Back
घर में भीषण आग: लाखों के आभूषण-नकदी व सामान जलकर राख
BSBhanu Sharma
Jan 21, 2026 16:00:24
Dholpur, Rajasthan
घर में लगी भीषण आग ,सोने-चांदी के आभूषण, गृहस्थी का सामान समेत नकदी जलकर राख आग की भीषण तीव्रता से घर की पट्टी टूटी, करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान सरमथुरा के इस्लामपुरा स्थिति एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग से घर में रखा सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। आग से बेटी की शादी में न्यौते में आए 60 हजार नकद, करीब 8 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, एक क्विंटल गेहूं, कंबल, गद्दा, तीन रेफ्रिजरेटर, तीन डबल बैड, कूलर, पंखा सहित घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही घर में आग से बिल्डिंग भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना के समय घर में एक विकलांग बूढ़ी महिला और उनकी पुत्रवधू मौजूद थीं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। मौहल्ला के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। गरीब परिवार के घर में आग लगते ही आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मदद करने का आश्वासन दिया गया। पीड़िता जम्मो पुत्र सहीदा ने बताया कि मंगलवार को बेटी की शादी करने के बाद बुधवार शाम को रिस्तेदारों के लिए खाने की तैयारी कर रहा था, अचानक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। भागकर घर पहुंचा तो आग की लपटें बाहर तक निकल रही थी। आग से घर की पट्टियां टूट कर भरभराकर गिर पड़ी। पीड़ित ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें दोबारा सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDSuresh Diwakar
FollowMar 11, 2026 08:01:090
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 11, 2026 08:00:430
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 08:00:110
Report
JPJai Pal
FollowMar 11, 2026 07:50:450
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 11, 2026 07:50:330
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 11, 2026 07:50:200
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 11, 2026 07:50:050
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 11, 2026 07:49:390
Report
ASArvind Singh
FollowMar 11, 2026 07:49:230
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 07:48:360
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 11, 2026 07:48:250
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 11, 2026 07:48:120
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 11, 2026 07:47:540
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 11, 2026 07:47:260
Report