Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
SC clarifies: Will caste reservation apply after returning to old religion post-conversion?
RRRakesh Ranjan
Mar 26, 2026 11:40:29
Noida, Uttar Pradesh
धर्मांतरण करने के बाद अगर कोई पुराने धर्म मे लौटे तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा कैसे मिलेगा! सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में साफ किया है कि अगर कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति धर्मांतरण के बाद पुराने धर्म ( हिंदू, सिख या बौद्ध) में लौटता है तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए इन तीन शर्तों का पालन करना होगा:- * *उसे यह साबित करना होगा कि वो शुरू से जाति में था जो संविधान के अनुसूचित जाति आदेश, 1950 में अनुसूचित जाति के रूप में दर्ज है *उसके पास यह विश्वसनीय सबूत होने चाहिए कि उसने हक़ीक़त में अपने पुराने धर्म को अपना लिया है और वो अपनी मूल जाति के रीतिरिवाज, धार्मिक कर्तव्य और परंपराएं निभा रहा है। साथ ही उसे यह साबित करना होगा कि जिस धर्म में उसने पहले धर्म परिवर्तन किया था उसे पूरी तरह छोड़ दिया है, अब उससे पूरी तरह संबंध तोड़ लिया है। * *सिर्फ उसकी ओर से पुराने धर्म मे लौटने का दावा करना पर्याप्त नहीं होगा, उसे यह भी साबित करना होगा कि उसके मूल जाति के लोगों ने उसे स्वीकार कर लिया है और वो भी उसे अब अपने समुदाय का सदस्य मानते है सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए यह तीनों शर्त ज़रूरी है। इन बातों को साबित करने की ज़िम्मेदारी भी उसी व्यक्ति की होगी। अगर इनमे से एक भी शर्त पूरी नहीं हुई तो वो दावा नहीं माना जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Soni
Mar 26, 2026 12:45:28
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) इनफॉर्मर के बगैर जारी वही खबर reader-anchors के साथ: श्रीराम जन्मोत्सव की हर्षित बेला में राममय हुआ बगरू कस्बा, सर्व हिन्दू समाज की ओर से निकाली गई है भव्य शोभायात्रा, पुष्प सज्जित रथ पर सवार प्रभु श्रीराम ने किया नगर भ्रमण, जयश्रीराम के उद्घोष से गंजयमन हुआ कस्बा, डीजे पर नाचते गाते हाथों में भगवा ध्वज थामे हजारों राम भक्त शामिल हुए शोभायात्रा में, मातृ शक्ति की भी बड़ी संख्या रही भागीदारी, शोभायात्रा के दौरान एहतियातन भारी पुलिस जाप्ता किया गया गया तैनात, एडीसीपी जयपुर पश्चिम, बगरू, वैशाली एसीपी के साथ करीब 125 पुलिस के जवानों ने संभाली कानून व्यवस्था। एंकर... जन जन के आराध्य भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर राजधानी जयपुर के बगरू कस्बे में सर्व हिन्दू समाज की से भव्य शोभायात्रा निकाली, प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की हर्षित बेला पर भगवा रंग में रंगा कस्बा राममय हो गया, पुष्प सज्जित रथ पर सवार प्रभु श्रीराम ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए, सुबह बड़ी खेड़ा रोड से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा डाकबेल पुलिया, लिंक रोड, पालवाले बालाजी मंदिर, बायपास रोड, झाग स्टैंड, नाड़ी मोहल्ला, छीपा मोहल्ला, मुख्य बाजार, बिसायती मोहल्ला होते हुए दशहरा मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई, हाथों में भगवा ध्वज थामे जय श्रीराम का उदघोष करते हजारों राम भक्तों का मार्ग के जगह जगह तोरण द्वार लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं एवं ग्रामीणों की ओर से जलपान व अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई, शोभायात्रा में मातृ शक्ति ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई, एहतियातन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता के निर्देशन में बगरू एसीपी हेमेंद्र शर्मा, वैशाली एसीपी अनिल शर्मा के साथ ही बगरू थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में साथ पुलिस थानों व पुलिस लाइन के आए करीब 125 पुलिस के महिला पुरुष जवानों ने कानून एवं यातायात व्यवस्था को संभाला।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 26, 2026 12:40:43
0
comment0
Report
OTOP TIWARI
Mar 26, 2026 12:40:30
