Back
हनुमानगढ़ के टिब्बी में इथेनॉल फैैक्ट्र्री विवाद: महा पंचायत से पहले प्रशासन अलर्ट
PKPradeep Kumar
Feb 10, 2026 17:16:19
Hanumangarh, Rajasthan
टिब्बी, हनुमानगढ़
इथेनॉल फैक्ट्री विवाद मामला, कल तलवाड़ा झील में प्रस्तावित महा पंचायत को लेकर एसपी, कलेक्टर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, शांति की अपील
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में इथेनॉल फैक्ट्री विवाद मामले को लेकर कल बुधवार को तलवाड़ा झील की धानमंडी में प्रस्तावित महा पंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है. प्रशासन ने एहतियात इलाके में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है. मंगलवार देर शाम को जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव व एसपी हरी शंकर ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने महा पंचायत को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. कोई भी कानून हाथ में न लें जिसकी वजह से सख्त कार्रवाई करनी पड़े. पुलिस प्रशासन किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं. महा पंचायत को लेकर हुए करीब 700-750 पुलिस जवान और अधिकारियों को लगाया गया. किसानों के कथित तौर पर रेल रोकने व सड़क जाम करने की चेतावनी पर कहा कि किसानों से बातचीत कर समझाइश की गई है. ऐसा कोई गैरकानूनी गतिविधि न करें अन्यथा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.
जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव ने कहा कि संवैधानिक तरीके से आंदोलन करें. शांतिपूर्ण तरीके से बात रखें. सरकार में जो भी काम होता है एक प्रक्रिया के तहत होता है. सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है.इस दिशा में जो कमेटी गठित की गई थी वो नियमित स्तर पर बैठकें कर रिपोर्ट शीघ्र ही सरकार को सौंपेगी. जिसके परिपेक्ष्य में आगे की कार्रवाई संपादित की जाएगी. उन्होंने जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.
गौरतलब है कि इथेनॉल फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति की ओर से फैक्ट्री का एमओयू रद्द करने व किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की जा रही है। 10 दिसंबर को राठी खेड़ा में इथेनॉल फैक्ट्री निर्माण स्थल पर तोड़-फोड़ व आगजनी की घटनाएं सामने आई थी. 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ में हुई पंचायत के बाद उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में जिला कलेक्टर की ओर किसानों की मांग को सरकार को अर्धशासकिए पत्र सरकार को भेजा गया था. लेकिन किसानों की मांग है इतना समय गुजर जाने के बाद भी मांगों पर सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिससे किसानों और क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है. इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ पिछले 19 माह से किसानों का आंदोलन लगातार जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:31:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:31:300
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:31:140
Report
BTBrajesh Tiwari
FollowFeb 10, 2026 18:30:470
Report
1
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:16:500
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 18:16:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 18:16:130
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 10, 2026 18:15:540
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 18:15:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:15:220
Report
Chirimiri, Chhattisgarh:एमसीबी जिले के चनवारीडांड मा महामाया धाम में आज 189 जोड़े विवाह बन्धन में बधे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और वर वधु को नव जीवन का आशीर्वाद दिया।
0
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 10, 2026 18:01:360
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowFeb 10, 2026 18:01:040
Report