Back
पुलिस ने महीनों देरी में कार्रवाई नहीं की, वृद्ध SDM से मदद मांग रहा
BSBhanu Sharma
Mar 23, 2026 14:16:40
Dholpur, Rajasthan
बाड़ी धौलपुर-
रिटायर्ड कर्मचारी के साथ एक्सीडेंट होने के एक महीने बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो बुजुर्ग को लेकर बेटे पहुंचे एसडीएम कार्यालय एसडीएम से लगाई गुहार,भावुक हुए एसडीएम ने तुरंत दिए सदर पुलिस को निर्देश
बाड़ी शहर के कायस्थ पाड़ा निवासी पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड हुए एक बुजुर्ग को एक महीने पहले सरमथुरा रोड़ पर एक मोडिफाइड जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे बुजुर्ग के दोनों पैर कुचल गए। घटना के बाद बुजुर्ग के बेटे उसे लेकर अस्पताल पहुचे जहां से धौलपुर ओर धौलपुर से जयपुर रैफर किया गया। उपचार के बाद घायल बुजुर्ग के पुत्र ने सदर थाने में घटना को लेकर रिपोर्ट दी और आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की लेकिन एक महीने बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में घायल पिता को लेकर उसके बेटे सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है।
शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया निवासी 61 वर्षीय बाबूलाल कुशवाहा पुत्र रामसिंह कुशवाहा ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड कर्मचारी है। सुबह सवेरे घूमने के साथ सरमथुरा रोड़ स्थित राम दरबार आश्रम के पास बहने वाली बामनी नदी में मछलियों को दाना डालने पैदल जाता है। घटना 21 फरवरी की है। जब सुबह 6 बजे घर से निकला और बामणी नदी के पुल पर पहुंचने के दौरान पीछे से एक मॉडिफाइड हरियाणा नंबर की जीप ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके दोनों पर फैक्चर हो गए। वहीं से कूल्हे और सिर में चोट आई। घटना के बाद उसके बेटे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।
जयपुर में उपचार चल उसके बाद जब वापस लौटे तो एक मार्च को सदर थाने में घटना को लेकर रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ना ही आरोपी को पकड़ा है और जीप को जप्त किया है। पुलिस द्वारा उन्हें मेडिकल के लिए बाड़ी अस्पताल भेजा गया। जहां भी उनसे पक्षपात किया गया है। मेडिकल जूरिस्ट द्वारा उनसे मेडिकल बनाने की एवज में पैसों की मांग की गई और कई दिन तक मेडिकल नही बनाया। बाद में दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी आने पर उनका मेडिकल किया गया है। जिसकी रिपोर्ट भी सदर थाने में जमा करा दी है।
घटना को लेकर पीड़ित बाबूलाल उसके पुत्र सूरज और अन्य परिजनों के साथ उपखंड प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उपखंड अधिकारी भगवत शरण त्यागी ने मामले को लेकर सदर एसएचओ को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं साथ में बाड़ी अस्पताल के पीएमओ को भी मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
बाइट 1
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 23, 2026 15:18:510
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 23, 2026 15:18:390
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 23, 2026 15:18:280
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 23, 2026 15:18:020
Report
OBOrin Basu
FollowMar 23, 2026 15:17:420
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 23, 2026 15:16:350
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 23, 2026 15:16:240
Report
PPPoonam Purohit
FollowMar 23, 2026 15:16:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 23, 2026 15:15:530
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowMar 23, 2026 15:15:310
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 23, 2026 15:15:160
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 23, 2026 15:06:21712
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 23, 2026 15:05:17769
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 23, 2026 15:04:14723
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 23, 2026 15:04:00Jalaun, Uttar Pradesh:बरेली से क्रेटा कार की चोरी का मामला सामने आया है हैरान करने वाली बात ये है कि चोर भी क्रेटा कार से ही आए थे फिलहाल पुलिस मामले में CCTV के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है
758
Report