Surajpur, Chhattisgarh:यहां उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र के जयपुर गांव में चार महीने के एक मासूम को उसी मां ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया,, आरोप है कि कलयुगी मां ने उसे गुस्से में जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई..घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया..पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..दरअसल जयपुर गांव में रहने वाले सुनसाय ने उमेश्वरपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराया कि उसकी पत्नी बिन्दुवती घर में खाना बना रही थी, जबकि चार माह का बच्चा पास में ही लेटा हुआ था..इसी दौरान बच्चा लगातार रोने लगा..आरोप है कि बच्चे के लगातार रोने से नाराज महिला गुस्से में आ गई और उसने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया..जमीन पर गिरने से मासूम के सिर और शरीर में गंभीर चोट लग गई..परिजनों ने जब बच्चे को उठाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में था..इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया..जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया, मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल है,,घटना की सूचना मिलते ही उमेश्वरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी..शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके..पुलिस के मुताबिक, मृत बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है,,,
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Mar 26, 2026 12:37:29
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:भदोही से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां वाराणसी में स्थित एक निजी अस्पताल द्वारा मृत घोषित किया गया व्यक्ति चिता पर जिंदा निकल आया, इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव के पास सड़क हादसे में घायल सायर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल वनवासी को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,परिजन जब शव को घर लाकर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे चिता सजाने के दौरान अचानक अनिल के शरीर में हरकत हुई और सांसें चलती महसूस हुईं यह देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। परिजन तुरंत उन्हें चिता से उठाकर औराई ट्रामा सेंटर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया , इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही और पैसे के दबाव का आरोप लगाया है,फिलहाल अनिल का इलाज जारी है। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 12:36:53
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से सिद्धवट क्षेत्र में माँ क्षिप्रा के तट पर बनाए जा रहे घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गढ़ कालिका क्षेत्र, पीर मच्छेंद्रनाथ मंदिर और भर्तृहरि गुफा तक पहुंचने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य तय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता में रखते हुए सभी निर्माण कार्यों को गति दी जाए। साथ ही, उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और समन्वय के साथ कार्य करने की बात भी कही, ताकि सिंहस्थ 2028 का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके.
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 26, 2026 12:36:40
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण कपड़े की दुकान से ग्राहक का पर्स हुआ चोरी, ग्राहक बनकर आये अन्य युवक पर्स चुराकर हुए फरार, दूकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला ने थाने में दी रिपोर्ट, पुलिस CCTV के आधार पर युवकों की पहचान में जुटी, पीड़ित अनुसार पर्स में रखे बताए 21 हजार नगद व जरूरी दस्तावेज, शाहपुरा स्थित माँ वैष्णो देवी रेडीमेट कपड़े की दुकान का मामला। जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में गुलाबी मार्किट स्थित रेडीमेट कपड़े की दुकान में पर्स चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आये और मौका देखकर पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला का पर्स चुराकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में करीब 21 हजार रूपये नगद और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें युवक पर्स को हाथ में उठाकर ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पीड़ित को जब पर्स गायब होने का पता चला तो पीड़ित ने दुकान मालिक को बताया। दुकान मालिक ने अपनी दुकान में लगे CCTV फुटेज चेक की, जिसमें एक युवक पर्स को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहे है। इसके बाद पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला ने पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है。
