Back
डूंगरपुर में निजी ट्रैवल्स हड़ताल: अहमदाबाद-जोधपुर सहित रूट ठप, 50 लाख का नुकसान
ASAkhilesh Sharma
Feb 24, 2026 09:48:11
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिला
विधानसभा डूंगरपुर
लोकेशन डूंगरपुर
500 से ज्यादा निजी ट्रैवल्स का संचालन बंद, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, जोधपुर के रूट ठप, लोकल सवारियां भी परेशान, 50 लाख का कारोबार प्रभावित
डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर से मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, जयपुर, जोधपुर को चलने वाली निजी ट्रैवल्स का संचालन आज मंगलवार से बंद हो गया है। वही लोकल रूट पर चलने वाली बसे, जीप के भी चक्के रुक गए। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही डूंगरपुर जिले में ही एक दिन में करीब 50 लाख रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। परिवहन विभाग की ओर से बेवजह परेशान करने, डूंगरपुर में फिटनेस सेंटर नहीं होने के विरोध में हड़ताल कर रहे है।
निजी ट्रैवल्स एसोसिएशन के वल्लभराम पाटीदार ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से बेवजह निजी ट्रैवल्स संचालकों को परेशान किया जा रहा है। डूंगरपुर जिले ने फिटनेस के लिए कोई सेंटर नहीं है। डूंगरपुर के वाहनों के लिए उदयपुर या बांसवाड़ा में फिटनेस सेंटर दिए गए है। ऐसे में बस, जीप, क्रूज़र, ऑटो कोई भी कमर्शियल वाहन को फिटनेस के लिए 100 किमी उदयपुर या बांसवाड़ा जाना पड़ पड़ता है। आना जाना दोनों 200 किमी से ज्यादा होता है। ऐसे में शहर के अंदर या छोटे बहनों को भी दूसरे जिले में जाने के लिए टोल टैक्स के लिए फास्टैग लगाना पड़ेगा। आने जाने पर करीब 5 हजार ओर इससे ज्यादा का अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ेगा। इससे वाहनधारी परेशान है। डूंगरपुर में फिटनेस सेंटर नहीं खुलने तक पूर्व की तरह परिवहन विभाग से ही फिटनेस सर्टिकेट जारी किया जाए ताकि वाहनधारियो को राहत मिल सकें। प्रदेश में निजी ट्रेवल्स की हड़ताल के समर्थन में डूंगरपुर जिले में भी 700 से ज्यादा गाड़ियों का संचालन ठप है। डूंगरपुर जिले में अहमदाबाद, मुंबई, सूरत, इंदौर, जयपुर, जोधपुर समेत कई रूट पर चलने वाली सभी स्लीपर और नॉन स्लीपर बसों का संचालन भी रोक दिया है। जो गाड़िया अभी रूट पर है उन्हें भी आने के बाद फिर से सड़को पर नहीं चलाया जाएगा। निजी ट्रैवल्स बसों का संचालन रोकने से कामकाज के लिए आने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। इससे जहा लोगो को आने जाने की परेशानी बढ़ गई है। वही जिलेभर में करीब 50 लाख का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 24, 2026 12:37:24Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर प्रतिक्रिया
0
Report
1
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 12:34:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 24, 2026 12:33:590
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 24, 2026 12:33:400
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 24, 2026 12:33:140
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 24, 2026 12:32:540
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 24, 2026 12:32:36Noida, Uttar Pradesh:जयपुर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची विधानसभा
विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे का किया स्वागत
राजे ने पक्ष और विपक्ष के विधायकों से बातचीत की
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 24, 2026 12:32:220
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 24, 2026 12:31:590
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 24, 2026 12:31:470
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 24, 2026 12:30:400
Report