Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
पटना में घरेलू गैस सिलेंडर बंटवारे में तीन–पाँच दिन देरी, उपभोक्ता परेशान
PJPrashant Jha2
Mar 11, 2026 07:49:39
Patna, Bihar
पटना में तीन से पांच दिनों में अब मिल रहा गैस सिलेंडर घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए नंबर लगाने में हो रही समस्या घरों में सिलेंडर की आपूर्ति की समय-सीमा भी बढ़ा दी गई है जल्द हालात नहीं सुधरे तो बंद हो जाएंगे होटल और स्ट्रीट वेंडर सात मार्च से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई बाधित है पटना में पटना में गैस एजेंसी के मुताबिक कोई किल्लत नही है लेकिन घरेलू गैस को लेकर लोग पैनिक हो गए हैं। हर आदमी अपने घर गैस को जमा करने लगा है और इसके लिए गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। आपको दिखाते है पटना के दो गैस एजेंसी हिंदुस्तान और दीपशिखा की हालत जहाँ लोग गैस लेने के लिए मारामारी करने पर उतारू हो गए हैं। दरअसल, पटना में गैस का नंबर लगाने के बाद पहले 24 घंटे के अंदर सिलेंडर की आपूर्ति हो जाती थी। अब आपूर्ति में तीन से पांच दिन का समय लग रहा है। गैस एजेंसियों के मालिक बताते हैं कि गैस आवंटन का काफी दबाव है। जैसे-जैसे नंबर लगाया जा रहा है, वैसे-वैसे गैस सिलेंडर बांटा जा रहा है। शहर में कई परिवार जिनमें सदस्यों की संख्या ज्यादा है, उनके घरों में गैस सिलेंडर 18 से 20 दिनों में समाप्त हो रहा है। पटना के एसके पूरी का यह राजधानी गैस एजेंसी है। यहां गैस उपभोक्ताओं की भीड़ देखिये कि हर उपभोक्ता गैस नम्बरकगाबे के लिए परेशान है। राजधानी गैस एजेंसी में बुधवार की सुबह से गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता आये हए हैं। लोंगो का कहना है कि अभी इंडेन का सर्वर ठप्प है लिहाजा वे नम्बर नही लगा पा रहे हैं। वही युवा उपभक्ता ने कहा कि दस दिन पहले गैस की बुकिंग करायी थी। लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। वेंडर से पूछता हूं तो वह पल्ले झाड़ते हुए कहता है कि एजेंसी से पूछिये। गैस की किल्लत देखते हुए नया कनेक्शन लेने पहुंचे हैं। wt प्रशांत झा byte उपभोक्ता 6 अब यही हाल राजेन्द्र नगर दीप शिखा गैस एजेंसी का भी है। लोग यह गैस के लिए झगड़ा करने को तैयार हैं । महिला हो या पुरुष सारे लोग 25 दिन से पहले ही गैस रिफिल लेने जे लिए नम्बर लगाने पहुंचे है। यहाँ पहुंचे गैस उपभोक्ताओं के कार्ड देखने से पता चलता है कि 10 दिन पहले गैस लेने वाले भी गैस लेने के लिए हंगामा कर रहे हैं। असल मे गैस खत्म होने का डर रसोईघर तक पहुंच गया है। राजेन्द्र नगर की प्रियंका कहती हैं कि उनके घर का सिलेंडर 22 दिन ही चलता है। उन्हें डर है कि उनका सिलेंडर एक से दो दिन में खत्म हो जाएगा। गैस की बुकिंग नहीं हो रही है। दूसरे उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले गैस बुकिंग के बाद एक दिन में सिलेंडर मिल जाता था। लेकिन अभी तो बुकिंग नहीं हो रही। wt प्रशांत झा byte उपभोक्ता byte अनिमेष पराशर एजेंसी ऑनर आपको बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी सभी डीएम-एसपी को गैस की जमाखोरी एवं कालाबजारी करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीआईजी विशेष शाखा ने पत्र लिखकर कहा है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में चल रहे युद्ध एवं तनावपूर्ण स्थिति के कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या है। गैस एजेंسيयों, विक्रेताओं एवं पेट्रोल पंपो पर भीड़-भीड़ बढ़ने की आशंका है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Mar 11, 2026 09:23:49
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Mar 11, 2026 09:23:40
Sithmara, Uttar Pradesh:सीसीटीवी ने शिवली पुलिस के दावों की पोल खोली, चोरी का सच खुले सवाल कानपुर देहात की शिवली कोतवाली क्षेत्र के अरशदपुर चोरी कांड में पुलिस के दावों की वायरल सीसीटीवी फुटेज ने पोल खोल दी है ज्वेलर्स ने भी लगाए गंभीर आरोप कानपुर देहात की शिवली कोतवाली पुलिस द्वारा 1 मार्च को अरशदपुर गांव में हुई चोरी की घटना के खुलासे को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है。 पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांडे हर जाने वाले रास्ते पर घटना में शामिल अभियुक्त राजू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी के पास से चोरी किए गए खडूंवा और 5300 रुपये बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त राजू ने बताया चोरी का माल ज्वेलर्स विपिन वर्मा को बेचा था जिसके पैसे लेने जा रहे थे थी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी 28 फरवरी की रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर की गई थी。 लेकिन घटना के कुछ दिनों बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसने पुलिस की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे फुटेज के मुताबिक 25 फरवरी को करीब 1 बजे पुलिस आरोपी राजू को लेकर कस्बा स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा गिरवी रखी गई चांदी को पुलिस ने वहीं से बरामद किया और ज्वेलर्स विपिन वर्मा को भी अपने साथ ले गई। ज्वेलर्स विपिन वर्मा का आरोप है कि पुलिस 25 फरवरी को उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ देती है, लेकिन और इसके बाद दो बार फिर से उन्हें थाने बुलाया गया। अब पुलिस उनके परिवार को परेशान कर रही है। उनका कहना है कि 25 फरवरी को पुलिस दुकान पर आई और गिरवी रखी हुई एक जोड़ी तोड़िया,खडूंवा, 5अंगूठी और 2 हाय अपने साथ ले गई, लेकिन खुलासे के दौरान पुलिस ने महज खडूंवा और 5300 रुपये बरामदगी में दिखाए अब सवाल यह है कि अगर चोरी का माल बरामद हो चुका था तो बाकी चांदी कहां गई。 वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। पुलिस द्वारा बताई गई गिरफ्तारी की तारीख और सीसीटीवी में दिख रही घटनाओं के बीच तीन दिन का अंतर सामने आ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर असली सच्चाई क्या है और पुलिस का खुलासा कितना सही है。 फिलहाल इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शिवली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Mar 11, 2026 09:22:16
Barnala, Punjab:बरनाला के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र के दुल्लमसर गांव में 70 साल के किसान जोगिंदर सिंह पेट्रोल और स्प्रे बोतल लेकर घर की छत पर चढ़ गया। गांव में करीब सात घर हैं जो 1960 के दशक से वहां रह रहे हैं। बुजुर्ग किसान ने अपनी मौत के लिए प्रशासन और गांव के कुछ लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि अगर कोई धक्का-मुक्की हुई तो वह पेट्रोल डालकर आग लगाकर और स्प्रे पीकर आत्महत्या कर लेंगे। इस मामले को लेकर घर पर चढ़े बुजुर्ग किसान जोगिंदर सिंह ने दुखी मन से बताया कि गांव में सरपंच चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है, जहां एक व्यक्ति ने गांव में घरों के बीच गली बनाने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की बात कही है। 1960s से यहां सात घरों के लोग रह रहे हैं, पर गली के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच चुनाव की रंजिश के कारण प्रशासन द्वारा जानबूझकर यह कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं ने भी स्प्रे बोतल लेकर गांव के घरों के ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया है। डिप्टी सुपरिंटेंडेट ऑफ पुलिस (DSP) ने स्थिति काबू में होने की बात कही और एक मीटिंग की जा रही है ताकि विवाद हल हो सके। तहसीलदार ओंकार सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार मार्किंग की जा रही है, जिसे गांव वाले और किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। گفتگو से समाधान की कोशिश की जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, वॉटर कैनन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। मामले को सुलझाने के लिए एक मीटिंग चल रही है ताकि विवाद न बढ़े।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 11, 2026 09:21:42
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर | व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा, \"हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को किसी भी प्रकार की कठिनाई को रोकने का निर्देश दिया है और इसलिए वे बैठकें भी कर रहे हैं... व्यावसायिक सिलेंडरों को लेकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए गए हैं, लेकिन हम घरेलू उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने देंगे। इस समस्या का समाधान हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा, जैसा कि उन्होंने हर बार किया है... केंद्र और राज्य सरकार आम जनता के लिए इस समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है...\" उन्होंने यह भी कहा, \"दुनिया संकट में है और मुझे समझ नहीं आता कि विपक्ष इस पर इतना हंगामा क्यों कर रहा है... अंततः, व्यावसायिक एलपीजी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा..\"
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 11, 2026 09:21:13
Rampur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लागू एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली यानी IGRS की फरवरी 2026 की रिपोर्ट में रामपुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। रामपुर जिला लगातार दूसरे महीने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जनवरी के बाद फरवरी में भी रामपुर ने यह उपलब्धि दोहराकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की मजबूत तस्वीर पेश की है। उत्तर प्रदेश सरकार की IGRS पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर हर महीने जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। फरवरी 2026 की जारी रिपोर्ट में रामपुर जिले ने 100 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि रामपुर ने जनवरी 2026 में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और फरवरी में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखा है। जिला प्रशासन के मुताबिक अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निस्तारण और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए थे; इसी का नतीजा है कि जिले में आने वाली शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान किया गया, जिसके चलते रामपुर को प्रदेश में पहली रैंक हासिल हुई है। वही इस विषय पर डीएम अजय द्विवेदी ने बताया जन शिकायतों का निस्तारण माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है और उनकी यह मंशा है कि जो जन शिकायत है उनका समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हो, इसके लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को गंभीरता से इसे किया जा रहा है। जनसुनवाई 10 से 12 प्रातः अधिकारियों के द्वारा की जाती है; IGRS में जो शिकायतें आती हैं उनकी हम प्रातः 10 बजे समीक्षा करते हैं फिर शाम को 6 बजे इस बात की समीक्षा होती है।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 09:21:10