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 26, 2026 12:36:22
Mumbai, Maharashtra:डिटेल स्क्रिप्ट - देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति लोगों की परेशानियाँ और दुख सुनने के लिए बाकायदा रेट कार्ड के साथ बैठा दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम पृथ्वीराज बोहरा   है, जो मुंबई के मशहूर समुद्र तट जुहू बीच समेत शहर की अलग-अलग जगहों पर बैठकर लोगों का दुख सुनने का काम करते हैं। पृथ्वीराज बोहरा ने लोगों की परेशानियाँ सुनने के लिए एक दिलचस्प रेट कार्ड तैयार किया है。 ग्राफ़िक्स इन.. छोटा दुख सुनने के लिए २५० रुपये  बड़ा दुख सुनने के लिए  ५०० रुपये  दुख सुनकर रोने के लिए  १००० रुपये  ग्राफ़िक्स आउट .. वीडियो सामने आने के बाद जब हमने पृथ्वीराज बोहरा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनके दिमाग में काफी समय से था। अब वह इस विचार को अमल में लाते हुए मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बैठते हैं, जहाँ लोग आकर अपनी परेशानी उनसे साझा करते हैं。 पृथ्वीराज के मुताबिक उनके पास आने वाले लोग अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी समस्याएँ साझा करते हैं, ग्राफ़िक्स इन.. प्रेम संबंध टूटने का दुख पैसों की कमी नौकरी से जुड़ी परेशानियाँ जैसे मुद्दे शामिल होते हैं। ग्राफ़िक्स आउट .. उन्होंने बताया कि वह सिर्फ लोगों की बात सुनते ही नहीं, बल्कि कई बार उन्हें समस्या से बाहर निकलने के सुझाव भी देते हैं। जब हमने उनसे पूछा गया कि वह लोगों के दुख पर रोते कैसे हैं, जबकि इसके लिए भी उन्होंने फीस तय की है, तो पृथ्वीराज ने बताया कि जब कोई अपनी परेशानी बताता है तो वह खुद को उस स्थिति से जोड़कर देखने की कोशिश करते हैं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण उनकी आँखों से आँसू निकल आते हैं।उन्होंने बातचीत के दौरान हमारे सामने रोकर भी दिखाया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुँचा भी पहुंचा था और तब से पुलिस पृथ्वीराज की तलाश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को जानकारी को जानकरी मिली की पृथ्वीराज बोहरा चौपाटी पर पहुंचे हैं, तो पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि चौपाटी या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुमति लेना जरूरी है। पृथ्वीराज बोहरा का यह अनोखा तरीका भले ही कमाई का एक नया मॉडल हो, लेकिन इस घटना ने समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। क्या आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने अकेले हो गए हैं कि अपना दुख साझा करने के लिए उन्हें परिवार, दोस्त या रिश्तेदार तक नहीं मिल रहे? ऐसे में लोग किसी ऐसे व्यक्ति के पास जाकर अपना मन हल्का कर रहे हैं, जिसे वे पहले से जानते तक नहीं।  यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि आधुनिक शहरी जीवन में बढ़ते अकेलेपन और भावनात्मक दूरी की तरफ भी इशारा करती है。 इनपुट- पृथ्वीराज की चौपाटी पर बैठे हुए शॉट्स रेट कार्ड के शॉट्स हमारे कैमरे पर रोने के शॉट्स पृथ्वीराज से बातचीत पुलिस द्वारा उन्हें ले जाते समय वॉक थ्रू और शॉट्स पुलिस से छूटने के बाद दुबारा बातचीत
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Mar 26, 2026 12:36:04
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में ‘दुख सुनने’ का रेट कार्ड! छोटा दुख २५० रुपये , बड़ा दुख ५०० रुपये और दुःख सुनकर रोने पर १००० रुपए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति लोगों की परेशानियाँ और दुख सुनने के लिए बाकायदा रेट कार्ड के साथ बैठा दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम पृथ्वीराज बोहरा है, जो मुंबई के मशहूर समुद्र तट जुहू बीच समेत शहर की अलग-अलग जगहों पर बैठकर लोगों का दुख सुनने का काम करते हैं。  क्या है रेट कार्ड? पृथ्वीराज बोहरा ने लोगों की परेशानियाँ सुनने के लिए एक दिलचस्प रेट कार्ड तैयार किया है。 