Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

डूंगरपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कारावास

Jul 24, 2024 16:13:56
Dungarpur, Rajasthan

डूंगरपुर जिले की पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा और 20 हजार रुपए का जुर्माना सुनाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक योगेश जोशी के अनुसार, 30 नवंबर 2022 को गुजरात निवासी बलवंत ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे गुजरात ले गया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अनुसंधान पूरा कर पोक्सो कोर्ट में चालान पेश किया था। आज कोर्ट ने अंतिम सुनवाई कर सजा सुनाई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Feb 06, 2026 12:33:07
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बुजुर्ग महिला के पैर में पहने चांदी के कड़े लूटने के उद्देश्य से उसके पैर काटकर हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. 12 सितंबर 2019 को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 85 साल की जग्गो बाई की हत्या हुई. आरोपी भूरा उर्फ काले खां ने अपने साथी जमाल के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काट दिए और चांदी के कड़ے लूटकर भाग गए. बेटे ने बताया कि कड़ों की लूट के कारण हत्या हुई. 13 सितंबर 2019 को एफआईआर दर्ज हुई और 1 अक्टूबर 2019 को मुख्य आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया; साथी जमाल अभी गिरफ्त में नहीं है और कोर्ट ने उसे फरार घोषित किया. 6 साल की सुनवाई के बाद अदालत ने भूरा खां को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा और अलग-अलग धाराओं में 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. अदालत ने कहा कि अपराध बहुत गंभीर है और दोषी के खिलाफ नरम रुख नहीं अपनाया जा सकता. दूसरे मामले में घाटीगांव थाना क्षेत्र के जखा गांव में 15 जनवरी 2026 की दोपहर घर पर अकेली 16 साल की आदिवासी नाबालिग के साथ दिलीप बरार ने दुष्कर्म किया. माता ने बेटी के साथ हुई घटना के बाद पति को बताया और महिला ने बाद में फांसी लगा ली. पिता ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया और आरोपी दिलीप बरार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 06, 2026 12:32:47
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 06, 2026 12:32:21
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 06, 2026 12:32:07
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में किन्नर से लूट, सोने की चैन लूटी, मारपीट कर फरार हुए बदमाश राजधानी में किन्नरों के बीच आपसी झगड़ों के मामलों में वृद्धि हो रही है। अब तक एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे किन्नर अब रास्ता रोककर लूटपाट भी करने लगे हैं. ऐसे ही एक मामले में मंगलवारा इलाके के किन्नर पल्लवी पाठक के साथ देखने को मिला जहाँ उसके साथ मारपीट और लूट की वारदात हो गई. भोपाल में किन्नरों की वर्चस्व की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच घटना देखने को मिली। शुक्रवार को मंगलवारा किन्नर समुदाय की सदस्य पल्लवी पाठक अपने साथियों के साथ लालघाटी विजय नगर बधाई मांगने जा रही थी तभी पुल और दो मोटरसाइकिल सवार आये और उन्होंने पल्लवी का रास्ता रोककर पहले मारपीट की और उसके बाद इसकी सोने की चैन लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है की दूसरे गुट की काजल ठाकुर ग्रुप का युवक शाहरुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद मंगलवारा इलाके के कई किन्नर कोहे फिजा थाना पहुँचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने लूटपाट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।KINNER देवींरानी ने बताया की उनके साथी बधाई मांगने लालघाटी जा रहे थे रास्ते में उनको शाहरुख नाम का लड़का आया और धमकी देते हुए कहा की जो भी मांग रहे उनका हिस्सा चाहिए शाहरुख काजल किन्नर के लिए काम करता है. बाइट-देवीरानी किन्नर इधर कोहे फिज़ा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया की मारपीट की घटना सामने आई है शाहरुख़ नाम के युवक का नाम आया है. टीआई ने कहा की किन्नरो के दो गुटों में पुराना विवाद चल रहा है एफआईआर हो गयी है आरोपियों की तलाश की जा रही है बाइट-केजी शुक्ला, टीआई पूरी घटना के सीसीटीवी में देखे जा रहे है. पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. और जो भी इसमें दोषी होगा उसपर भी कार्यवाही की जाएगी.
