Back
175वें बादशाह मेले की हिरक जयंती: ब्यावर में कौमी एकता की मिसाल
RIRamawatar Isran
Mar 02, 2026 13:33:19
Jaipur, Rajasthan
ब्यावर
शैलेश शर्मा
ब्यावर-गुलालों की महक और उमंगों के रंग में सराबोर ब्यावर का ऐतिहासिक बादशाह मेला इस बार अपने 175वें वर्ष में हीरक जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन और अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मेला कौमी एकता और परंपरा का अनूठा प्रतीक है। धुलण्डी के दूसरे दिन आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला मुगलकालीन परंपरा से जुड़ा है, जब अकबर के नवरत्न सेठ टोडरमल अग्रवाल को ढाई दिन की बादशाहत मिली थी। उसी स्मृति को जीवंत रखने के लिए हर वर्ष ब्यावर में बादशाह मेला धूमधाम से मनाया जाता है।
मेला संयोजक मुकेश गर्ग
मेला संयोजक मुकेश गर्ग ने बताया कि “सन् 1851 से प्रारम्भ हुआ यह बादशाह मेला ब्यावर नगर की साझा संस्कृति और कौमी एकता का प्रतीक है। हर वर्ष धुलण्डी के दूसरे दिन यह मेला जनसहयोग, जिला प्रशासन और अग्रवाल समाज के संयुक्तत्वावधान में आयोजित किया जाता है।
मेले की शुरुआत सुबह बादशाह बनने की बोली से होती है, जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को बादशाह बनाया जाता है। इसके बाद लगभग 4000 लीटर भांग युक्त ठंडाई जैन समाज के निर्देशन में तैयार कर शहर के प्रमुख बाजारों में प्रसाद के रूप में वितरित की जाती है।
बादशाह को सजाने-संवारने का कार्य माहेश्वरी समाज करता है और बीरबल की पारंपरिक नृत्य परंपरा ब्राह्मण समाज द्वारा निभाई जाती है। मुकेश उपाध्याय बीरबल की भूमिका में प्रतिवर्ष बादशाह मेला पर सवारी के आगे नृत्य करते हैं यह मेला सभी समाजों की सहभागिता का जीवंत उदाहरण है।”
बाइट मेला संयोजक अजय गोयल
मेला संयोजक अजय गोयल ने कहा कि “बादशाह मेले की सबसे बड़ी विशेषता बादशाह की सवारी के दौरान गुलाल की वर्षा है। ‘बादशाह खचीं दें’ के नाम से प्रसिद्ध इस गुलाल को नगरवासी सोने की अशर्फियों की तरह लूटने को उत्साहित रहते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस गुलाल को तिजोरी या दुकान के गल्ले में रखने से व्यापार में वृद्धि होती है और घर का खजाना कभी खाली नहीं होता।
ब्यावर से 100 से 150 किलोमीटर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग ढोल-चंग की थाप पर होली के गीत गाते हुए मेले में शामिल होते हैं। पूरा मुख्य बाजार हजारों लोगों की उपस्थिति में गुलालमय हो जाता है और शहर में उत्सव का अद्भुत माहौल बनता है।”
बाइट अग्रवाल समाज अध्यक्ष अमित बंसल
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अमित बंसल ने बताया कि—
“इस वर्ष 175वें बादशाह मेले को हीरक जयंती के रूप में भव्यता से मनाया जा रहा है। अग्रवाल समाज ब्यावर और जिला प्रशासन के सहयोग से शहर के मुख्य द्वार अजमेरी गेट पर लेजर लाइट शो, भव्य आतिशबाजी और आधुनिक तकनीक से युक्त डी जे की विशेष व्यवस्था की गई है।
इसके पश्चात अग्रसेन सर्किल और भगत चौराहा पर भी समाज की ओर से गगनचुंबी आतिशबाजी की जाएगी। बादशाह की सवारी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी, जहां जिला प्रशासन द्वारा भी विशेष आतिशबाजी की व्यवस्था रहेगी।
इस ऐतिहासिक मेले में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक शंकर सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।”
राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त यह ऐतिहासिक बादशाह मेला आज भी ब्यावर की सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और कौमी एकता की जीवंत मिसाल बना हुआ है।
ब्यावर से शैलेश शर्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 16:32:09Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ में लोगों ने होलिका दहन किया और होली मनाई।
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 02, 2026 16:31:200
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 02, 2026 16:31:080
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 02, 2026 16:30:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 16:30:33Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश: होली के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष संध्या आरती की गई।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 02, 2026 16:20:330
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 02, 2026 16:20:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 02, 2026 16:20:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 02, 2026 16:19:450
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 02, 2026 16:19:310
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 02, 2026 16:19:160
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 02, 2026 16:19:040
Report
