Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

रामनवमी के अवसर पर धौलपुर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

BSBhanu Sharma
Mar 26, 2026 10:34:20
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर जिले के पुरानी छावनी स्थित मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल छाया रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. रहे। उनके सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान श्रीराम की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के सुंदर स्वरूप सजाए गए, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
Mar 26, 2026 11:40:43
Ranchi, Jharkhand:रांची में आज पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी रांची समेत कई इलाकों में शाम 8 बजे के बाद लोग डर के कारण अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, क्योंकि लूट और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हजारीबाग में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इसके अलावा बरकागांव में ज्वेलरी दुकान में डकैती और पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रही लूट की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। अंबा प्रसाद ने कहा कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि राजधानी में कई पेट्रोल पंप रात में बंद रखना पड़ते हैं, क्योंकि पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति, चोरी, डकैती और ड्रग्स जैसे मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। जमशेदपुर में हाल ही में हुई मारपीट और अपहरण की घटना का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले हत्या के मामलों में गुमला जिला आगे रहता था, लेकिन अब रांची इस मामले में आगे निकल गया है। वहीं जामताड़ा साइबर क्राइम के लिए देशभर में कुख्यात हो चुका है, और धनबाद की छवि माफिया गतिविधियों के कारण प्रभावित रही है। अंबा प्रसाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “जब किसी गरीब का घर तोड़ने की बात आती है तो पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आती है, लेकिन अपराध रोकने में वही सक्रियता नहीं दिखती।” उन्होंने कहा कि पुलिस को हर मामले में समान रूप से “सुपर एक्टिव” होकर काम करना चाहिए。 डीजीपी पद को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी इस पद पर व्यवस्था जारी रहना चिंता का विषय है。 हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला अधिकारी का इतने बड़े पद पर होना सकारात्मक बात है, लेकिन मौजूदा हालात देखकर लगता है कि कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण कमजोर पड़ा है。 अंत में उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों का पुलिस प्रशासन से विश्वास लगातार कम हो रहा है और कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है。 बाइट:अंबा प्रसाद (पूर्व विधायक कांग्रेस)
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 26, 2026 11:40:29
Noida, Uttar Pradesh:धर्मांतरण करने के बाद अगर कोई पुराने धर्म मे लौटे तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा कैसे मिलेगा! सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में साफ किया है कि अगर कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति धर्मांतरण के बाद पुराने धर्म ( हिंदू, सिख या बौद्ध) में लौटता है तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए इन तीन शर्तों का पालन करना होगा:- * *उसे यह साबित करना होगा कि वो शुरू से जाति में था जो संविधान के अनुसूचित जाति आदेश, 1950 में अनुसूचित जाति के रूप में दर्ज है *उसके पास यह विश्वसनीय सबूत होने चाहिए कि उसने हक़ीक़त में अपने पुराने धर्म को अपना लिया है और वो अपनी मूल जाति के रीतिरिवाज, धार्मिक कर्तव्य और परंपराएं निभा रहा है। साथ ही उसे यह साबित करना होगा कि जिस धर्म में उसने पहले धर्म परिवर्तन किया था उसे पूरी तरह छोड़ दिया है, अब उससे पूरी तरह संबंध तोड़ लिया है। * *सिर्फ उसकी ओर से पुराने धर्म मे लौटने का दावा करना पर्याप्त नहीं होगा, उसे यह भी साबित करना होगा कि उसके मूल जाति के लोगों ने उसे स्वीकार कर लिया है और वो भी उसे अब अपने समुदाय का सदस्य मानते है सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए यह तीनों शर्त ज़रूरी है। इन बातों को साबित करने की ज़िम्मेदारी भी उसी व्यक्ति की होगी। अगर इनमे से एक भी शर्त पूरी नहीं हुई तो वो दावा नहीं माना जाएगा।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 26, 2026 11:40:17
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 26, 2026 11:40:10
