Back
डूंगरपुर में मनरेगा बजट संकट, बकाया 280 करोड़ से गाँवों का विकास रुका
ASAkhilesh Sharma
Dec 14, 2025 04:25:17
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर
विधानसभा डूंगरपुर
लोकेशन- डूंगरपुर
हेडलाइन- मनरेगा योजना में बजट का संकट: डूंगरपुर में बकाया 280 करोड़
डूंगरपुर जिले के गरीब लोगो के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन में बजट बड़ा रोड़ा साबित हो रहा है | योजना में डूंगरपुर जिले में मनरेगा के तहत सामग्री मद का 3 साल का करीब 280 करोड़ के बजट का भुगतान बकाया चल रहा है। वही मेट और कारीगरों का एक साल से डेढ़ करोड़ के करीब भुगतान बकाया चल रहा है | पहले सरपंच और फिर प्रशासक के रूप में कई बार कई तरीकों से शासन से लेकर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाई। लेकिन समाधान कुछ नहीं हुआ है। इधर मनरेगा के तहत बकाया चल रहे बजट पर बांसवाड़ा डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा सरकार पर हमला भी बोला है।
बॉडी- डूंगरपुर जिले के गरीब लोगो के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है | योजना के तहत 100 दिन पूर्ण करवाने में डूंगरपुर जिला पुरे प्रदेश में पिछले वित्तीय वर्ष में अव्वल रहा | डूंगरपुर जिले में 62 हजार से अधिक नरेगा श्रमिको ने 100 दिन पूर्ण किये | लेकिन डूंगरपुर जिले के गरीब लोगो के लिए रोजगार रूपी संजीवनी कहे जाने वाली महात्मा गांधी नरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन में बजट बड़ा रोड़ा साबित हो रहा है | डूंगरपुर जिले में मनरेगा श्रमिको को जहा समय पर रोजगार नहीं मिल रहा है। तो वही मेट व कारीगरों को पिछले एक साल से उनकी मजदूरी तक नहीं मिल पाई है।
सामग्री मद का 2 अरब 80 करोड़ 36 लाख बकाया
डूंगरपुर जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना में पिछले 3 सालों से सामग्री मद का भुगतान नहीं हो पा रहा है। डूंगरपुर जिले में सभी 10 ब्लॉक्स में 2 अरब 80 करोड़ 36 लाख रूपये का बकाया चल रहा है | जिसमे सर्वाधिक सागवाडा ब्लाक के 44 करोड़ 14 लाख 66 हजार रुपए सामग्री मद का बकाया चल रहा है वही सबसे कम बिछीवाडा ब्लाक का 18 करोड़ 13 लाख 3 हजार बकाया है | वही डूंगरपुर जिले में पिछले एक साल से मेट व कारीगरों की एक करोड़ 83 लाख की मजदूरी बकाया चल रही है |
आइये बताते है ब्लाकवार बकाया
ब्लाक सामग्री मद का बकाया
आसपुर 22 करोड़ 18 लाख 62 हजार
बिछीवाडा 18 करोड 13 लाख 3 हजार
चिखली 19 करोड़ 20 लाख 92 हजार
दोवडा 35 करोड़ 24 लाख 31 हजार
डूंगरपुर 29 करोड़ 54 लाख 61 हजार
गलियाकोट 24 करोड़ 90 लाख 83 हजार
झोथरी 24 करोड़ 51 लाख 82 हजार
साबला 29 करोड़ 45 लाख 46 हजार
सागवाडा 44 करोड़ 14 लाख 66 हजार
सीमलवाडा 33 करोड़ 2 लाख 22 हजार
कुल 280 करोड़ 36 लाख 75 हजार
सरपंचो का बाजार में निकलना हुआ मुश्किल, सांसद ने साधा निशाना
इधर डूंगरपुर जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना में श्रमिक, मेट व कारीगरों के साथ सामग्री मद का बजट बकाया चलने से गाँवो का विकास थम सा गया है | सरपंच संघ के अध्यक्ष लीलाराम वरहात का कहना है कि गाँवों में सरपंचो का निकलना दूभर सा हो गया है | जहा मेट व कारीगर अपनी मजदूरी का तकाजा करते रहते है वही सामग्री सप्लायर उनके कपडे फाड़ रहे है | उनका कहना कि अब तो हालात ये हो गए है कि उन्हें अपना मुंह तक छिपाना पड़ रहा है। सरपंच संघ के अध्यक्ष ने सरकार से जल्द भुगतान करने की मांग की है। वही बजट नहीं आने से मनरेगा योजना के ठप सा होने पर बांसवाड़ा डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि नरेगा योजना डूंगरपुर जिले सहित आदिवासी जिलो के लिए रोजगार की दृष्टि से लाइफलाइन है | लेकिन बजट नहीं होने से योजना का काम ठप हो गया है |
अब देखना यह है कि सरकार कब तक भुगतान करके लोगों को राहत देती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowDec 14, 2025 09:30:550
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 14, 2025 09:30:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 09:30:110
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 14, 2025 09:25:180
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 14, 2025 09:24:570
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowDec 14, 2025 09:23:510
Report
ADAnup Das
FollowDec 14, 2025 09:21:300
Report
0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
FollowDec 14, 2025 09:19:020
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 14, 2025 09:18:290
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 14, 2025 09:17:290
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 09:17:110
Report
MKMANISH KUMAR
FollowDec 14, 2025 09:16:530
Report