Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

युवक के पीछा से तंग आकर छात्रा ने जहर खाया, उदयपुर में मौत

ASAkhilesh Sharma
Dec 17, 2025 14:20:39
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा चौरासी लोकेशन चौरासी युवक के पीछा करने से तंग आकर छात्रा ने जहर खाया, उदयपुर में मौत, सर्वसमाज धम्बोला थाने के सामने धरने पर बैठा, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ की रहने वाली एक 16 साल की छात्रा ने जहरीली चीज खा ली। तबियत खराब होने पर उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान छात्र की आज मौत हो गई। उसकी मौत की खबर आते ही सर्वसमाज के लोग धम्बोला थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सर्वसमाज के लोगो ने दूसरे समुदाय के युवक पर छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करने ओर पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। वही परिवार के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बैठे है। धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ निवासी जागृति पाटीदार (16) पुत्री जगदीश पाटीदार बारहवीं कक्षा पास है। 14 दिसंबर को वह अपने घर से बीएसटीसी का फॉर्म भरने के लिए निकली थी। घर से निकलते ही गांव का युवक जावेद उसका पीछा करने लगा। छात्रा ई मित्र पर फॉर्म भरकर जहा जहा गई। युवक उसके पीछे पीछे जाकर तंग करने लगा। इससे परेशान होकर छात्रा अपने परिवार के लोगो के साथ उसी दिन धम्बोला थाने पहुंची। छात्रा ने इसे लेकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दी। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर छात्रा जागृति पाटीदार ने 16 दिसंबर को शाम के समय जहर खा लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में पहले सीमलवाड़ा ओर फिर डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन हालत गंभीर होने से उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छात्रा ने आज बुधवार को दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत की खबर गांव में लोगो के पास मिलते ही लोग इकट्ठे हो गए। लोग धम्बोला थाने पहुंचे और आक्रोश जताया। लोगो ने कहा कि रिपोर्ट देने के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की। इस वजह से उसे जहर खाने के लिए मजबूर हो गई। पुलिस ने आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कार्य होता तो छात्रा की जान नहीं जाती। लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने के सामने ही बैठ गए। वही पुलिस समझाइश के प्रयास कर रही है। दूसरी ओर पुलिस ने शव का उदयपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लेकिन देर रात तक शव गांव पहुंचेगा. अखिलेश शर्मा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSATISH KUMAR
Dec 17, 2025 16:03:57
:नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरे ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कोतवाली काशीपुर पुलिस, एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने काशीपुर के टांडा उज्जैन इलाके में संघन चेकिंग अभियान के दौरान नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद की है। बताया गया है कि उक्त बड़ी खेप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाई गई है जिसे तराई क्षेत्र में खपाना था बरामद नशीले इंजेक्शन की अनुमानित खुदरा कीमत लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपये आँकी गई है। बताया गया है कि विगत दिवस पुलिस को मुखबिर से पता चला कि काशीपुर में दड़ियाल रोड यूं पाइ की ओर से नशे की एक बड़ी खेप ने प्रवेश लिया है जिसके बाद आनन फानन कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा SAFE XPRESS नामक ट्रांसपोर्ट, दड़ियाल रोड, टांडा उज्जैन, काशीपुर में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट में रखी गई संदिग्ध पेटियों की तलाशी ली गई, जिसमें नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद हुई। जिसमें 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए जिनकी कीमत 1.32 करोड़ के करीब बताई गई है। जहां तलाशी के दौरान 16 गत्तों की पेटियों में BINORPHINE (Buprenorphine Injection IP) के 1,598 डिब्बों में कुल 39,950 इंजेक्शन, तथा 02 गत्तों की पेटियों में REXOGESIC (Buprenorphine Injection) के 160 डिब्बों में कुल 4,000 इंजेक्शन बरामद किए गए। इस प्रकार 43,950 नशीले इंजेक्शन पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार एवं औषधि निरीक्षक निधि शर्मा द्वारा बरामद इंजेक्शनों की औषधीय संरचना, नियमों एवं नियंत्रित पदार्थ श्रेणी के अंतर्गत विस्तृत तकनीकी जांच की गई। जांच में पुष्टि हुई कि दोनों दवाएं Controlled Drugs की श्रेणी में आती हैं तथा इनका परिवहन केवल लाइसेंस प्राप्त इकाइयों द्वारा ही किया जा सकता है। मौके पर विधिवत इन्वेंट्री रिपोर्ट तैयार की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह नशीले इंजेक्शन रिपुल चौहान पुत्र रक्षपाल सिंह, निवासी ग्राम नजीमपुर, पोस्ट जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी वार्ड संख्या-13, कविनगर, कोतवाली काशीपुर द्वारा मंगाए गए थे। पुलिस की इस छापामार कार्यवाही से आरोपी बचकर भागने में सफल हो गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Dec 17, 2025 16:03:37
Tehran, Tehran Province:ବ୍ରହ୍ମପୁର ଦିନିକିଆ ଗସ୍ତରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ । ଓଡ଼ିଆ ର ମାନ୍ୟବର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ ଆଜି ବ୍ରହ୍ମପୁର ସହର କୁ ଦିନିକିଆ ଗସ୍ତରେ ଆਸି ଫେରିଛନ୍ତି। ଆଜି ଦିନ ସାଢେ ୧୧ ଟା ବେଳେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ବ୍ରହମପୁର ରାମଲିଙ୍ଗେଶ୍ୱର୍ ପାର୍କରେ ପହଞ୍ଚି ପୂର୍ବତନ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ଭାରତରତ୍ନ ଅଟଳ ବିହାରୀ ବାଜପେୟୀଙ୍କ ପ୍ରତିମୂର୍ତ୍ତୀରେ ପୁଷ୍ପମାଲ୍ୟ ଅର୍ପଣ କରିଥିଲେ । ସେଠାରୁ ସେ ସବ ରେଜିଷ୍ଟର ଛକକୁ ଯାଇ ସ୍ବର୍ଗତ ମୋହନ ନାୟକଙ୍କ ପ୍ରତିମୂର୍ତ୍ତୀରେ ପୁଷ୍ପମାଲ୍ୟ ଅର୍ପଣ କରିଥିଲେ । ଏହା ପରେ ନୀଳକଣ୍ଠ ନଗਰ ସରସ୍ଵତୀ ଶିଶୁ ମନ୍ଦିରର ବାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ । ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଗସ୍ତ ବେଳେ ଖଣି ମନ୍ତ୍ରୀ ବିଭୂତି ଭୂଷଣ ଜେନା, ମତ୍ସ୍ୟ ଓ ପଶୁ ସମ୍ପଦ ମନ୍ତ୍ରୀ ଗୋକୁଳାନନ୍ଦ ମଲ୍ଲିକ, ବ୍ରହ୍ମପୁର ବିଧାୟକ କେ. ଅନିଲ କୁମାର ସମାେତ ଗଞ୍ଜାମ ଜିଲ୍ଲାର ବିଭିନ୍ନ ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀର ବିଧାୟକ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ । ବ୍ରହ୍ମପୁର ସ୍ଥିତ ନୀଳକଣ୍ଠ ନଗର ସରସ୍ୱତୀ ଶିଶୁ ବିଦ୍ୟା ମନ୍ଦିରର ୪୨ତମ ଵାର୍ଷିକ ଉତ୍ସବରେ ଯୋଗଦେଇ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀମାନଙ୍କୁ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରେରଣାଦାୟୀ କାହାଣୀ କହିଥିଲେ । ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରାରମ୍ଭିକ ଜୀବନରେ ଜଣେ ଆଚାର୍ଯ୍ୟ ଭାବେ କିଛି ଦିନ ସରସ୍ୱତୀ ଶିଶୁ ମନ୍ଦିରରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରିଥିବାରୁ , ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଯୋଗଦେବା ମୋ ପାଇଁ ଏକ 'ଘର ବାହୁଡ଼ା' ଅନୁଭୂତି ପରି ଲାଗୁଥିବା କହିଛନ୍ତି । ତଳ ରେଇଁ ୩୫ବର୍ଷ ଧରି ପିଲାମାନଙ୍କୁ ଜଣେ ଜଣେ ଉତ୍ତମ ମଣିଷ ଭାବେ ଗଢ଼ିବାର ଯେଉଁ ମହତ୍ତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଦାୟିତ୍ୱ ନିର୍ବାହ କରୁଛି, ତାହା ଆମର "ବିକଶିତ ଓଡ଼ିଶା" ସଂକଳ୍ପକୁ ସାକାର କରିବାରେ ବଡ଼ ଭୂମିକା ଗ୍ରହଣ କରିବାରେ । ବୋଲି କହିଛନ୍ତି। ଆମ ସରକାର ରାଜ୍ୟରେ ପିଲାମାନଙ୍କ ସାମଗ୍ରିକ ବିକାଶ ପାଇଁ ନୂତନ ଶିକ୍ଷାନୀତି-୨୦୨୦ ସହିତ "ଗୋଦାବରୀଶ ମିଶ୍ର ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଯୋଜନା" ଓ "ଶିଶୁ ବାଟିକା" ଭଳି ଅନେକ ଦୂରଦୃଷ୍ଟି ସମ୍ପନ୍ନ ପଦକ୍ଷେପ ନେଉଛନ୍ତି। ଏହି ଅବସରରେ ମୁଁ ଅଭିଭାବକ ମାନଙ୍କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି ଯେ, ପିଲାମାନଙ୍କୁ କେବଳ ଡାକ୍ତର କିମ୍ବା ଇଞ୍ଜିନିୟର ହେବାର ପ୍ରତିଯୋଗିତାରେ ନ ପକାଇ, ସେମାନଙ୍କୁ ସେମାନଙ୍କ ପସନ୍ଦ ଓ ପ୍ରତିଭା ଅନୁସାରେ ଉଡ଼ିବାକୁ ସୁଯୋଗ ଦିଅନ୍ତୁ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି । ଆଜିର ବିଦ୍ୟାର୍ଥୀ ସମାଜ ମୋବାଇଲ ଓ ସୋସିଆଲ ମିଡିଆର ଦାୟିତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ବ୍ୟବହାର କରିବା ସହ ନିଜର ମାଟି, ଭାଷା ଓ ସଂସ୍କୃତିକୁ ସର୍ବଦା ସମ୍ମାନ ଦେବା ଆବଶ୍ୟକ। ଶିକ୍ଷା, ସଂସ୍କାର ଓ ସମର୍ପଣ ମାଧ୍ୟମରେ ହିଁ ପ୍ରତି ସମୃଦ୍ଧ ଓଡ଼ିଶା ଓ ବିକଶିତ ଭାରତ ଗଠନ କରିପାରିବା ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ। ଏହା ସହ ବହୁ ପ୍ରତିକ୍ଷିତ ବ୍ରହ୍ମପୁର ସହର କୁ ଗ୍ରେଟର ବ୍ରହ୍ମପୁର ରେ ପରିଣତ କରିବା ପାଇଁ ଖୁବ୍ ଶିଘ୍ର ସରକାର ପଦକ୍ଷେପ ନେଉଥିବା କହିଛନ୍ତି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Dec 17, 2025 16:03:05
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल के नीलोखेड़ी में पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ लगभग 20 तोले सोना किया बरामद, थाना बुटाना और क्राइम ब्रांच टीम ने वारदात को किया ट्रेन्स डीएसपी महावीर सिंह ने दी जानकारी । घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी काबू ,आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सोने के आभूषण बरामद करनाल, जिला पुलिस करनाल की अपराध अन्वेषण शाखा-3, पुलिस चौकी नीलोखेड़ी तथा थाना बुटाना की संयुक्त टीमों द्वारा घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस टीम द्वारा आरोपी 1.पवन पुत्र अजमेर सिंह, 2.वंश चोपड़ा पुत्र राजकुमार चोपड़ा, 3.आकाश पुत्र महेंद्र सिंह, निवाशी नीलोखेड़ी को काबू किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा करीब 20 तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। इस संबंध में डीएसपी महावीर सिंह (नीलोखेड़ी) ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता चंद्र मोहन पुत्र मनोहर लाल द्वारा दिनांक 16 दिसंबर 2025 को शिकायत दी गई थी कि शाम के समय जब वह अपने घर पहुंचा और ताला खोला तो बच्चों के कमरे की खिड़की बाहर से खुली हुई तथा अंदर से टूटी हुई पाई गई। घर के अंदर जांच करने पर लोहे की अलमारी में रखे सोने-डायमंड के आभूषण लगभग 20 तोला चोरी पाए गए। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। शिकायत के आधार पर थाना बुटाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त टीमों द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम अनुसंधान जारी है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Dec 17, 2025 16:02:42
