Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
LPG-PNG-CNG महंगाई के बीच केंद्र ने 28 मार्च को विज्ञान भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई
KJKamran Jalili
Mar 26, 2026 11:40:17
Ranchi, Jharkhand
देश में बढ़ती LPG, PNG और CNG कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने 28 मार्च को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हाई-लेवल बैठक बुलाई है। इस बैठक की अगुवाई केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मनोहर लाल खट्टर करेंगे, जिसमें सभी राज्यों के मंत्री शामिल होंगे। झारखंड का प्रतिनिधित्व मंत्री इरफान अंसारी करेंगे। वे राज्य में गैस और ईंधन संकट की जमीनी स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे और केंद्र से विशेष राहत की मांग उठाएंगे। इस बैठक से उम्मीद है कि आम जनता को राहत देने के लिए जल्द बड़े फैसले सामने आ सकते हैं। बैठक की तारीख बदली गई है अब 28 मार्च को बैठक होगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HGHarish Gupta
Mar 26, 2026 12:40:43
0
comment0
Report
OTOP TIWARI
Mar 26, 2026 12:40:30
Surajpur, Chhattisgarh:यहां उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र के जयपुर गांव में चार महीने के एक मासूम को उसी मां ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया,, आरोप है कि कलयुगी मां ने उसे गुस्से में जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई..घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया..पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..दरअसल जयपुर गांव में रहने वाले सुनसाय ने उमेश्वरपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराया कि उसकी पत्नी बिन्दुवती घर में खाना बना रही थी, जबकि चार माह का बच्चा पास में ही लेटा हुआ था..इसी दौरान बच्चा लगातार रोने लगा..आरोप है कि बच्चे के लगातार रोने से नाराज महिला गुस्से में आ गई और उसने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया..जमीन पर गिरने से मासूम के सिर और शरीर में गंभीर चोट लग गई..परिजनों ने जब बच्चे को उठाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में था..इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया..जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया, मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल है,,घटना की सूचना मिलते ही उमेश्वरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी..शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके..पुलिस के मुताबिक, मृत बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है,,,
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Mar 26, 2026 12:37:29
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:भदोही से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां वाराणसी में स्थित एक निजी अस्पताल द्वारा मृत घोषित किया गया व्यक्ति चिता पर जिंदा निकल आया, इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव के पास सड़क हादसे में घायल सायर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल वनवासी को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,परिजन जब शव को घर लाकर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे चिता सजाने के दौरान अचानक अनिल के शरीर में हरकत हुई और सांसें चलती महसूस हुईं यह देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। परिजन तुरंत उन्हें चिता से उठाकर औराई ट्रामा सेंटर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया , इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही और पैसे के दबाव का आरोप लगाया है,फिलहाल अनिल का इलाज जारी है। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 12:36:53
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से सिद्धवट क्षेत्र में माँ क्षिप्रा के तट पर बनाए जा रहे घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गढ़ कालिका क्षेत्र, पीर मच्छेंद्रनाथ मंदिर और भर्तृहरि गुफा तक पहुंचने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य तय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता में रखते हुए सभी निर्माण कार्यों को गति दी जाए। साथ ही, उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और समन्वय के साथ कार्य करने की बात भी कही, ताकि सिंहस्थ 2028 का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके.
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 26, 2026 12:36:40
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण कपड़े की दुकान से ग्राहक का पर्स हुआ चोरी, ग्राहक बनकर आये अन्य युवक पर्स चुराकर हुए फरार, दूकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला ने थाने में दी रिपोर्ट, पुलिस CCTV के आधार पर युवकों की पहचान में जुटी, पीड़ित अनुसार पर्स में रखे बताए 21 हजार नगद व जरूरी दस्तावेज, शाहपुरा स्थित माँ वैष्णो देवी रेडीमेट कपड़े की दुकान का मामला। जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में गुलाबी मार्किट स्थित रेडीमेट कपड़े की दुकान में पर्स चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आये और मौका देखकर पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला का पर्स चुराकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में करीब 21 हजार रूपये नगद और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें युवक पर्स को हाथ में उठाकर ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पीड़ित को जब पर्स गायब होने का पता चला तो पीड़ित ने दुकान मालिक को बताया। दुकान मालिक ने अपनी दुकान में लगे CCTV फुटेज चेक की, जिसमें एक युवक पर्स को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहे है। इसके बाद पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला ने पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है。
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 26, 2026 12:36:22
Mumbai, Maharashtra:डिटेल स्क्रिप्ट - देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति लोगों की परेशानियाँ और दुख सुनने के लिए बाकायदा रेट कार्ड के साथ बैठा दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम पृथ्वीराज बोहरा   है, जो मुंबई के मशहूर समुद्र तट जुहू बीच समेत शहर की अलग-अलग जगहों पर बैठकर लोगों का दुख सुनने का काम करते हैं। पृथ्वीराज बोहरा ने लोगों की परेशानियाँ सुनने के लिए एक दिलचस्प रेट कार्ड तैयार किया है。 ग्राफ़िक्स इन.. छोटा दुख सुनने के लिए २५० रुपये  बड़ा दुख सुनने के लिए  ५०० रुपये  दुख सुनकर रोने के लिए  १००० रुपये  ग्राफ़िक्स आउट .. वीडियो सामने आने के बाद जब हमने पृथ्वीराज बोहरा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनके दिमाग में काफी समय से था। अब वह इस विचार को अमल में लाते हुए मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बैठते हैं, जहाँ लोग आकर अपनी परेशानी उनसे साझा करते हैं。 पृथ्वीराज के मुताबिक उनके पास आने वाले लोग अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी समस्याएँ साझा करते हैं, ग्राफ़िक्स इन.. प्रेम संबंध टूटने का दुख पैसों की कमी नौकरी से जुड़ी परेशानियाँ जैसे मुद्दे शामिल होते हैं। ग्राफ़िक्स आउट .. उन्होंने बताया कि वह सिर्फ लोगों की बात सुनते ही नहीं, बल्कि कई बार उन्हें समस्या से बाहर निकलने के सुझाव भी देते हैं। जब हमने उनसे पूछा गया कि वह लोगों के दुख पर रोते कैसे हैं, जबकि इसके लिए भी उन्होंने फीस तय की है, तो पृथ्वीराज ने बताया कि जब कोई अपनी परेशानी बताता है तो वह खुद को उस स्थिति से जोड़कर देखने की कोशिश करते हैं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण उनकी आँखों से आँसू निकल आते हैं।उन्होंने बातचीत के दौरान हमारे सामने रोकर भी दिखाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुँचा भी पहुंचा था और तब से पुलिस पृथ्वीराज की तलाश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को जानकारी को जानकरी मिली की पृथ्वीराज बोहरा चौपाटी पर पहुंचे हैं, तो पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि चौपाटी या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुमति लेना जरूरी है। पृथ्वीराज बोहरा का यह अनोखा तरीका भले ही कमाई का एक नया मॉडल हो, लेकिन इस घटना ने समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। क्या आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने अकेले हो गए हैं कि अपना दुख साझा करने के लिए उन्हें परिवार, दोस्त या रिश्तेदार तक नहीं मिल रहे? ऐसे में लोग किसी ऐसे व्यक्ति के पास जाकर अपना मन हल्का कर रहे हैं, जिसे वे पहले से जानते तक नहीं।  यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि आधुनिक शहरी जीवन में बढ़ते अकेलेपन और भावनात्मक दूरी की तरफ भी इशारा करती है。 इनपुट- पृथ्वीराज की चौपाटी पर बैठे हुए शॉट्स रेट कार्ड के शॉट्स हमारे कैमरे पर रोने के शॉट्स पृथ्वीराज से बातचीत पुलिस द्वारा उन्हें ले जाते समय वॉक थ्रू और शॉट्स पुलिस से छूटने के बाद दुबारा बातचीत
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 26, 2026 12:36:04
