अनुमान लगाते रहे और डायरी लिखते रहे, जबकि कुछ ही दूरी पर शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। स्टेशन मास्टर के अनुसार सुबह मिली सूचना स्टेशन मास्टर के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:35 बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद 5:45 बजे जीआरपी को सूचना दी गई। वहीं पूरे मामले को लेकर जीआरपी एएसआई सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें सुबह 5:45 बजे घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा- जांच की जा रही है जीआरपी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराने के सवाल पर थानाध्यक्ष ने कहा कि जीआरपी के पास स्ट्रेचर है, लेकिन तत्काल यह जानकारी नहीं है कि कितने स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की दूरी अधिक होने के कारण संभव है कि स्ट्रेचर किसी दूसरे स्थान पर गया हो। बहरहाल, मौत के बाद शव को घटनास्थल से सम्मानजनक तरीके से हटाने के लिए स्ट्रेचर और एंबुलेंस जैसी बुनियादी व्यवस्था नहीं मिलने के आरोपों ने जमुई रेल प्रशासन की कार्यशैली और मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि डेढ़ माह पहले भाई बहन की मौत के बाद भी एस्टरेचर नसीब नहीं हुई थी और उससे भी बस बल्ले के सहारे तंग कर ले जाएंगे इसका भी वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था हालांकि उसे मामले से भी रेल प्रशासन अब तक सीख नहीं ले पा रही है।0
0
Report
काटाडीह में थ्रेशर से फंसे लोग: Rescue ऑपरेशन जारी, 50-100 लोग प्रभावित
Raipur, Chhattisgarh:काटाडीह में आज भी लोग फंसे हुए हैं आज उन्हें थ्रेशर मशीन से निकाला जा रहा है अभी 50-100 लोग फसे हुए है0
0
Report
Advertisement
टिहरी में पर्यटन मॉडल से रोमांच के साथ रोजगार के नए रास्ते
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी... जहां झील के पानी पर एडवेंचर का रोमांच है, तो पहाड़ों में होम स्टे का सुकून.. अब पर्यटन की नई तस्वीर टिहरी के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है टिहरी में पर्यटन का ये नया मॉडल रोमांच के साथ रोजगार भी जोड़ रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में ये पहाड़ी जिला देश-विदेश के पर्यटकों को कितना आकर्षित करता है..0
0
Report
कैमरे में कैद साधक की आखिरी यात्रा, वायरल हुआ वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:कैमरे में कैद हुआ साधक का आखिरी सफर0
0
Report
विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस: निर्वाचन आयोग और एसाईआर पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्वाचन आयोग और एसाईआर को लेकर कर सकते हैं चर्चा0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में कांग्रेस की सख्त चुनौती: नशा-रोजगार पर बीजेपी सरकार पर हमला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा - जीजा-साला कॉमेडी शो चला रहे हैं, हरियाणा को उड़ता हरियाणा बना दिया एंकर- फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मलेन आयोजित किया गया जिसमे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रभारी संजय दत्त, अध्यक्ष राव नरेंदर ने हिस्सा लिया और हरियाणा की बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा की जीजा-साला दोनों कॉमेडी शो चलाते हैं, एक भगवंत मान उधर और एक नायब सैनी इधर, एक दूसरे को जीजा साला कहते हैं, दोनों कॉमेडी शो चलाते हैं। सरकार चलाना गंभीर विषय है, कोई तमाशा नहीं, सरकार के खर्चे पर तमाशा करने आए हैं, सुरजेवाला ने कहा कि सरकार नशा मुक्ति मैराथन और बोर्ड लगाने की बात करती है, लेकिन हकीकत में हरियाणा को उड़ता हरियाणा बना दिया है, उन्होंने नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि विधानसभा में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक एक साल में 70 हजार बच्चे नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती हुए हैं और आज प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा नौजवान नशे की चपेट में हैं, सबसे ज्यादा ड्रग्स सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम में है, उन्होंने कहा की बोर्ड लगाकर नशा नहीं रुकेगा। सरकार चाहे तो 2 मिनट में नशा रोक सकती है, हमारी सरकार के समय खेल नीति लेकर आए थे, जो नशा बेचता था उसे अंदर कर देते थे। आज फरीदाबाद के कई इलाकों में सुबह इंजेक्शन और गोलियों के पैकेट पड़े मिलते हैं। पहली बार हरियाणा में नायब सैनी सरकार की नाक के नीचे सिंथेटिक ड्रग्स आ गए हैं जो हमारी बच्चियों और बच्चों को नशे में धकेल रहे हैं, सुरजेवाला ने कहा कि फरीदाबाद हरियाणा की जान है, यह उद्योग-धंधों और व्यवसाय का शहर है, अकेले गुरुग्राम से हरियाणा तरक्की नहीं कर सकता, फरीदाबाद को बचाना होगा। संबोधन - रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता वीओ- वही हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भी बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला कहा की 12 साल में न रोजगार दिया न महंगाई रोकी, सरकार की कोई जवाबदेही नहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने बीजेपी को वोट दिया, लेकिन बदले में सरकार ने जनता को क्या दिया, ये पूछने का समय आ गया है, कांग्रेस नेता ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की, इस सरकार की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी कोई जवाबदेही नहीं है, नेता ने कहा कि 2014 में बीजेपी ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, लेकिन आज रोजगार देना तो दूर, इनकी गलत नीतियों की वजह से रोजगार कम होते जा रहे हैं। बड़े-बड़े कारखाने बंद हो गए, छोटे व्यापारी और छोटे उद्योग GST