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र -- कल 18 दिसंबर से हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है और विपक्ष किन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा इसको लेकर थानेसर विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कल से हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और मौजूदा सरकार हर मोर्चे से विफल साबित हो रही है। यह सरकार वोट चोरी से बनी हुई है, इस सरकार से लोगों का विश्वास भी उठ चुका है। धान घोटाला करके जहां किसानों को लूटा जा रहा है, इसी प्रकार रोजगार न मिलने से युवा परेशान है। व्यापारी भयभीत है, रोजाना गोलियां चल रही है मांगी जा रही है। ऐसे में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हम विधानसभा में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा हम विधानसभा में यह बात रखेंगे कि हमारा चंडीगढ़ पर क्या स्टेटस है, चंडीगढ़ हमारी राजधानी है और बड़े दुर्भाग्य से कहना पड़ता है कि हमें अपनी विधानसभा बनाने के लिए हम जब सरकार से जमीन की मांग करते हैं, तो प्रशासन हमें जमीन देने से इंकार कर देता है, इसको लेकर सरकार ने क्या कदम उठाया यह हम सरकार से जरूर पूछेंगे। विधायक अरोड़ा ने कहा हम सरकार को कहेंगे कि इसको लेकर वह सख्ती दिखाएं, चाहे SYL, अलग हाई कोर्ट या अलग विधानसभा बनाने का मुद्दा हो। बोले जब हमें चंडीगढ़ में 40% का हिस्सा मिला हुआ है, SYL का पानी हमें मिला हुआ है तो सरकार क्यों कमजोर पड़ रही है। इन मुद्दों पर विपक्ष सरकार के साथ है सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री के लिए यह बड़ा मुद्दा नहीं हो सकता, क्योंकि वह मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हरियाणा प्रदेश की राजधानी में हरियाणा के लोगों के लिए ही विधानसभा की जमीन ना मिले इससे बड़ी दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है। नेशनल हेराल्ड ED की चार्जशीट पर कोर्ट के इनकार मामले पर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से ED, CBI, चुनाव आयोग उनका दुरुपयोग सरकार अपने विरोधियों के लिए कर रही है। चुनाव आयोग के जरिए जीत कर सरकार बनाने का काम करती है, और कोर्ट ने जिस प्रकार से राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ सरकार की दुर्भावना की वजह से ED ने केस डाला था उस केस को कोर्ट ने मानने से इनकार कर दिया। इससे यह साबित होता है किस प्रकार सरकारी एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी व सरकार के दबाव में काम करती है। वहीं मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा मनरेगा की स्कीम महात्मा गांधी रोजगार योजना थी, जो ग्रामीण आंचल रहने वाले लोगों में 100 दिन काम की गारंटी की थी। विधायक अरोड़ा ने कहा जिस महात्मा गांधी को आज पूरा देश राष्ट्रपिता मानता है, आज सरकार के लोग उनसे इतनी घृणा क्यों कर रहे हैं।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Dec 17, 2025 16:02:08
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में लगे पशु मेले में आई मुर्रा नस्ल की कटड़ी (झोटी) लाडी को देखकर हर कोई दंग रह गया। लाडी की कद-काठी किसी झोटे (बुल) से कम नहीं है। 28 महीने की लाड़ी को अपने पिता और दादा से कद-काठी विरासत मिली है। जींद के लजवाना गांव के पशुपालक अनिल कुमार के पास लाडी अपनी चौथी पीढ़ी की कटड़ी है। पशुपालक अनिल कुमार ने लाडी के दादा बजरंगी की मां को किसी पशु व्यापारी से खरीदा था। उसके बाद से अनिल उसके सभी बच्चों को खुद पालते आ रहे हैं। लाडी 10 फुट लंबी- अनिल कुमार अनिल कुमार ने बताया कि लाडी कद-काठी में झोटे से भी ज्यादा लंबी है। उसकी लंबाई करीब 10 फुट और हाइट 5.4 फुट की है। लाडी मुरा नस्ल की शुद्ध कटड़ी है। लाडी और उसकी बहन फुटबॉल अपने बাপ-दादा की तरह ही दिखती हैं। 