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-रसेल वाइपर सांप का रेस्क्यू-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 26 मार्च 2026 एंकर-सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटे कुतलपुरा माल्याण गांव के खेतों में उस वक्त लोगो में दहशत व्याप्त हो गई जब गेंहू की फसल की कटाई करते वक्त बेहद विषैला एक रसेल वाइपर सांप खेतों में आ गया , जहरीले सांप को देखकर खेत मालिक किसान सहित मजदूर सकते में आ गए और गेंहू की कटाई छोड़ खेत से भागकर बाहर निकल गये , खेत मालिक की सूचना और स्नैक केचर आवेश शर्मा मौके पर पहुंचे और सावधानी पूर्वक कड़ी मशक्कत के बाद करीब 4 फिट लंबे और खतरनाक जहरीले रसेल वाइपर सांप का रेस्क्यू किया , सांप को पकड़ने के बाद आवेश ने सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और दूर रणथंभौर के जंगलों में छोड़ दिया , स्नैक केचर आवेश शर्मा के मुताबिक रसेल वाइपर सांप देश के सर्वाधिक खतरना ओर जहरीले सांपों में से एक प्रजाति का सांप है ,उन्होंने बताया कि रसेल वाइपर के जहर में हिमोटॉक्सिन वेनम पाया जाता है , जो खून को जमाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है और गम्भीर स्थिति में गैंगरीन जैसी खतरनाक समस्या पैदा कर सकता है ,अगर ये सांप किसी इंसान को काट ले तो उस इंसान का बचना ना मुमकिन हो जाता है ,स्नैक केचर द्वारा से ल को पकड़कर जंगल मे छोड़ने के बाद खेत मालिक और मजदूरों ने राहत की सांस ली और खेत मे खड़ी गेंहू की फसल कि कटाई शुरू की ।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 26, 2026 11:36:03
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग घर के बाहर गाड़ी रखने को लेकर हुए झगड़े में पिता-मां और लड़कियों से मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने, वीडियो में सड़क पर मारपीट करते नजर आए युवक ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की घटना घटना में तीन से चार आरोपियों द्वारा सीबीआई में डेपुटेशन पर पदस्थ एसआई आर के भारद्वाज और उनकी पत्नी और बच्चियों के साथ की गई मारपीट 24 तारीख की सुबह 8:30 की बताई गयी घटना मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम नाम सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, अशोक राजवत और उसका बेटा ध्रुव राजवत बताए गए महाराजपुर थाना पुलिस ने अभी क्रॉस मामला किया है दर्ज मारपीट का शिकार हुए चार लोगों के खिलाफ महाराजपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस मामला
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 26, 2026 11:35:47
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 26, 2026 11:35:37
Sawai Madhopur, Rajasthan:रामनवमी के पावन पर्व पर आज सवाई माधोपुर में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई , बजरिया क्षेत्र में रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई ,जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुवे गुजरी , शोभायात्रा में “जय श्रीराम” के जयकारे गूंजते रहे। पैदल युवा हाथों में श्रीराम पताका लिए लहराते, बाइकों पर सवार युवा जयकारे लगाते तथा वाहनों में सवार श्रद्धालु भारी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर एवं शीतल पेय व अल्पाहार भेंट कर स्वागत किया। डीजे पर बजते भगवान श्रीराम के भजनों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते चलते रहे । शोभायात्रा के साथ पुलिस लवाजमा सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा। इस दौरान कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने भगवान श्रीराम-जानकी की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया । कार्यक्रम संयोजक गिरीश शर्मा ने बताया कि महंत श्री रामदास महाराज के सानिध्य में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम-जानकी की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बजते भगवान श्रीराम के भजन व गीतों पर पैदल एवं 50 बाइक, चार जिप्सी, चार केंटर में सवार होकर हाथों में भगवा पताका लिए “जय श्रीराम” के नारे लगाते रवाना हुए। शोभायात्रा में चार सजीव झांकियां भी सजाई गई। शोभायात्रा का बजरिया में जगह-जगह रंगोली बनाकर, शीतल पेय वितरित कर, पुष्प एवं इत्र वर्षा कर व्यापार मंडल एवं आमजन द्वारा स्वागत द्वार अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्री राम-जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सिटी मॉल, टोंक बस स्टैंड, मुख्य बाजार बजरिया, शर्मा होटल चौराहार, पुरानी ट्रक यूनियन, अंबेडकर सर्किल, गौतम आश्रम, टोंक रोड, अग्रसेन सदन, गणेश होटल चौराहा, हमीर सर्कल, अनाज मंडी रोड, आलनपुर सर्किल, जिला अस्पताल, भैरू दरवाजा, शहर मुख्य बाजार होते हुए श्री दंडवीर हनुमान मंदिर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर किया गया। शोभा यात्रा में सजीव झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। श्रीराम शोभायात्रा में श्री राम दरबार, भारत माता, भगवान शिव व हनुमान आदि की झांकियां सुसज्जित वाहनों में आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा के लिए बाजार को भगवा चुनरी और पताकाओं से सजाया गया और स्वागत द्वार बनाए गए।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Mar 26, 2026 11:35:13