की मार से घर बैठ गए, आज विश्व के 5 देशों में जहां सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, उसमें भारत का नंबर आता है, UPA सरकार में LPG सिलेंडर 450 रुपये का था तो यही बीजेपी के नेता सड़क पर आकर शोर मचाते थे, आज वही सिलेंडर 1000 रुपये को छू रहा है तो बीजेपी के नेता चुप हैं। संबोधन- संजय दत्त, प्रभारी हरियाणा कांग्रेस वीओ- वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंदर ने भी बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर, जनता बदलाव चाहती है, राव नरेंदर ने कहा कि बीजेपी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में हरियाणा में न रोजगार बढ़ा है, न विकास हुआ है। उल्टा बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं और सरकार केवल भाषण दे रही है, उन्होंने कहा कि 2014 में बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे किए थे। 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज हालात ये हैं कि कारखाने बंद हो रहे हैं और छोटे व्यापारी GST की मार से परेशान हैं। किसान, कर्मचारी और आम जनता सभी सरकार की नीतियों से दुखी हैं。 संबोधन - राव नरेंदर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर हमला, वोट चोरी के आरोपों को असत्य बताया
Shivpuri, Madhya Pradesh:डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला वोट चोरी नहीं हो रहे, लोगों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है भोपाल/शिवपुरी। रविवार को ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग व वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वोट चोरी नहीं हो रहे हैं। जनता जागरूक हो गई है, इसलिए उसने अब चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की भी मांग की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 से अधिक चुनाव कांग्रेस हार चुकी है। इसलिए अपनी साख बचाने और उनके नेतृत्व पर सवाल न उठ जाएं, इसलिए वह कभी हाइड्रोजन बम लेकर आते हैं, कभी सुतली बम। उनके बम आखिर में फुस्स निकलते हैं। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि अब राहुल गांधी वोट चोरी के लिए एसआईआर को दोषी बताने की बात कर रहे हैं। इसका मतलब ईवीएम से वोट चोरी के आरोप उनके झूठ साबित हुए। अभी तक वह ईवीएम से वोट चोरी का प्रलाप कर रहे थे। देश की जनता से झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे थे। इस कृत्य के लिए सबसे0
0
Report
लोसल में शांतिपূর্ণ निकाय चुनाव के लिए पुलिस टीम का सम्मान
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन - लोसल विधानसभा - धोद निकाय चुनाव और धार्मिक मेलों को शांतिपूर्ण कराने पर पुलिस टीम का सम्मान。 खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर कस्बे में निकाय चुनाव और धार्मिक मेलों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने पर सुरेश बिजारणियां एवं उनकी टीम ने थानाधिकारी संगीता मीणा सहित पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान थानाधिकारी को शॉल व गुलदस्ता भेंट किया गया तथा पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि परिसीमन के बाद संवेदनशील माहौल के बावजूद पुलिस ने तत्परता से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए। इसके साथ ही बाबा रामदेव व तेजाजी मेलों और पालिका अध्यक्ष चुनाव की चुनौती को भी पुलिस ने निष्पक्षता से संभाला। त्योहारों व व्यस्त माहौल में भी जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों का उत्साहवर्धन करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। थानाधिकारी संगीता मीणा ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। पुलिस 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय' के संकल्प के साथ चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
लोकसभा स्पीकर बिरला का टाउन हॉल में आतिशबाजी के साथ शानदार स्वागत
Jaipur, Rajasthan:बूंदी-लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे टाउन हॉल संपर्क संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल टाउन हॉल पहुंचने पर बिरला का किया आतिशबाजी के साथ किया शानदार स्वागत नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति भरत शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों ने किया स्वागत नवनिर्वाचित सभापति भरत शर्मा ने पढ़ा स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा उपसभापति संजय भूटानी, रहे मौजूद。 पार्षदों ने बिरला से की मुलाकात,0
0
Report
मंडावा में आंगन मिलन पोषण अभियान: स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं की जानकारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुं झुनूं जिले के मंडावा कस्बे के अंबेडकर भवन में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा एवं पोषण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार, पवन कुमार, डॉ. संजीव कुलहरि, डॉ. विनोद राहड़ और विकास अधिकारी अमित चौधरी सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण ओऱ दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी ने संतुलित आहार के महत्व पर जानकारी देते हुए बच्चों के बेहतर विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन को आवश्यक बताया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनका आमजन से सीधा संपर्क और जुड़ाव रहता है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को आमजन से और अधिक जोड़ने तथा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं एसडीएम विश्वामित्र मीणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी गांव-गांव और घर-घर तक लोगों से जुड़ी हुई हैं। इनके माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क, सहयोग और लोगों से जुड़ाव के बिना विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना कठिन है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल युक्त संतुलित आहार का संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों का सम्मान भी किया गया। उषा कुलहारि ने बताया गया कि विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न दिशाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडावा विधानसभा क्षेत्र के बिसाऊ गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं अगले चरण में भारु गांव में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।0