4 महीने की गर्भवती लाडी अनिल ने बताया कि 2 दांत वाली लाडी 4 महीने की गर्भवती है। लाडी पहली बार अपने बच्चे को जन्म देगी। लाडी लगातार यूपी, राजस्थान, पंजाब और अब हरियाणा में लगातार चौथी बार चैंपियन बनी है। उसने लाडी को लाड-प्यार से पाला है, इसलिए उसका नाम लाडी रखा है। हर महीने 10 से 15 हजार का खर्चा लाडी को डेढ़ साल की होने तक उसकी मां का दूध पिलाया। उसे हर रोज 16 लीटर दूध दिया गया। दूध के साथ उसे 15 से 20 तरह के अनाज की मिक्स फीड दी जानी लगी। इसके अलावा 2 टाइम सुबह और शाम को हरा और सूखा चारा देते हैं। हर महीने उस पर 10 से 15 हजार रुपए खर्च होते हैं। लाडी की बहन उसकी कॉपी लाडी की बहन फूटबॉल भी उसकी कॉपी है। हालांकि दोनों मां अलग हैं, लेकिन पिता किंग है। फूटबॉल को भी लाडी के जैसे पाला है। बचपन में फूटबॉल 4 x 4 यानी गोल-मटोल थी। इसलिए उसका नाम फूटबॉल रख दिया। मेले में फूटबॉल दूसरे नंबर की चैंपियन रही। अनिल ने बताया कि लाडी और फूटबॉल दोनों बहनें नॉट फॉर सेल हैं। बड़े ही शौक से उसने दोनों बहनों को पाला है। उनका कोई मोल नहीं रखा है। वे खुद लाडी और फूटबॉल की देखभाल करते हैं। पिहोवा मेले में लाडी को सबसे सुंदर झोटी चुना गया।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Dec 17, 2025 16:01:30
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के सिरसा जिला के डबवाली में 4 साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर माइनर में पड़ा हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलते ही डबवाली SP निकिता खट्‌टर पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचीं। फिलहाल परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची मंगलवार शाम को रामपुरा बिश्नोईयां गांव से लापता हुई थी। पड़ोस में अपनी बहन के यहां आया युवक बच्ची को चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। वह गांव के बाहर CCTV कैमरे में कैद हुआ। घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी युवक संजय सहित पड़ोसी प्रेम कुमार और राजेश कुमार के पूरे परिवार पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब तब इन सभी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे。 बाइट ग्रामीण बुध राम बाइट अजय कुमार ग्रामीण। ख्योवाली गांव का संजय मंगलवार को रामपुर बिश्नोईयां गांव में शादीशुदा अपनी बहन कविता और कैलाश के पास आया था। शाम को वह गांव के बस अड्‌डे पर मौजूद था। शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच नूर अपने घर के बाहर खेल रही थी। संजय ने अपने 14 वर्षीय भांजे से कहा कि नूर घर के बाहर खेल रही है, उसे बाइक पर ले आ, उसे चीज दिला देंगे। उसके बाद किशोर नूर को बाइक पर आगे बैठाकर बस अड्‌डे पर ले आया। संजय तीनों को बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर चला गया। भांजे को उतारकर बच्ची को ले गया पुलिस के मुताबिक, कुछ दूरी पर जाकर संजय ने अपने भांजे को उतार दिया और कहा कि मैं अभी कुछ देर में वापस आता हूं। इसके बाद वह नूर को लेकर झूठीखेड़ा गांव की ओर चला गया। शाम को नूर की दादी ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। परिवार ने पड़ोसी किशोर से भी उसके बारे में पूछा, लेकिन तब उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नूर मां-बाप की इकलौती बच्ची थी। अभी उसने स्कूल जाना शुरू नहीं किया था। उसके पिता दीपक मजदूरी करते हैं। दीपक की 6 साल पहले पूजा के साथ शादी हुई थी। दीपक का एक भाई है। घर में नूर के दादा और दादी भी हैं। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करते हैं। SP बोलीं- गलत काम की आशंका नहीं SP निकिता खट्‌टर ने कहा कि बच्ची के मिसिंग होने की सूचना मिली थी। उसी समय हमने पुलिस फोर्स लगा दी। बुधवार को बच्ची का शव माइनर से मिला। युवक बच्ची को क्यों लेकर गया था, इसमें किसी गिरोह का हाथ है या कोई और मामला है, इसका पता लगाया जा रहा है। अभी बच्ची के साथ गलत काम होने की आशंका नहीं है, फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी। बाइट – निकिता खट्टर, SP डबवाली
