Back
डूंगरपुर में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 160 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
ASAkhilesh Sharma
Jan 25, 2026 04:36:19
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिले में साइबर अपराधों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद, स्थानीय पुलिस साइबर ठगों पर नकेल कसने में जुटी है। आंकड़ों के मुताबिक, जहां साइबर ठगी के मामले साल-दर-साल बढ़ रहे हैं, वहीं पुलिस भी विभिन्न अभियानों के तहत अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेल रही है और पीड़ितों को उनकी लूटी हुई रकम वापस दिला रही है। इसके साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस ने वर्ष 2024 में 28 फीसदी तो वही वर्ष 2025 में 40 फीसदी राशि साइबर ठगों से रिकवर कर पीडितो को लौटाई है।
सायबर ठग अलग - अलग तरीके से लोगो की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने में लगे है। साल 2024 में डूंगरपुर जिले में साइबर ठगी के कुल 130 मामले सामने आए, जिनमें ठगी गई कुल राशि 2 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक थी। पुलिस ने इनमें से 29 मामलों में एफआईआर दर्ज की और 51 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारीयों के परिणामस्वरूप, पुलिस ने पीड़ितों से लूटी गई 64 लाख 56 हजार 656 रुपये की राशि सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें वापस दिलवाई। वही शेष मामलों में अनुसंधान चल रहा है। इधर पिछले साल 2025 में डूंगरपुर जिले में साइबर ठगी के कुल 137 मामले सामने आए, जिनमें ठगी गई कुल राशि 1 करोड़ 62 लाख 96 हजार 794 रुपये थी। पुलिस ने इनमे से 13 मामलों में एफआईआर दर्ज की और 47 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारीयों के परिणामस्वरूप, पुलिस ने पीड़ितों से लूटी गई 65 लाख 99 हजार 609 रुपये की राशि सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें वापस दिलवाई। वही शेष मामलों में अनुसंधान चल रहा है।
सायबर ठगी से बचाव के लिए कर रहे जागरूक
सायबर ठगों पर कार्रवाई के दौरान, डूंगरपुर पुलिस ने ठगी गई राशि के अलावा बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप और वाहन भी जब्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, 225 सिम कार्ड और आईईएमआई नंबरों को ब्लॉक करवाया जा चुका है, जिससे अपराधियों के लिए अपने गोरखधंधे को जारी रखना मुश्किल हो गया है। CEIR पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में 237 से अधिक मोबाइल फोन जब्त कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए हैं | एसपी मनीष कुमार ने बताया कि साइबर ठगों पर कानूनी कार्रवाई के अलावा, जिला पुलिस ने जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 25000 से करीब लोगों को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया है।
160 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा रही सबसे बड़ी कार्रवाई
डूंगरपुर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डूंगरपुर पुलिस की ओर से साइबर ठगों के खिलाफ की गई कार्रवाई में 160 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा सबसे बड़ी कार्रवाई रही है, जिसमें पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। इन साइबर ठगों ने डूंगरपुर जिले में लोगो को झांसे में लेकर 450 से फर्जी बैंक खाते खुलवाए। इन खातों के जरिए देशभर में करीब 160 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया गया। गरीब, मजदूर ओर स्कूल कॉलेज के छात्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने, पेन कार्ड बनवाने, छात्रवृत्ति का झांसा देकर उनके डॉक्यूमेंट ले लिए। इसमें सबसे ज्यादा कॉलेज छात्र-छात्राओं के खाते खुलवाए। उनके नाम से इंडसइंड बैंक एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ओर अन्य कई बैंकों में फर्जी खाते खुलवाए है, जिनसे बाद में ऑनलाइन फर्जी लेनदेन हुआ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DTDhiraj Thakur
FollowJan 25, 2026 06:07:050
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 25, 2026 06:05:230
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 25, 2026 06:04:260
Report
AMAnkit Mittal
FollowJan 25, 2026 06:03:260
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 25, 2026 06:03:10Noida, Uttar Pradesh:मथुरा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत
0
Report
RVRajat Vohra
FollowJan 25, 2026 06:02:58Jammu, :जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडर इलाके में आया snow एवलांच। किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 25, 2026 06:02:440
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 25, 2026 06:02:300
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 25, 2026 06:02:210
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 25, 2026 06:01:570
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 25, 2026 06:01:370
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 25, 2026 06:01:250
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowJan 25, 2026 06:01:110
Report