Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

डूंगरपुर: कांग्रेस विधायक के आरोप, मंत्री ने गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पने के आरोप लगाए

ASAkhilesh Sharma
Feb 05, 2026 08:19:52
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिले से डूंगरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक ओर जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने आज सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान विधायक गणेश घोघरा ने टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी के आरोपों पर पलटवार किया है। साथ ही विधायक गणेश घोघरा ने मंत्री खराड़ी ओर उनके बेटे पर बांसवाड़ा के दानपुर में गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़पने के आरोप लगाए है। मंत्री की ओर से जमीन घोटाले के आरोपों के जवाब देते हुए विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि मंत्री ने उन पर जिन 2 एफआईआर को जमीन घोटाले की बताया है वे दोनों लोगों की समस्याओं को लेकर है। 2022 में सुंदरपुर में फॉलोअप शिविर में लोग पट्टे के लिए खड़े थे। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन अधिकारी लोगो को पट्टे नहीं दे रहे थे। लोगो ने अधिकारियों को पंचायत में बंद कर दिया। मै वहां गया तो लोगो में आक्रोश था। मैने लोगो की आवाज उठाई। इसमें मेरे साथ ही कई लोगों पर एफआईआर हुई। इसके बाद 2024 में कलेक्ट्री पर प्रदर्शन के दौरान एफआईआर हुई। लोगो की समस्याओं को लेकर एफआईआर होती है तो 100 एफआईआर कर दो। मै डरने वाला नहीं हूं। विधायक ओर जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने चुनौती दी कि वे जमीन ओर भ्रष्ट्राचार का एक भी आरोप साबित कर दे तो वे राजनीती छोड़ देंगे। लेकिन उन पर तो बांसवाड़ा के दानपुर में गरीबों की 52 बीघा जमीन हड़प ली है। मंत्री ओर उनके बेटे ने मिलकर ये जमीन अपने नाम कर ली। मंत्री में दम तो वे इसकी जांच करवा ले। विधायक ओर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए एक रूपए का भी काम नहीं करवा सके है। मंत्री की अब उम्र हो गई है। वे रिटायरमेंट ले ले। इस्तीफा देकर बकरिया चराए। नए युवाओं को मौका दे ताकि क्षेत्र के विकास को लेकर काम कर सके। मंत्री की तरह मै अधिकारियों की ढोक लगाने वाला नहीं, अधिकारियों को चेताया। विधायक ओर जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने अधिकारियों पर मंत्री ओर सरकार के दबाव में काम करने के आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि परिसीमन में अभी कई गड़बड़ियां की गई है। कांग्रेस के जो वार्ड थे उन्हें तोड़ दिया है। भाजपा के इशारे पर अधिकारियों ने 1700 की आबादी पर कई वार्ड बना दिए है। जबकि कुछ वार्ड में अब भी 8 से 10 हजार की आबादी है। परिसीमन को लेकर भी सरकार के नियम है। लेकिन अधिकारी दबाव में गलत काम कर रहे है। लेकिन अभी सरकार भाजपा की है कांग्रेस की सरकार आने दो। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री अधिकारियों को ढोक लगाते है। लेकिन मैं अधिकारियों की ढोक लगाने वाला नहीं है। अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार बदलेगी तब सब देखेंगे। ये धमकी नहीं चेतावनी है। मंत्री के साथ रहने वाले पैसे वसूल रहे। विधायक ओर जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने विधानसभा में मंत्री पर लगाए आरोपों को लेकर कहा कि पोस्टिंग के नाम पर ऐसे वसूले जा रहे है। लेकिन लोग नौकरी लगने के बाद हटाने के डर से कुछ भी बोल नहीं रहे है। विधायक ने कहा ने मंत्री के साथ में रहने वाले ही वसूली कर रहे है। डूंगरपुर से विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा का नाम लेते हुए विधायक ने कहा कि वे नौकरी लगाने के नाम पर पैसे वसूल कर रहे है। मंत्री में दम है तो वे इस पर कार्रवाई करे
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Feb 19, 2026 07:16:25
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । AM बर्ल्ड स्कूल ने जनपद में बदली शिक्षा की तस्वीर .. स्कूल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल के डायरेक्टर अनूप मंगलम से Zee मीडिया की खास बातचीत .. स्कूल की स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया भव्य समारोह ... जनपद के प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूलों में अग्रणी AM वर्ल्ड स्कूल ने कम फीस में गुणवत्ता परक शिक्षा मुहैया कराए जाने के मामले में अलग पहचान बनाई । स्कूल संचालक अनूप मंगलम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई शिक्षा नीति की सराहना की .. प्राइवेट स्कूलों में NCERT बुक्स को पढ़ाया जाने को बताया जरूरी । उत्तराखंड की तर्ज पर स्कूलों में गीता और रामायण को शैक्षिक कोर्स में शामिल किए जाने की मांग उठाई । जनपद में छात्रों को न्यूनतम फीस में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान कराया जाना बताय प्रथमिकता । AM वर्ल्ड स्कूल
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 19, 2026 07:10:07
Chandigarh, Chandigarh:कल से हरियाणा विधानसभा का बजट शुरू हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई मुद्दे हैं जिनको कांग्रेस जोरदार तरीके से उठाएगी। जैसे किसानों का विषय, पेंशन, नौकरियां आदि मुद्दे। saur सत्र के दौरान कांग्रेस की ओर से विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा जिसमें भी कई मुद्दों को लेकर सरकार का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों का खेल खेलती है जबकि धरातल पर सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से जल्दी STATEसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा और एक सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 19, 2026 07:09:59