0
comment0
Report
DBDURGESH BISEN
Feb 06, 2026 12:31:55
Pendra, Chhattisgarh:धान खरीदी अंतिम दिन गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 20 धान खरीदी केंद्रों में से 10 केंद्रों में लगभग 14000 क्विन्टल धान की आवक होने की उम्मीद थी. कल 18000 में से 14000 क्विन्टल धान की खरीदी हुई. प्रशासन भी धान खरीदी केदो में मुस्तैद नजर आया. धान खरीदी अंतिम दिन गहमागहमी देखने को मिली जहां किसान अपने धान बेचने के लिए समितियों में ट्रैक्टर में धान भर कर पहुंचे. प्रशासनिक टीमें केंद्रों में निरीक्षण और परीक्षण करती रहीं. पूरे खरीदी के दौरान किसी भी केंद्र में शिकायत नहीं की गई. अतिरिक्त दो दिन निर्धारित थे जिनमें कुछ किस ने पूरी खरीदी के दौरान धान नहीं बेचा था और उनका पहला टोकन काटा गया, कुछ ने जो धान देरी से बोया था जिसकी वजह से उनका टोकन नहीं कट पाया था。
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 06, 2026 12:31:39
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ शहर में दो दिन पहले सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद अब मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्रवाई स्थल को वार्ड क्रमांक 12 के शिवा नगर बताए जाने पर स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद ने कड़ा विरोध जताया है। रायगढ़ मयंक मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक से वार्ड वासी मिलने पहुंचे। वार्ड पार्षद लक्ष्मी साहू का कहना है कि वार्ड क्रमांक 12 के शिवा नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सेक्स रैकेट की कार्रवाई नहीं हुई, जबकि पुलिस ने घटना को किसी अन्य स्थान पर अंजाम दिया था। इस गलती के चलते वार्ड की छवि धूमिल होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोग नगर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचे। CSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने त्रुटि सुधार का आश्वासन दिया है और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो, इसकी बात कही है。
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 06, 2026 12:30:47
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा उंडवा रोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत साथी गंभीर घायल, रामगंजमंडी क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर कोटा स्टोन की एक फैक्ट्री में काम करते थे जो बीती देर रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उंडवा रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे का प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर कार को जब्त कर म्रतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश प्रजापति निवासी संधारा और भेरूलाल सुथार निवासी कलाकोट बाइक से रावली रोड़ होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उंडवा रोड़ बंदा गांव के पास पीछे से आई एक कार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक के पीछे बैठे मुकेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भेरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दी है जिसकी पुलिस जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 06, 2026 12:30:33
Jaipur, Rajasthan:आमेर (जयपुर) विधायक प्रशांत शर्मा ने विधानसभा में आमेर सैटेलाइट अस्पताल और क्षेत्र की जर्जर सड़क व्यवस्था को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि आमेर सैटेलाइट अस्पताल में मुख्यमंत्री जांच योजना का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा। आमेर सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन नहीं होने के कारण मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के उद्देश्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आमेर एक प्रमुख पर्यटन नगरी है, इसके बावजूद यहां की सड़क सुविधाएं बदहाल हैं। कई स्थानों पर सड़क कट बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। विधायक ने सरकार से मांग की कि आमेर सैटेलाइट अस्पताल में शीघ्र सोनोग्राफी और एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को समय पर और सस्ती जांच सुविधा मिल सके। साथ ही आमेर क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त कर बंद किए गए कटों को व्यवस्थित तरीके से खोलने और यातायात व्यवस्था सुधारने की भी मांग की, ताकि आमजन और पर्यटकों दोनों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आमेर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी स्वीकार्य नहीं है और सरकार को इस पर तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 12:29:21