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 17, 2025 16:00:53
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक 80 वर्षीय वृद्धा के साथ लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की पहचान रमाबाई गोयल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को करीब साढ़े 11 से 12 बजे के बीच वृद्धा नगर निगम पेंशन संबंधी कार्य से निकली थीं। इसी दौरान करीब 5 फीट 7 इंच कद का एक अज्ञात युवक उनके पीछे लगा और बातों में उलझाकर परिसर के पीछे की ओर ले गया। आरोपी ने महिला के गले से मंगलसूत्र खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के साथ झूमा-झटकी हुई, जिससे उनके गले और हाथ में चोट के निशान आए। बताया जा रहा है आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन महिला को इलाज के लिए चरक भवन अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल पर कैमरा नहीं होने के कारण आसपास के मार्गों के फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट - ऐडIONAL एसपी आलोक शर्मा
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Dec 17, 2025 16:00:40
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा दिव्यांगजन, सीनियर सिटीजन, गर्भवती महिलाओ के लिए हाइड्रोलिक सीजर लिफ्ट लगाई गई है, पुरातत्व अधीक्षक डॉक्टर शिवाकांत वाजपेई ने कहा कि यह ASI के द्वारा उन लोगों की चिंता की गई है जो मंदिर की ऊंची सीढ़ियां चढ़ पाने में असमर्थ थे उन्हें यह हाइड्रोलिक सीजर लिफ्ट काफी आरामदायक साबित होगी और यह पूर्णता निशुल्क है, इसमें सिर्फ आईडी कार्ड दिखाने की आवश्यकता है जिससे उनकी उम्र आइडेंटिटी की सके, इस अवसर पर इस लिफ्ट के माध्यम से पहुंचे एक बुजुर्ग ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Dec 17, 2025 16:00:20
Chhattisgarh:जांजगीर–चांपा जिले में जिला सत्र न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश कुमारी सुनीता साहू ने फांसी की सजा सुनाई है जहाँ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के दिल दहला देने वाले मामले में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। शक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले दरिंदे शंकर निषाद को अदालत ने मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई है। घटना 14 अगस्त 2022 की है...जब पीड़िता अपने घर से निकली थी और फिर कभी वापस नहीं लौटी। परिजन ने फोन स्विच ऑफ मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर जांच तेज की। सीडीआर में सामने आया कि आखिरी लोकेशन आरोपी शंकर निषाद के साथ मिल रही है। पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पीड़िता ने उसके साथ चलने से इंकार किया तो उसने पहले धक्का देकर गिराया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया… और पकड़े जाने के डर से उसके सिर पर पत्थरों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अभियोजन पक्ष ने इसे समाज को झकझोर देने वाला जघन्य अपराध बताया। अदालत ने सभी साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर आरोपी को धारा 376 और 302 के तहत विशेष सत्र न्यायाधीश कुमारी सुनीता साहू ने फांसी की सजा सुनाई।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Dec 17, 2025 15:53:49