Srinagar, :भगवान राम के जन्मदिन के जश्न के दौरान नब्बे के दशक से पहले के नज़ारे देखने को मिले। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर के मशहूर घंटाघर से शोभा यात्रा निकली, जिसमें भक्त नाचते-गाते हुए निकले।\n\nराम नवमी के मौके पर श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच एक बड़ी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें कश्मीरी पंडितों ने लाल चौक, रीगल चौक और हब्बा कदल जैसे शहर के खास इलाकों से जुलूस निकाला। यात्रा कथलेश्वर मंदिर टंकीपोरा हब्बा कदल से शुरू हुई, जो लाल चौक, घंटाघर, बारबर शाह और हरि सिंह हाई स्ट्रीट जैसे इलाकों से गुज़री।\n\nभगवान राम के जन्म का जश्न मनाता है और नौ दिन के नवरात्रि त्योहार के आखिर में कश्मीर में शांति और एकता का संदेश फैलाता है।\n\nजम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने शोभा यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। यह यात्रा श्रीनगर के पुराने शहर के जैनदार मोहल्ला से शुरू हुई और शहर के व्यापारिक केंद्र लाल चौक, हब्बाकदल, बर्बरशाह, हरि सिंह हाई स्ट्रीट और जहांगीर चौक से गुजरने के बाद श्रीनगर के टंकीपोरा इलाके में समाप्त हुई। नाचते-गाते चल रहे भक्तों को अन्य धर्मों के लोगों ने शुभकामनाएं दीं और बधाई दी।\n\nयह यात्रा पिछले 16 सालों से मनाई जा रही है। पहले घाटी में आतंकवाद बढ़ने के कारण इसे रोक दिया गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।\n\nभक्त संदीप ने कहा, “हम शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना करते हैं। यात्रा निकालते समय स्थानीय लोग हमेशा हमारा बहुत समर्थन करते हैं। यात्रा की सजावट मुसलमानों द्वारा की जाती है। हम कश्मीर, देश और दुनिया भर में शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और आशा करते हैं कि कश्मीर में कोई आतंक न हो और लोग शांति से रहें।” \n\nआयोजकों ने श्रीनगर में जुलूस निकालने में समर्थन के लिए कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों दोनों का आभार व्यक्त किया। विदेश में रहने वाले कश्मीरी पंडित भी जुलूस का हिस्सा बनने आए थे और उन्होंने 90 के दशक से पहले के दृश्य को याद किया। \n\nएक भक्त अशोक कुमार ने कहा कि हम नब्बे के दशक से पहले के दृश्य देख रहे हैं, जैसा कि इस दिन कश्मीर में होता था, और हमें उम्मीद है कि भविष्य उज्ज्वल होगा और भाईचारा फिर से जन्म लेगा। \n\nभक्तों के चार बाइट्स \nपरंपरा को फिर से जीवंत करने वाले इस जुलूस में पारंपरिक पोशाक और "हरे राम हरे राम" के नारे शामिल हैं, साथ ही शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।\nउत्साही भक्तों के साथ प्रतिष्ठित घंटाघर से WT.
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Mar 26, 2026 11:34:58
Mumbai, Maharashtra:रामनवमी से पहले मालवणी में बवाल! भगवा झंडे लगाने को लेकर तनाव, आज शाम शोभायात्रा में शामिल होंगे किरीट सोमैया मंगलवार रात को मुंबई के मालवणी इलाके में राम नवमी की तैयारी में जुटे रामभक्त इलाके में पताके और झंडे लगा रहे थे तभी इलाके की एक मस्जिद के सामने की सड़क पर झंडे लगाने जाने के विरोध में दो गुटों में टकराव देखने मिला। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हिंदू पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने रामभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिए जिसके कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सकल हिंदू समाज की ओर से इस विषय में मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों के ख़िलाफ़ धमकाने और हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई है। आज शाम मालवणी में निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा में बीजेपी नेता किरीट सोमैया भी शामिल होंगे。
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 26, 2026 11:34:32
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है, जहाँ कल होने वाले रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों समेत प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। रामनवमी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। हाजीपुर शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी अनुमंडलों के एसडीपीओ अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन में जवानों को विशेष ब्रीफिंग दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सुरक्षा के लिहाज से वाटर कैनन समेत दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों को भी तैयार रखा गया है। पूरे जिले में बिहार पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों और अन्य सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top