Back
हनुमानगढ़ में चिट्टा-हेरोइन की लत से गर्भवती महिला की मौत: अब महिलाएं भी खतरे में
VKVishwas Kumar
Oct 27, 2025 10:32:23
Hanumangarh, Rajasthan
चिट्टे/हेरोइन की बढ़ती आग अब महिलाओं को भी चपेट में लेने लगी है। जंक्शन की खुंजा स्थित वार्ड तीन की चिट्टे की आदी विवाहिता ने नशे के कारण ना केवल अपना घर खराब कर लिया बल्कि कोख भी उजाड़ ली। गर्भवती किरण देवी को चिट्टे के नशे की ऐसी तोड़ लगी कि यह भी भूल बैठ कि वह सात माह की गर्भवती है। उसने शनिवार शाम को चिट्टे का इंजेक्शन लगाया। नशा ओवरडोज होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई।उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने किरण देवी को तो बचा लिया। मगर उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सका। शादी के छह साल बाद जो गोद भरने की उम्मीद जगी थी, वह नशे की आग में जलकर खाक हो गई। रविवार सुबह किरण देवी के मृत पैदा हुए बच्चे का अंतिम संस्कार करवाया गया। इस दौरान उसके परिजनों तथा नागरिकों ने इलाके में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।किरण देवी की माता राधा देवी ने बताया कि उसके छह लड़कियां हैं तथा दो बेटे हैं। इनमें से किरण देवी सहित दो बेटियां तथा एक बेटा नशे का रोगी है। छह साल पहले किरण की लव मैरिज हुई थी। मगर शादी के कुछ समय बाद ही पति उसे पीहर छोड़ गया कि वह नशा करती है और उसके परिवार को खराब कर देगी। उसका पति बीच में मिलने आता है। मगर उसका इलाज कराने व साथ ले जाने की बात नहीं करता। राधा देवी कहती हैं कि इलाके में कई जगहों पर चिट्टा बिक रहा है। इसके बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। बच्चे की मौत से गमजदा किरण देवी कहती है कि कई दिन से नशा नहीं किया था। बच्चे को नुकसान पहुंचने का अंदेशा था। मगर नशे की तोड़ ने सारे सपने तोड़ दिए। अपनी लत के कारण बच्चे को खो दिया। वही वार्ड तीन के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेन्द्रपाल गिल ने बताया कि इलाके में चिट्टा व मेडिकेटेड नशा तेजी से बढ़ रहा है। युवा निरंतर इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। पुलिस को सूचना देते हैं। मगर कोई प्रभावी अंकुश नशा सप्लायरों पर अब तक नहीं लगा है। सोमवार को एसपी से मिलकर नशे की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग करेंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 27, 2025 16:31:030
Report
BSBhushan Sharma
FollowOct 27, 2025 16:30:410
Report
SVShweta Verma
FollowOct 27, 2025 16:30:170
Report
0
Report
2
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowOct 27, 2025 16:06:130
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 27, 2025 16:03:560
Report
0
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 27, 2025 16:03:19Noida, Uttar Pradesh:नाव पर सवार किशोरों के विजुअल zee media Exclusiv
0
Report
RZRajnish zee
FollowOct 27, 2025 16:02:450
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 27, 2025 16:02:330
Report
RNRandhir Nidhi
FollowOct 27, 2025 16:02:140
Report