0
Report
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ने बाइक सवारों को टक्कर दी, दो मौतें
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़).....नीमराना थाना क्षेत्र में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नीमराना थाना के सामने हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को बस करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बाइक पर एक महिला, एक व्यक्ति और एक छोटी बच्ची सवार थे। रोडवेज बस की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। इसके बाद तेज रफ्तार बस सर्विस लेन पर खड़ी एक पंचर बस से भी जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को 112 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों व आसपास के लोगो का कहना है दिल्ली जयपुर ह highways पर अक्कसर हरियाणा रोडवेज के चालक बसों को बहुत तेज गति से दौड़ते है जिससे आये दिन हरियाणा रोडवेज बसों से किसी ना किसी की जान जाने की घटनाये होती रहती है। हरियाणा रोडवेज बसों की गति पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। अब पुलिस जांच के बाद और स्पष्ट होगी पूरी स्थिति प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक और बच्ची भुगंडा अहीर, मुंडावर क्षेत्र, जिला खैरथल-तिजारा के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायल महिला की पूरी पहचान तथा आपसी संबंधों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और रोडवेज बस चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
जयपुर के विष्णु आरती विवाद में बुजुर्ग पुजारी की पिटाई; सीसीटीवी फुटेज सामने
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuआरती के विवाद को लेकर बुजुर्ग पुजारी की पिटाई 63 वर्षीय पुजारी की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज आया सामने करधनी थाना इलाके के गणेश नगर शिव मंदिर का है मामला teज आवाज में साउंड बजने को लेकर नाराज युवक ने की पिटाई सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक ने पुजारी को गिरा दिया आरोपी ने लगातार थप्पड़-घूंसों से पिटाई की, पुजारी के कपड़े फट गए घटना के समय छोटे बच्चे भी मंदिर में मौजूद थे, जो डरकर भागे। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु ने आकर पुजारी को छुड़ाया इधर पीड़ित पुजारी का 24 घंटे बाद भी मेडिकल नहीं कराया गया करधनी थाना पुलिस ने युवक और उसके पिता को हिरासत में ले लिया0
0
Report
दिया कुमारी का आंगन मिलन: बच्चों को न्यूट्री बार और गोद भराई रस्म
Jaipur, Rajasthan:आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं दिया कुमारी, बच्चों को बांटी न्यूट्री बार, गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई जयपुर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित आदर्श आंगनवाड़ी पाठशाला में रविवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ हिस्सा लिया। दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें न्यूट्री बार वितरित किए। उन्होंने बच्चों के पोषण और स्वस्थ विकास से जुड़ी गतिविधियों में भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं को स्वस्थ और सुरक्षित मातृत्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे का स्वास्थ्य परिवार की खुशहाली से सीधे जुड़ा है。 इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में काम कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दिया कुमारी ने कहा कि स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित बचपन ही सशक्त परिवार तथा विकसित राजस्थान की मजबूत नींव हैं। सरकार बच्चों के पोषण, माताओं के स्वास्थ्य और परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए इन सेवाओं को लगातार मजबूत कर रही है।0
0
Report
गांधीनगर में मार्बल एरिया के मालिक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:गांधीनगर थाना पुलिस ने दो माह पूर्व मार्बल एरिया स्थित खुशी हैंडीक्राफ्ट के मालिक गोवर्धन बलई पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने गोवर्धन बलई पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मार्बल एरिया सहित आसपास के इलाकों में लगे 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि आरोपी पैसे के लेनदेन को लेकर किसी दूसरे गोदाम में जाना चाहते थे, लेकिन गफलत में उन्होंने खुशी हैंडीक्राफ्ट के मालिक गोवर्धन बलई को ही निशाना बना दिया। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रेस किया और आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में कुचामन निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ हरेंद्र डूडी, बांदरसिंदरी निवासी मुकेश जाट उर्फ सेंटी और कटसूरा निवासी राजेंद्र घासल को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बाइट एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला0
0
Report
Advertisement
