Back
होली-रमजान के मौके पर धौलपुर पुलिस सतर्क, पैदल गश्त और ड्रोन निगरानी लागू
BSBhanu Sharma
Mar 02, 2026 15:02:16
Dholpur, Rajasthan
होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर सीओ सिटी कृष्णराज के नेतृत्व में शहर में पैदल गश्त निकाली गई। यह पैदल गश्त गुलाब बाग चौराहे से शुरू होकर संतर रोड, सब्जी मंडी, लाल बाजार और जगन चौराहा होते हुए निकाली गई। गश्त के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी और जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। पैदल गश्त के दौरान सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़, निहालगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज बलविंदर सिंह सब इंस्पेक्टर हरेंद्र और आरएसी के जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 16:32:09Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ में लोगों ने होलिका दहन किया और होली मनाई।
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 02, 2026 16:31:200
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 02, 2026 16:31:080
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 02, 2026 16:30:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 02, 2026 16:30:33Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश: होली के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष संध्या आरती की गई।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 02, 2026 16:20:330
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 02, 2026 16:20:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 02, 2026 16:20:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 02, 2026 16:19:450
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 02, 2026 16:19:310
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 02, 2026 16:19:160
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 02, 2026 16:19:040
Report