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:महाराजगंज के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ जनपद शाखा महाराजगंज के तत्वावधान में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव जिला अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह, संरक्षक सत्येंद्र कुमार दुबे और महामंत्री रंजीत की निगरानी में कराया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। चुनाव में अभिमन्यु प्रसाद को अध्यक्ष पद के लिए 77 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 16 मत प्राप्त हुए। इसी तरह, रामचंद्र प्रसाद ने 65 मत प्राप्त कर महामंत्री पद पर जीत हासिल की। उनके मुकाबले जयकरण यादव को 28 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर बजीकरण को 74 मत प्राप्त हुए, जबकि रामेश्वर को 19 मत मिले। संप्रेक्षक पद के लिए चंद्रप्रकाश ने 58 मतों के साथ जीत दर्ज की, वहीं रामभवन गौड़ को 35 मत मिले। चुनाव अधिकारी रामजीत गुप्ता और पारसनाथ यादव ने मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की। उन्होंने अभिमन्यु प्रसाद को ब्लॉक अध्यक्ष, रामचंद्र प्रसाद को महामंत्री, बजीकरण को कोषाध्यक्ष और चंद्रप्रकाश को संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित घोषित किया। इसके अतिरिक्त, प्रेम कुमार गुप्ता को संगठन मंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर पन्ने लाल यादव, प्रद्युमन सिंह, आजाद यादव, जयगोविंद, प्रेम नारायण, रामभवन गौड़, संदीप और रामभवन प्रसाद सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 12:27:40
Narsinghpur Khurd, Uttar Pradesh:सिविल बार एसोसिएशन चन्दौली के वार्षिक चुनाव का नामांकन शुरू, पहले दिन दिखी गहमागहमी अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन मनोज कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद के लिए लवकुश कुमार पटेल द्वारा नामांकन किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद के लिए अमित कुमार त्रिपाठी तथा चंदन कुमार सिंह ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। महामंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार मिश्र, संदीप कुमार यादव एवं सत्य प्रकाश केशरी ने अपनी दावेदारी पेश की। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ समिति के चंद्रमौली उपाध्याय ने बताया कि कल 7 फरवरी को भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितने नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 06, 2026 12:25:27
Patna, Bihar:बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से धमाकेदार पार्टी खेली है..वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन से बिहार ही नहीं पूरे देश दुनिया में उसकी बल्लेबाजी के चर्चे होने लगे हैं सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा जिन्होंने लगभग 5 वर्षों तक पटना में कोचिंग दी है उनका मानना है की शुरुआत के समय में वैभव ने काफी संघर्ष किया है समस्तीपुर से मोटरसाइकिल और बस के जरिए वह पटना आता था.. पिता उसको लेकर आते थे...और प्रैक्टिस करता था मैं खुद उसे प्रतिदिन 400 बॉल फेकता था उसे प्रेक्टिस कराया.... शुरूआत में जब वह हमारे यहां ट्रेनिंग के लिए आया था तो बच्चा था काफी छोटा था और उसके ताकत को हम भांप नहीं पाए... वैभव अब हर तरफ बॉल खेलता है हर तरफ शॉट लगता है यही वजह है कि वह लगातार क्रिकेट के ग्राफ में इतनी तेजी से ऊपर जा रहा है शुरू में हमें भरोसा नहीं था इतना जल्दी उस मुकाम तक पहुंच पाएगा.... शुरूआत के समय और कुछ दिनों बाद में वैभव में काफी अंतर देखने को मिला और उसके बाद लगने लगा कि यह बड़े मैच का खिलाड़ी बनेगा.... उसके बाद आईपीएल और अन्य बड़े-बड़े मैच में उसकी बैटिंग को देखकर हमें भरोसा हुआ की वैभव बड़े मैच का खिलाड़ी बनेगा और आज जिस तरीके से वह बल्लेबाजी कर रहा है वह काफी आकर्षक और धमाकेदार है..... हमें उम्मीद है कि बीसीसीआई अब इंटरनेशनल मैच में भी वैभव को मौका देगी और बिहार के ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए ओपनिंग साझेदारी करते हैं तो टीम इंडिया के लिए और बिहार के लिए बड़ी बात होगी और भारतीय टीम और ऊंचाई पर पहुंचेगा... मुझे लगता है कि आप टीम इंडिया में वैभव को होना चाहिए उसकी ताकत उसका शॉट उसे सभी बल्लेबाज से अलग बनाती है और इंडियन क्रिकेट के लिए अलग-अलग फेज हमने देखा है जहां 1983 का मैच उसके बाद सचिन तेंदुलकर महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली और अब मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी....
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top