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आज से जाट रेजिमेंट के मैदान में शुभारंभ हो गया है। यह भर्ती रैली 23 मार्च तक आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में रुहेलखंड क्षेत्र सहित कुल 12 जिलों के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग तिथियों के अनुसार बुलाया जा रहा है।जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा भर्ती को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं और इसके लिए सैन्य प्रशासन के साथ कई दौर की बैठकें भी की गई थीं।भर्ती रैली को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ रेलवे,रोडवेज,नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ई-बसों की व्यवस्था की गई है, जिन पर “भर्ती रैली” लिखा गया है ताकि अभ्यर्थियों को आसानी से मैदान तक पहुंचाया जा सके। नगर निगम की ओर से भर्ती स्थल पर साफ-सफाई, पीने के पानी और टेंट की व्यवस्था की गई है, जबकि पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभाग भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।सुरक्षा व्यवस्था के तहत भर्ती स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिन पर अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती की तिथियां लिखी गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि यहां से चयनित होने वाले अभ्यर्थी देश की सेवा कर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 11, 2026 09:19:22
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देवी साय ने लिखा बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र, इस मामले में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- बंगाल में ममता बनर्जी सरकार देश से हटकर काम कर रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की सर्वोच्च महिला है. राष्ट्रपति का पूरा सम्मान होना चाहिए. ट्राइबल समाज की महिला राष्ट्रपति का बंगाल में अपमान किया गया मामले में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा का बयान, कहा- मुख्यमंत्री बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं. लेकिन यहां छत्तीसगढ़ में भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध हो रहे हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र लिखने से पहले यहां की स्थिति भी देख लें बाईट- गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ बाईट- संगीता सिन्हा, विधायक, कांग्रेस......
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Mar 11, 2026 09:19:14
Mainpuri, Uttar Pradesh:जिला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र का मामला सामने आया है, जहाँ एक 65 वर्षीय विकलांग वृद्ध महिला को अपने ही बेटों की बेरुखी और दबंगों के कब्जे का शिकार होना पड़ा है। कुढेया गांव की रहने वाली बिकलांग ब्रद्धा माया देवी का आरोप है कि उसके ही बेटों ने पहले उसका मकान जबरन बेच दिया, जिसके बाद वह सड़क पर आ गई। मजबूरी में उसने गांव के प्रधान से हाथ-पैर जोड़कर मदद मांगी और अपनी खेत की जमीन पर कॉलोनी लेकर छोटा सा मकान बनाकर रहने लगी, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। वृद्धा का कहना है कि जब वह कुछ दिन के लिए अपनी बेटी के घर गई थी, तभी उसके बेटों ने दबंगों के साथ मिलकर उस मकान का भी फर्जी बैनामा कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने मौके पर पहुंचकर मकान का सामान बाहर रख दिया और कब्जा कर लिया और अब बेबस वृद्धा दर-दर भटकने को मजबूर है। ब्रद्धा का कहना हैं कि उसके ही बेटों ने उसे मृत घोषित करा दिया और उसकी पेंशन भी बंद हो गई। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब कॉलोनी और जमीन दोनों ही माया देवी के नाम थीं, तो आखिर फर्जी बैनामा कैसे हो गया? अब विकलांग और असहाय वृद्ध महिला न्याय की आस में प्रशासन के दरवाजे पर पहुंची है और DM मैनपुरी से गुहार लगाई है कि उसे उसका हक दिलाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 11, 2026 09:18:06
Patna, Bihar:विधानसभा चेतन आनंद का बड़ा बयान: निशांत को बताया 'NK 2.0', मुख्यमंत्री बनाने की मांग का किया खुलकर समर्थन जनता दल यूनाइटेड के विधायक चेतन आनंद ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया है。 वही निशांत के साथ बैठक और बातचीत के सवाल पर जवाब देते हुए चेतन आनंद ने कहा लगातार वो निशांत बिहार कैसे और आगे तरक्की करेगा, प्रगति करेगा, उसके बारे में सोच रहे है यह अपने आप में बहुत पॉजिटिव साइन है। वही निशांत को 'NK 2.0' बताया उन्होंने निशांत को नीतीश कुमार का अक्स बताते हुए कहा, "यह दिखाता है कि निशांत जी जो हैं, सही मायने में... जैसे हमारे गार्जियन नीतीश कुमार जी थे, उन्हीं के 'वर्जन 2.0' हैं। 'NK 2.0'।" "CM बनाने की माँग के सवाल पर कहा, हम सब लोग उन्हें सीएम बनाने की माँग कर रहे हैं।"
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top