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में ‘दुख सुनने’ का रेट कार्ड! छोटा दुख २५० रुपये , बड़ा दुख ५०० रुपये और दुःख सुनकर रोने पर १००० रुपए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति लोगों की परेशानियाँ और दुख सुनने के लिए बाकायदा रेट कार्ड के साथ बैठा दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम पृथ्वीराज बोहरा है, जो मुंबई के मशहूर समुद्र तट जुहू बीच समेत शहर की अलग-अलग जगहों पर बैठकर लोगों का दुख सुनने का काम करते हैं。  क्या है रेट कार्ड? पृथ्वीराज बोहरा ने लोगों की परेशानियाँ सुनने के लिए एक दिलचस्प रेट कार्ड तैयार किया है。 छोटा दुख सुनने के लिए २५० रुपये बड़ा दुख सुनने के लिए ५०० रुपये दुख सुनकर रोने के लिए १००० रुपये वीडियो सामने आने के बाद जब हमने पृथ्वीराज बोहरा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनके दिमाग में काफी समय से था। अब वह इस विचार को अमल में लाते हुए मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बैठते हैं, जहाँ लोग आकर अपनी परेशानी उनसे साझा करते हैं。 लोग किस तरह की परेशानियाँ बताते हैं पृथ्वीराज के मुताबिक उनके पास आने वाले लोग अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी समस्याएँ साझा करते हैं। इनमें प्रेम संबंध टूटने का दुख ,पैसों की कमी ,नौकरी से जुड़ी परेशानियाँ जैसे मुद्दे शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ लोगों की बात सुनते ही नहीं, बल्कि कई बार उन्हें समस्या से बाहर निकलने के सुझाव भी देते हैं。  ‘रोने’ का भी है चार्ज जब उनसे पूछा गया कि वह लोगों के दुख पर रोते कैसे हैं, जबकि इसके लिए भी उन्होंने फीस तय की है, तो पृथ्वीराज ने बताया कि जब कोई अपनी परेशानी बताता है तो वह खुद को उस स्थिति से जोड़कर देखने की कोशिश करते हैं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण उनकी आँखों से आँसू निकल आते हैं।उन्होंने बातचीत के दौरान हमारे सामने रोकर भी दिखाया。 कैसे पड़ी पुलिस की नजर इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुँचा भी पहुंचा था और तब से पुलिस पृथ्वीराज की तलाश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को जानकारी को जानकरी मिली की पृथ्वीराज बोहरा चौपाटी पर पहुंचे हैं, तो पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि चौपाटी या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुमति लेना जरूरी है。  समाज पर खड़ा होता सवाल पृथ्वीराज बोहरा का यह अनोखा तरीका भले ही कमाई का एक नया मॉडल हो, लेकिन इस घटना ने समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। क्या आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने अकेले हो गए हैं कि अपना दुख साझा करने के लिए उन्हें परिवार, दोस्त या रिश्तेदार तक नहीं मिल रहे? ऐसे में लोग किसी ऐसे व्यक्ति के पास जाकर अपना मन हल्का कर रहे हैं, जिसे वे पहले से जानते तक नहीं।  यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि आधुनिक शहरी जीवन में बढ़ते अकेलेपन और भावनात्मक दूरी की तरफ भी इशारा करती है。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 12:35:51
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंगारेश्वर और सिद्धवट के बीच क्षिप्रा नदी पर बन रहे नवीन घाटों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि उक्त घाट सिंहस्थ महापर्व 2028 मे श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए जा रहे है, और घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किस प्रकार की व्यवस्थाएं रहेगी इस संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित घाटों के 200 मीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने , टॉयलेट सुविधाजनक स्थान पर बनाया जाए, इसके लिए मुख्य - मुख्य घाटों पर 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर बनाए जाएl घाटों के आसपास श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए 500 मीटर दूरी पर सीढ़ी या और अन्य पहुँच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो, जिससे मुख्य घाटों पर श्रद्धालुओं को स्नान करने में सुविधा भी होगीl सिद्धवट और अंगारेश्वर मंदिर के मध्य बन रहे पुल का भी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा अवलोकन किया गया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि इस पुल के बनने के बाद दोनों प्रमुख मंदिर स्थानों को जोड़ने के लिए सुविधा भी हो जाएगी और श्रद्धालुओं को एक नया वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा इसके साथ ही घाटों पर स्नान करने के लिए 5 मीटर का बड़ा घाट भी बनाया गया है जो आने-जाने एवं श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा भी प्रदान करेगा। इसी के साथ घाटों पर श्रद्धालुओं की बैठने के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा अधिकारियों को दिए गए है。