छोटा दुख सुनने के लिए २५० रुपये बड़ा दुख सुनने के लिए ५०० रुपये दुख सुनकर रोने के लिए १००० रुपये वीडियो सामने आने के बाद जब हमने पृथ्वीराज बोहरा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनके दिमाग में काफी समय से था। अब वह इस विचार को अमल में लाते हुए मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बैठते हैं, जहाँ लोग आकर अपनी परेशानी उनसे साझा करते हैं。 लोग किस तरह की परेशानियाँ बताते हैं पृथ्वीराज के मुताबिक उनके पास आने वाले लोग अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी समस्याएँ साझा करते हैं। इनमें प्रेम संबंध टूटने का दुख ,पैसों की कमी ,नौकरी से जुड़ी परेशानियाँ जैसे मुद्दे शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ लोगों की बात सुनते ही नहीं, बल्कि कई बार उन्हें समस्या से बाहर निकलने के सुझाव भी देते हैं。  ‘रोने’ का भी है चार्ज जब उनसे पूछा गया कि वह लोगों के दुख पर रोते कैसे हैं, जबकि इसके लिए भी उन्होंने फीस तय की है, तो पृथ्वीराज ने बताया कि जब कोई अपनी परेशानी बताता है तो वह खुद को उस स्थिति से जोड़कर देखने की कोशिश करते हैं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण उनकी आँखों से आँसू निकल आते हैं।उन्होंने बातचीत के दौरान हमारे सामने रोकर भी दिखाया。 कैसे पड़ी पुलिस की नजर इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुँचा भी पहुंचा था और तब से पुलिस पृथ्वीराज की तलाश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को जानकारी को जानकरी मिली की पृथ्वीराज बोहरा चौपाटी पर पहुंचे हैं, तो पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि चौपाटी या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुमति लेना जरूरी है。  समाज पर खड़ा होता सवाल पृथ्वीराज बोहरा का यह अनोखा तरीका भले ही कमाई का एक नया मॉडल हो, लेकिन इस घटना ने समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। क्या आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने अकेले हो गए हैं कि अपना दुख साझा करने के लिए उन्हें परिवार, दोस्त या रिश्तेदार तक नहीं मिल रहे? ऐसे में लोग किसी ऐसे व्यक्ति के पास जाकर अपना मन हल्का कर रहे हैं, जिसे वे पहले से जानते तक नहीं।  यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि आधुनिक शहरी जीवन में बढ़ते अकेलेपन और भावनात्मक दूरी की तरफ भी इशारा करती है。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 12:35:51
Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंगारेश्वर और सिद्धवट के बीच क्षिप्रा नदी पर बन रहे नवीन घाटों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि उक्त घाट सिंहस्थ महापर्व 2028 मे श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए जा रहे है, और घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किस प्रकार की व्यवस्थाएं रहेगी इस संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित घाटों के 200 मीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने , टॉयलेट सुविधाजनक स्थान पर बनाया जाए, इसके लिए मुख्य - मुख्य घाटों पर 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर बनाए जाएl घाटों के आसपास श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए 500 मीटर दूरी पर सीढ़ी या और अन्य पहुँच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो, जिससे मुख्य घाटों पर श्रद्धालुओं को स्नान करने में सुविधा भी होगीl सिद्धवट और अंगारेश्वर मंदिर के मध्य बन रहे पुल का भी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा अवलोकन किया गया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि इस पुल के बनने के बाद दोनों प्रमुख मंदिर स्थानों को जोड़ने के लिए सुविधा भी हो जाएगी और श्रद्धालुओं को एक नया वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा इसके साथ ही घाटों पर स्नान करने के लिए 5 मीटर का बड़ा घाट भी बनाया गया है जो आने-जाने एवं श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा भी प्रदान करेगा। इसी के साथ घाटों पर श्रद्धालुओं की बैठने के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा अधिकारियों को दिए गए है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top