Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

रanchi mein kanoon-vyavastha par sawal, Amba Prasad ne police karyavahi kamzor batayi

UMUJJWAL MISHRA
Mar 26, 2026 11:40:43
Ranchi, Jharkhand
रांची में आज पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी रांची समेत कई इलाकों में शाम 8 बजे के बाद लोग डर के कारण अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, क्योंकि लूट और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हजारीबाग में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इसके अलावा बरकागांव में ज्वेलरी दुकान में डकैती और पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रही लूट की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। अंबा प्रसाद ने कहा कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि राजधानी में कई पेट्रोल पंप रात में बंद रखना पड़ते हैं, क्योंकि पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति, चोरी, डकैती और ड्रग्स जैसे मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। जमशेदपुर में हाल ही में हुई मारपीट और अपहरण की घटना का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले हत्या के मामलों में गुमला जिला आगे रहता था, लेकिन अब रांची इस मामले में आगे निकल गया है। वहीं जामताड़ा साइबर क्राइम के लिए देशभर में कुख्यात हो चुका है, और धनबाद की छवि माफिया गतिविधियों के कारण प्रभावित रही है। अंबा प्रसाद ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “जब किसी गरीब का घर तोड़ने की बात आती है तो पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आती है, लेकिन अपराध रोकने में वही सक्रियता नहीं दिखती।” उन्होंने कहा कि पुलिस को हर मामले में समान रूप से “सुपर एक्टिव” होकर काम करना चाहिए。 डीजीपी पद को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी इस पद पर व्यवस्था जारी रहना चिंता का विषय है。 हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला अधिकारी का इतने बड़े पद पर होना सकारात्मक बात है, लेकिन मौजूदा हालात देखकर लगता है कि कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण कमजोर पड़ा है。 अंत में उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों का पुलिस प्रशासन से विश्वास लगातार कम हो रहा है और कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है。 बाइट:अंबा प्रसाद (पूर्व विधायक कांग्रेस)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Soni
Mar 26, 2026 12:45:28
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) इनफॉर्मर के बगैर जारी वही खबर reader-anchors के साथ: श्रीराम जन्मोत्सव की हर्षित बेला में राममय हुआ बगरू कस्बा, सर्व हिन्दू समाज की ओर से निकाली गई है भव्य शोभायात्रा, पुष्प सज्जित रथ पर सवार प्रभु श्रीराम ने किया नगर भ्रमण, जयश्रीराम के उद्घोष से गंजयमन हुआ कस्बा, डीजे पर नाचते गाते हाथों में भगवा ध्वज थामे हजारों राम भक्त शामिल हुए शोभायात्रा में, मातृ शक्ति की भी बड़ी संख्या रही भागीदारी, शोभायात्रा के दौरान एहतियातन भारी पुलिस जाप्ता किया गया गया तैनात, एडीसीपी जयपुर पश्चिम, बगरू, वैशाली एसीपी के साथ करीब 125 पुलिस के जवानों ने संभाली कानून व्यवस्था। एंकर... जन जन के आराध्य भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर राजधानी जयपुर के बगरू कस्बे में सर्व हिन्दू समाज की से भव्य शोभायात्रा निकाली, प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की हर्षित बेला पर भगवा रंग में रंगा कस्बा राममय हो गया, पुष्प सज्जित रथ पर सवार प्रभु श्रीराम ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए, सुबह बड़ी खेड़ा रोड से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा डाकबेल पुलिया, लिंक रोड, पालवाले बालाजी मंदिर, बायपास रोड, झाग स्टैंड, नाड़ी मोहल्ला, छीपा मोहल्ला, मुख्य बाजार, बिसायती मोहल्ला होते हुए दशहरा मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई, हाथों में भगवा ध्वज थामे जय श्रीराम का उदघोष करते हजारों राम भक्तों का मार्ग के जगह जगह तोरण द्वार लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं एवं ग्रामीणों की ओर से जलपान व अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई, शोभायात्रा में मातृ शक्ति ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई, एहतियातन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता के निर्देशन में बगरू एसीपी हेमेंद्र शर्मा, वैशाली एसीपी अनिल शर्मा के साथ ही बगरू थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा के नेतृत्व में साथ पुलिस थानों व पुलिस लाइन के आए करीब 125 पुलिस के महिला पुरुष जवानों ने कानून एवं यातायात व्यवस्था को संभाला।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 26, 2026 12:40:43
154
comment0
Report
OTOP TIWARI
Mar 26, 2026 12:40:30
