Back
कटिहार में नकाबपोश बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मारी, हालत गंभीर
RKRANJAN KUMAR
Feb 10, 2026 18:31:14
Katihar, Bihar
घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने पति-पत्नी को मारी गोली, दोनों गंभीर घायल
नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर संझेली बहियार की ओर फरार हो गए
कदवा थाना क्षेत्र के संझेली गांव की घटना, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई
बड़कू शर्मा के जांघ में गोली लगी है, जबकि उनकी पत्नी काजल देवी के बांह में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल
ग्रामीणों की मदद से घायल पति-पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई
कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्ममदपुर पंचायत के संझेली गांव में मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे अपराध की सनसनीखेज वारदात सामने आई। घोघरी पुल के पास पूर्व से घात लगाए तीन नकाबपोश अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मार दी और संझेली बहियार की ओर फरार हो गए। इस घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायल दंपती की पहचान सांझेली गांव वार्ड संख्या - 06 निवासी 28 वर्षीय बड़कू शर्मा और उनकी 27 वर्षीय पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों अपराधी नकाब पहने हुए थे। इनमें एक के हाथ में लाठी, दूसरे के हाथ में चाकू और तीसरे के हाथ में बंदूक थी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। गोली और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कदवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कदवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों की मदद से घायल पति-पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लाया गया, जहाँ चिकित्सक ज्ञान रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार, बड़कू शर्मा के जांघ में गोली लगी है, जबकि उनकी पत्नी काजल देवी के बांह में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल बड़कू शर्मा के पिता परमेश्वर शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ललित शर्मा पर काजल देवी को गायब कर उनके साथ गलत करने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी, जिसमें उल्टे बड़कू शर्मा को ही दोषी ठहराने की कोशिश की गई थी। इसी के चलते पति-पत्नी तीन-चार दिन पहले कटिहार जाकर किडनैपिंग और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में थे।
बताया गया कि पंचायत के नाम पर मामले का निपटारा कराने के लिए दोनों को दोबारा गांव बुलाया गया था। इसी दौरान यह गोलीबारी की घटना घटी। बड़कू शर्मा के पिता ने हकरू शर्मा के तीन पुत्रों पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:31:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:31:300
Report
BTBrajesh Tiwari
FollowFeb 10, 2026 18:30:470
Report
1
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:16:500
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 18:16:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 18:16:130
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 10, 2026 18:15:540
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 18:15:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 18:15:220
Report
Chirimiri, Chhattisgarh:एमसीबी जिले के चनवारीडांड मा महामाया धाम में आज 189 जोड़े विवाह बन्धन में बधे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और वर वधु को नव जीवन का आशीर्वाद दिया।
0
Report