Back
रामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ डूंगरपुर में शुरू
ASAkhilesh Sharma
Mar 24, 2026 05:33:01
Dungarpur, Rajasthan
रामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी शहर की सड़कों पर रंग बिरंगी रंगोलियाँ बनाने का काम शुरू हो चुका है। बादल महल शास्त्री कॉलोनी से लेकर पुराने शहर साढ़े 3 किमी की लंबी रंगोली बनेगी। शोभायात्रा में इस बार 50 फीट ऊंची जीवंत झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पूना के कलाकार इन झांकियों को तैयार करने में जुटे हैं।
बॉडी: रामोत्सव आयोजन समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न हिन्दू संगठनों रामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी में जुटे हैं। प्रकाश भट्ट, मुकेश श्रीमाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पूरे शहर में शोभायात्रा के मार्ग की आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर सजाया जाएगा। सोमवार रात को गेपसागर की पाल से रंगोली बनाने का श्रीगणेश हुआ। बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे हाथों में ब्रश लेकर रंग बिरंगे कलर से रंगोली बनाने में जुट गए। कोई फूल तो कोई अलग-अलग तरह की कलाकृतियाँ सड़क पर उकेर रहे हैं। इसके लिए करीब 1 लाख रुपए का रंग और अन्य सामग्री लगेगी। शहर के बादल महल से लेकर शास्त्री कॉलोनी रोड, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा, गेपसागर की पाल, पुराना अस्पताल रोड और पुराने शहर में रंगोली सजाई जाएगी। लगभग साढ़े 3 किमी लंबी रंगोली बनाई जा रही है। डूंगरपुर में 2023-24 में बनाई रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने बताया कि इस बार रामनवमी पर शोभायात्रा में गेपसागर की पाल पर 50 फीट ऊँची शिवाजी महाराज, संत मावजी महाराज और राम दरबार की झांकियाँ भी सजाई जा रही हैं। ये झाकियाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा कई संगठनों की ओर से भी भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी झांकियाँ शामिल होंगी। शहर की कई जगहों पर केसरिया झंडे लगाए जा रहे हैं। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। शोभायात्रा में कई बैंड, डीजे शामिल होंगे। रास्ते में फूल वर्षा से स्वागत होगा और आतिशबाजी की जाएगी। शहर में कई समाज और संगठनों की ओर से तीन दर्जन से ज्यादा स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HDHarish Deshmukh
FollowMar 24, 2026 06:46:09Noida, Uttar Pradesh:अनंत सिंह पटना से बड़हिया के लिए निकले पर कुछ बोले नहीं उनके काफिले के शॉट्स. अनंत सिंह करेंगे आज 50 किलोमीटर का रोड शो.
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 24, 2026 06:46:000
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 24, 2026 06:45:470
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 24, 2026 06:45:370
Report
50
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 24, 2026 06:35:0260
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 24, 2026 06:34:4193
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 24, 2026 06:34:31135
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 24, 2026 06:34:12189
Report
RSRahul shukla
FollowMar 24, 2026 06:34:04213
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 24, 2026 06:33:55239
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 24, 2026 06:33:47193
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 24, 2026 06:33:3866
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 24, 2026 06:33:27187
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 24, 2026 06:33:14161
Report