Surajpur, Chhattisgarh:यहां उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र के जयपुर गांव में चार महीने के एक मासूम को उसी मां ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया,, आरोप है कि कलयुगी मां ने उसे गुस्से में जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई..घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया..पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..दरअसल जयपुर गांव में रहने वाले सुनसाय ने उमेश्वरपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराया कि उसकी पत्नी बिन्दुवती घर में खाना बना रही थी, जबकि चार माह का बच्चा पास में ही लेटा हुआ था..इसी दौरान बच्चा लगातार रोने लगा..आरोप है कि बच्चे के लगातार रोने से नाराज महिला गुस्से में आ गई और उसने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया..जमीन पर गिरने से मासूम के सिर और शरीर में गंभीर चोट लग गई..परिजनों ने जब बच्चे को उठाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में था..इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया..जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया, मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल है,,घटना की सूचना मिलते ही उमेश्वरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी..शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके..पुलिस के मुताबिक, मृत बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है,,,
158
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Mar 26, 2026 12:37:29
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:भदोही से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां वाराणसी में स्थित एक निजी अस्पताल द्वारा मृत घोषित किया गया व्यक्ति चिता पर जिंदा निकल आया, इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव के पास सड़क हादसे में घायल सायर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल वनवासी को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,परिजन जब शव को घर लाकर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे चिता सजाने के दौरान अचानक अनिल के शरीर में हरकत हुई और सांसें चलती महसूस हुईं यह देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। परिजन तुरंत उन्हें चिता से उठाकर औराई ट्रामा सेंटर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया , इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही और पैसे के दबाव का आरोप लगाया है,फिलहाल अनिल का इलाज जारी है। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
186
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 12:36:53
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से सिद्धवट क्षेत्र में माँ क्षिप्रा के तट पर बनाए जा रहे घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गढ़ कालिका क्षेत्र, पीर मच्छेंद्रनाथ मंदिर और भर्तृहरि गुफा तक पहुंचने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य तय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता में रखते हुए सभी निर्माण कार्यों को गति दी जाए। साथ ही, उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और समन्वय के साथ कार्य करने की बात भी कही, ताकि सिंहस्थ 2028 का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके.
184
comment0
Report
PSPradeep Soni
Mar 26, 2026 12:36:40
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण कपड़े की दुकान से ग्राहक का पर्स हुआ चोरी, ग्राहक बनकर आये अन्य युवक पर्स चुराकर हुए फरार, दूकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला ने थाने में दी रिपोर्ट, पुलिस CCTV के आधार पर युवकों की पहचान में जुटी, पीड़ित अनुसार पर्स में रखे बताए 21 हजार नगद व जरूरी दस्तावेज, शाहपुरा स्थित माँ वैष्णो देवी रेडीमेट कपड़े की दुकान का मामला। जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में गुलाबी मार्किट स्थित रेडीमेट कपड़े की दुकान में पर्स चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आये और मौका देखकर पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला का पर्स चुराकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में करीब 21 हजार रूपये नगद और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें युवक पर्स को हाथ में उठाकर ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पीड़ित को जब पर्स गायब होने का पता चला तो पीड़ित ने दुकान मालिक को बताया। दुकान मालिक ने अपनी दुकान में लगे CCTV फुटेज चेक की, जिसमें एक युवक पर्स को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहे है। इसके बाद पीड़ित राज कुमार गुर्जर निवासी खण्डेला ने पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है。
88
comment0
Report
Advertisement
Back to top