Back
हरियाणा विधानसभा सत्र: अशोक अरोड़ा ने सरकार पर बड़ा हमला
DKDARSHAN KAIT
Dec 17, 2025 16:02:42
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र -- कल 18 दिसंबर से हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है और विपक्ष किन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगा इसको लेकर थानेसर विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कल से हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और मौजूदा सरकार हर मोर्चे से विफल साबित हो रही है। यह सरकार वोट चोरी से बनी हुई है, इस सरकार से लोगों का विश्वास भी उठ चुका है। धान घोटाला करके जहां किसानों को लूटा जा रहा है, इसी प्रकार रोजगार न मिलने से युवा परेशान है। व्यापारी भयभीत है, रोजाना गोलियां चल रही है मांगी जा रही है। ऐसे में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हम विधानसभा में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा हम विधानसभा में यह बात रखेंगे कि हमारा चंडीगढ़ पर क्या स्टेटस है, चंडीगढ़ हमारी राजधानी है और बड़े दुर्भाग्य से कहना पड़ता है कि हमें अपनी विधानसभा बनाने के लिए हम जब सरकार से जमीन की मांग करते हैं, तो प्रशासन हमें जमीन देने से इंकार कर देता है, इसको लेकर सरकार ने क्या कदम उठाया यह हम सरकार से जरूर पूछेंगे। विधायक अरोड़ा ने कहा हम सरकार को कहेंगे कि इसको लेकर वह सख्ती दिखाएं, चाहे SYL, अलग हाई कोर्ट या अलग विधानसभा बनाने का मुद्दा हो। बोले जब हमें चंडीगढ़ में 40% का हिस्सा मिला हुआ है, SYL का पानी हमें मिला हुआ है तो सरकार क्यों कमजोर पड़ रही है। इन मुद्दों पर विपक्ष सरकार के साथ है सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री के लिए यह बड़ा मुद्दा नहीं हो सकता, क्योंकि वह मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हरियाणा प्रदेश की राजधानी में हरियाणा के लोगों के लिए ही विधानसभा की जमीन ना मिले इससे बड़ी दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है। नेशनल हेराल्ड ED की चार्जशीट पर कोर्ट के इनकार मामले पर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से ED, CBI, चुनाव आयोग उनका दुरुपयोग सरकार अपने विरोधियों के लिए कर रही है। चुनाव आयोग के जरिए जीत कर सरकार बनाने का काम करती है, और कोर्ट ने जिस प्रकार से राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ सरकार की दुर्भावना की वजह से ED ने केस डाला था उस केस को कोर्ट ने मानने से इनकार कर दिया। इससे यह साबित होता है किस प्रकार सरकारी एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी व सरकार के दबाव में काम करती है। वहीं मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा मनरेगा की स्कीम महात्मा गांधी रोजगार योजना थी, जो ग्रामीण आंचल रहने वाले लोगों में 100 दिन काम की गारंटी की थी। विधायक अरोड़ा ने कहा जिस महात्मा गांधी को आज पूरा देश राष्ट्रपिता मानता है, आज सरकार के लोग उनसे इतनी घृणा क्यों कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowDec 17, 2025 17:17:360
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 17, 2025 17:17:120
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 17, 2025 17:16:400
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 17, 2025 17:16:090
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 17, 2025 17:15:440
Report
SDShankar Dan
FollowDec 17, 2025 17:15:260
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 17, 2025 17:07:530
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 17, 2025 17:07:310
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 17, 2025 17:06:470
Report
HBHemang Barua
FollowDec 17, 2025 17:06:320
Report
HBHemang Barua
FollowDec 17, 2025 17:05:11Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की。
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 17, 2025 17:04:550
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 17, 2025 17:04:32Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
RGPV UIT कॉलेज में एग्जाम के दौरान छात्र और फैकल्टी के बीच हुई तीखी बहस
बिल्डिंग जर्जर होने का विषय उठाया था छात्र ने
छात्र ने ऑब्जेक्शन उठाने पर पेपर छीनने का लगाया आरोप
जर्जर बिल्डिंग के नीचे दे रहे थे एग्जाम
धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ viral
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 17, 2025 17:04:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 17, 2025 17:04:08Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:Bhopal. स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर स्कूटी सवार लड़की हुई घायल स्कूटी पर सवार थी लड़की और एक महिला स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो के टायरों की हवा निकाली कोलार के बैरागढ़ चीचली का मामला
0
Report