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 26, 2026 12:35:10
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का कहना है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी और खींचतान सामने आई, जिसमें कांग्रेस के 25 प्रतिशत से ज्यादा 9 विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ मतदान किया। राजेश नागर यमुनानगर में गुर्जर कल्याण सभा कपाल मोचन के 37 वे स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की हरियाणा में कोई कमी नहीं है। कमर्शियल सप्लाई भी पहले 20% थी, जिसे बढ़ाकर 50% किया गया है। अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों एवं शादी के लिए कमर्शियल सप्लाई जारी की जा रही है। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग सक्रिय है, छापेमारी की जा रही है। अब तक 9 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 825 गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि पहले समाज में पढ़ाई का अभाव था लेकिन अब युवाओं के माध्यम से औसत स्तर पर आईएएस, आईपीएस और इंजीनियरिंग में उपलब्धि बढ़ी है। उन्होंने दहेज प्रथा के खत्म होने पर भी जोर दिया और समाज में एकता, भाईचारे तथा सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 26, 2026 12:34:49
Faridabad, Haryana:नगरीय निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर निगम की अतिरिक्त आयुक्त-1 सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में शहर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले बैंक्विट हॉल एवं मैरिज पैलेस संचालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत 61 बकायधारकों की प्रॉपर्टी को सील किया गया है। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों की टीमों द्वारा विभिन्न जोनों में कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 61 बैंक्विट हॉल/मैरिज पैलेस यूनिट्स को सील किया गया है। निगम के आंकड़ों के अनुसार इन इकाइयों पर करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सबसे अधिक बकाया एनआईटी जोन-II में सामने आया है, जहां 35 यूनिट्स पर लगभग 2 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया पाई गई। वहीं ओल्ड जोन-I में 12 यूनिट्स पर करीब 36 लाख रुपये से ज़्यादा और ओल्ड जोन-II में 14 यूनिट्स पर लगभग 15 लाख रुपये से ज़्यादा का बकाया दर्ज किया गया। सीलिंग की गई इन प्रॉपर्टी पर लगभग 3 करोड़ से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया चल रहा है। नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया है कि टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बकायेदारों को पहले ही नोटिस जारी कर भुगतान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, इसके बावजूद भुगतान न करने पर यह कार्रवाई की गई है। जल्द 131 बैंकिट हॉल पर भी कार्यवाही होगी उनको टैक्स जमा करने के लिए पहले ही नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे बकायाधारक जल्द अपना टैक्स जमा करें और कार्यवाही से बचे। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि सभी संपत्ति धारक समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और बकायेदारों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। बता दें कि टैक्स की प्राप्त होने वाली राशि से फरीदाबाद निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को तेज गति मिलती है।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 26, 2026 12:34:37
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -शाक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि पर बागेश्वर धाम में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। अष्टमी के दिन बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ष शास्त्री ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया और माता रानी की नवरात्रि में बाबा बागेश्वर ने माता रानी की आराधना में पूरी श्रद्धा से लीन रहे। नवरात्रि के नौ दिनों तक निरंतर साधना करने के बाद अष्टमी पर धाम में भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। पूजन से पूर्व बाबा बागेश्वर ने स्वयं सभी कन्याओं के चरण धोए, उनका तिलक कर सम्मान किया और उन्हें माता का स्वरूप मानकर प्रणाम किया। इसके पश्चात बाबा बागेश्वर ने अपने हाथों से सभी कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन परोसा। इस दौरान कन्याओं ने बाबा बागेश्वर के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया। सभी कन्याओं को बाबा बागेश्वर ने दक्षिणा और चुनरी भी भेंट की।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top