Back
SDM ने शहर की सफाई जाँच की; डंपिंग यार्ड के बाहर गंदगी पर कड़ाई
BSBhanu Sharma
Mar 24, 2026 04:45:17
Dholpur, Rajasthan
एसडीएम ने शहर की गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, डंपिंग यार्ड के बाहर कूड़ा फैकने पर जमादारों को लगाई फटकार
सरमथुरा (धौलपुर)
जिला कलक्टर श्री निधि बीटी के निर्देशन में पालिका प्रशासन ने शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। जिला कलक्टर के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने सफाई व्यवस्था में अनियमित्ता और खराब प्रदर्शन के कारण कूड़ा उठाने वाली फर्म को डिबार कर दिया गया है। अब नगर पालिका ने एनजीओ के माध्यम से स्वच्छता प्रहरियों को हायर कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, झाड़ू लगाने का अनुबंध किया है। वही डंपिंग यार्ड तक कचरा परिवहन का कार्य करने की प्रक्रिया भी अलग से शुरू कर दी गई है। एसडीएम अल्का श्रीवास्तव ने नगरपालिका ईओ विमलेश मीणा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव के साथ शहर की गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम ने गलियों में सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर कर सड़कों पर नियमित झाडू व नालियों की सफाई कराने के लिए जमादारों को पाबंद किया।एसडीएम ने कॉलोनियों व गलियों में सड़क किनारे खाली प्लाटों में गंदगी देख नाराजगी जताई वही नपा ईओ को खाली प्लांट मालिकों को तुरंत नोटिस जारी कर बाउंड्री कराने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खाली प्लाटों में गंदगी से गर्मी के मौसम में बीमारियां फैलने का अंदेशा है। इसीप्रकार एसडीएम ने ड़पिंग यार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा गया। एसडीएम ने ड़पिंग यार्ड के बाहर सड़क किनारे कचरे के ढेर देख नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई जमादारों को ड़पिंग यार्ड से बाहर कचरा मिलने की सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी विमलेश मीणा को जेसीबी मशीन बुलाकर ड़पिंग यार्ड के बाहर से कचरा हटाने के लिए निर्देश दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar
FollowMar 24, 2026 05:45:570
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowMar 24, 2026 05:45:330
Report
269
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowMar 24, 2026 05:34:42238
Report
MCManish Chaudary
FollowMar 24, 2026 05:34:21300
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 24, 2026 05:34:10248
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 24, 2026 05:33:58253
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 05:33:47298
Report
RMRam Mehta
FollowMar 24, 2026 05:33:12303
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 24, 2026 05:33:01295
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 24, 2026 05:32:38203
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 24, 2026 05:32:28259
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 05:32:14219
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 24, 2026 05:31:59293
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 24, 2026 05:31:45328
Report