Madhubani, Bihar:मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित ऐतिहासिक उग्रनाथ महादेव मंदिर में देर रात चोरों ने हाथ साफ किया और करीब 20 लाख के सम्पत्ति की चोरी की। बारदात ने आस्था और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना रात 2 से 3 बजे की है। CCTV कैमरे में दो नकाबपोश चोर मंदिर परिसर में घूमते और पूरी तसल्ली से गर्भगृह में प्रवेश करते दिखे। चोरों ने अपने चेहरे को गमछे से ढका रखा था। चोरों ने बड़ी सफाई से भगवान के शरीर पर सजे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों और दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुँचे, तो बाबा के श्रृंगार को गायब देखा। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सैकड़ों ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में जमा होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार और एसडीओ चंदन झा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा हेतु स्थाई गार्ड तैनात करने की भी मांग की है। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 19, 2026 07:09:22
New Delhi, Delhi:गैंगस्टर लॉरेश बिश्नोई गैंग की मैडम ज़हर हुई गिरफ्तार बिश्नोई के गैंग में फिर लेडी डॉन की हुई एंट्री हूँई लॉरेश बिश्नोई गैंग की मैडम ज़हर गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग में गनमैन कहे जाने वाले बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है नेहा... बॉबी कबूतर लॉरेश विश्नोई गैंग को हथियारों की खेप मुहैया करवाता है देश के एक बड़े आर्म्स सप्लायर और भारत का अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर कहा जाने वाला सलीम पिस्टल से हथियार लेता था बॉबी कबूतर सलीम पिस्टल को नेपाल भारत बॉडर से गिरफ्तार किया जा चुका है जो पाकिस्तान ISI के लिए करता था काम. मुसेवाल हत्याकांड से लेकर फ़िल्म एक्टर्स दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग या और दिल्ली के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड से लेकर सीलमपुर डबल मर्डर जैसे संगीन वारदातों में बॉबी कबूतर LB और हाशमी बाबा गैंग को अवैध हथियार सप्लाई की एक मुख्य कड़ी रहा है। अब बॉबी कबूतर उर्फ महफूज उसकी गर्लफ्रैंड और दो गुर्गे स्पेशल सेल काउंटर इंटेलीजेंस के कब्जे में है। पुलिस नेहा से पहले भी कर चूको है कई लेडी डॉन को गिरफ्तार..पहले चंडीगढ़ लेडी डॉन दीपा, हाशिल बाबा गैंग से जुड़ी लेडी डॉन जोया खान भी हो चिको है गिरफ्तार अब बॉबी कबूतर की लेडी डॉन नेहा भी पहुंच चुकी है सलाखों के पीछे, बॉबी कबूतर की ये गर्लफ्रैंड और लेडी डॉन नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसकी आड़ में बॉबी कबूतर और गैंग के बदनाम कामों का हिस्सा भी थी। ड्रग्स के साथ बॉबी की इस गर्लफ्रैंड को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बॉबी के दो गुर्गे भी पकड़े गए है मोहम्मद राजी खान और शाहबाज ये चारों गिरफ्तारी महिपाल पुर फ्लाई ओवर के नजदीक से हुई है। बॉबी की गर्लफ्रैंड से हाशिम बाबा लॉरेश गैंग में ड्रग्स कनेक्शन पर पूछताछ जारी है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि बॉबी और लेडी डॉन नेहा 7 साल से जुड़े है। नेहा की पैसों की डिमांड ने ही जोड़ा गैंग से इसके पहले हाशिम बाबा की बेगम लेडी डॉन जोया भी गैंग के ऑपरेशन संभालती थी जिसे हाल में गिरफ्तार किया गया है जो फिलहाल जेल में बन्द है। इसके पहले चंडीगढ़ कोर्ट में लॉरेश के दुश्मन भुप्पी राणा की पेशी के दौरान हत्या की साज़िश रचने में भी LB गैंग की एक लेडी डॉन को गिरफ्तार किया गया था जो वकील की ड्रेस में राणा की हत्या करना चाहती थी बता दे की सिद्धू मूसेवाला मर्डर से पहले बॉबी कबूतर शामिल था। पब्लिक के अनुसार उसने मूसेवाला की मूवमेंट और रूट की जानकारी इकट्ठा की थी। मई 2022 में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी Delhi Police Special Cell की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट बॉबी की तलाश में थी। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया था। बॉबी की गर्लफ्रैंड से गैग के राज उगलवा रही है स्पेशल सेल।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 19, 2026 07:09:02
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर से वैशाली में एक जन्मदिन पार्टी अब विवाद का कारण बन गई है।थाने से महज़ 200 मीटर की दूरी पर मंच सजा, डीजे बजा और भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगे।हैरानी की बात ये कि पंचायत के मुखिया के साथ थाने में तैनात चौकीदार भी मंच पर डांस करते नजर आए।मामला बेलसर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बेलसर पंचायत के मुखिया मुकेश शाह अपने 45वें जन्मदिन का आयोजन कर रहे थे।बताया जा रहा है कि 45 किलो का केक काटा गया और पंचायत के लोगों को निमंत्रण दिया गया था।कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में भोजपुरी गाने बजाए गए।मंच पर मुखिया और थाने में तैनात चौकीदार महेश कुमार कलाकारों के साथ डांस करते नजर आए।इतना ही नहीं कार्यक्रम में कलाकारों पर पैसे लुटाने का भी वीडियो सामने आया है।यह पूरा आयोजन बेलसर थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।जब आम नागरिकों के डीजे बजाने पर पुलिस कार्रवाई करती है,तो इस कार्यक्रम पर प्रशासन की क्या भूमिका रही.बेलसर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा है कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई पूर्व सूचना नहीं थी और न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी.वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral है।स्थानीय स्तर पर इसको लेकर चर्चा तेज है।फिलहाल यह देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 19, 2026 07:08:16