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले में आबकारी की दबिश पर युवक को चोट पर लोगों ने शहर में स्थित दो शराब दुकानों पर जमकर उपद्रव मचाया . दोनों दुकानों में तोड़फोड़ कर घटना का रिएक्शन दिया . जबकि कार्रवाई एक्साइज़ विभाग द्वारा कच्ची शराब को लेकर की थी . अज्ञात लोगों के पथराव के बाद बिस्टान रोड की शासकीय दुकान पर पत्थरबाजी के बाद एसडीओपी रोहित लखारे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे . बिस्टान रोड और खंडवा रोड की दोनों शराब दुकान बंद कर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी थी . घटना में बताया गया कि आबकारी टीम की दबिश के दौरान जामली के पास बाइक से भाग रहे युवक हादसे में गंभीर हुआ घायल पर ग्रामीणो और परिजनों ने आक्रोश जताया .
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Dec 17, 2025 15:53:29
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो ने धौलपुर जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालसा द्वारा जारी एसओपी में वर्णित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। न्यायिक अधिकारियों ने जेल की बैरकों में जाकर विचाराधीन (अंडरट्रायल) और दोषसिद्ध बंदियों से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने बंदियों से उनके मामलों, जमानत, आगामी पेशी की तारीखों और अन्य न्यायिक पहलुओं के बारे में जानकारी ली। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बंदियों के स्वास्थ्य की स्थिति, समय पर दवाइयों की उपलब्धता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की कुछ नए बंदियों ने आवश्यक फॉर्म उपलब्ध न होने की जानकारी दी, जिस पर जेल अधीक्षक और एलएडीसी अधिवक्ताओं को शीघ्र फॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। एक बंदी द्वारा परिजनों से बातचीत न हो पाने की शिकायत पर तत्काल संवाद कराने के निर्देश दिए गए। आधार कार्ड और भरण-पोषण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी जेल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों को प्रतिदिन परिजनों से बातचीत के लिए निर्धारित समय दिया जाता है। बंदियों से संवाद के बाद जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो ने उन्हें भविष्य में किसी भी गलती को न दोहराने और जेल से बाहर जाकर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद, न्यायिक अधिकारियों ने जेल की रसोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बंदियों के लिए मूंग की दाल और आलू की सब्जी तैयार की जा रही थी। सब्जियों की गुणवत्ता, रोटी बनाने की मशीनों और रोटी निर्माण प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया गया साथ ही, बंदियों के लिए नहाने और कपड़े धोने हेतु उपलब्ध पानी, शौचालयों और सर्दी से बचाव के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक सुधार के लिए निर्देश जारी किए गए
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Dec 17, 2025 15:53:12
Noida, Uttar Pradesh:फरीदाबाद के गांव सारन स्थित सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक शिक्षक छात्र के पैर के तलवों पर डंडे मारता दिखाई दे रहा है, बताया जा रहा है कि छात्र द्वारा स्कूल बंक करने पर यह पिटाई की गई। घटना के बाद छात्र दहशत में है और स्कूल नहीं जा रहा, जबकि वीडियो एक अन्य छात्र ने बनाकर वायरल किया। सारण थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मामले की सूचना चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश देते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top