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।धार्मिक नगरी रतनपुर में कछुओं की रहस्यमयी और दर्दनाक मौत का सिलसिला थमने का नाम नहींप ले रहा है, जिससे जीव प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ताजा मामला बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर स्थित तालाब का है, जहाँ एक साथ 8 कछुओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि इन कछुओं को किसी अज्ञात तत्व द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है। गौरतलब है कि सप्ताहभर के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है; इससे पहले प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में भी 4 कछुए मृत पाए गए थे। एक के बाद एक हो रही इन घटनाओं ने मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल, वन विभाग और पुलिस की टीम आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यदि यह किसी की शरारत या क्रूरता है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 19, 2026 07:07:42
Delhi, Delhi:मंदिर दर्शन पर गए परिवार के घर से लाखों का गोल्ड नगदी की चोरी दिल्ली के जनकपुरी चोरों ने दिया वारदात को अंजाम पुलिस मामले की जाँच में जुटी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक परिवार जब पास के मंदिर में दर्शन करने गया हुआ था, तभी पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोर घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और हजारों नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के वापस लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का वातावरण है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 19, 2026 07:07:26
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा 2 किलो 675 ग्राम अफीम सहित राजस्थान का नशा तस्कर गिरफ्तार जिला पुलिस की सीआईए-1 टीम ने ढांड क्षेत्र से राजस्थान के राजसमंद जिले के पिपली आचार्य निवासी हंसराज उर्फ नरेश रेगर को 2 किलो 675 ग्राम अफीम के साथ सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में ASI गुरदान सिंह की टीम बस अड्डा ढांड के पास गश्त पर थी। गुप्त सूचना मिली कि हंसराज अफीम की तस्करी करता है और वह गांव खेड़ी रायेवाली के बस अड्डे पर किसी को डिलीवरी देने आ रहा है। इस आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। शाम करीब 5 बजे ढांड की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लटकाए आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन सतर्क टीम ने उसे घेरकर काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान के हंसराज रेगर के रूप में हुई। DS P के समक्ष ली गई तलाशी में उसके कब्जे से 2 किलो 675 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना ढांड में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बुधवार को कोर्ट से 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। जिला पुलिस का नशा तस्करों पर सतत प्रहार DS P गुरविंदर सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत 2025 में NDPS Act के 112 मामलों में 206 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 14 किलो 505 ग्राम अफीम, 10 किलो 976 ग्राम चरस, 101 किलो 430 ग्राम चूरा पोस्त, 11.45 ग्राम स्मैक, 268.90 ग्राम हैरोइन, 76 किलो 664 ग्राम गांजा, 1622 किलोग्राम डोडोपोस्त, 3 किलो 935 ग्राम अफीम फसल, 305 इंजेक्शन और 66 हजार नशीली गोलियां बरामद की गईं। इनमें 20 मामले कमर्शियल क्वांटिटी के थे, जिनमें 60 आरोपी पकड़े गए। प्रेस वार्ता: DS P गुरविंदर सिंह
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 07:07:14
Prajapatipur, Uttar Pradesh:न्याय पंचायत बल्लीपरवा के पुरजागीर बाजार स्थित डॉक्टर काली प्रसाद मेमोरियल स्कूल में आज धूमधाम से मनाया गया रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम दिवस विदित हो कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का टीकाकरण रूबेला के माध्यम से किया जा रहा है इसके लिए स्कूलों में टीकाकरण सत्र आयोजित किया जा रहे हैं और विभागों से भी अपील की जा रही है कि अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर कराए इस अभियान का उद्देश्य भारत में खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों को खत्म करना है खसरा और रूबेला दोनों ही संक्रामक बीमारियां है जो बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती है इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में जाकर बच्चों का टीकाकरण कर रही है इसी को लेकर आज कार्यक्रम डॉक्टर काली प्रसाद मेमोरियल स्कूल पुर्जागीर में रखा गया जहां पर 157 बच्चों को रूबेला का
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top