icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झूलते तारों से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग, चालक की जान बच गई

Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक चांदसिंहपुरा में चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, झूलते बिजली के तारों से हादसा ग्रामीणों की सूझबूझ से बची चालक की जान, चारा जलकर राख ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की चांदसिंहपुरा गांव के रैगर मोहल्ले में खेत से चारा लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली झूलते बिजली के तारों की चपेट में आ गई। इससे ट्रॉली में भरे चारे में आग लग गई। आग लगने से चारा जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से चालक ने समय रहते ट्रैक्टर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अलग कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, किसान खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारा भरकर ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में झूलते बिजली के तारों की चपेट में आने से चारे में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया और निजी संसाधनों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को घटना की सूचना देने के बावजूद घंटों तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बिजली विभाग से झूलते तारों को दुरुस्त करवाने तथा आगजनी से नुकसान झेलने वाले किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
0
0
Report

पटना अपहरण केस: भागलपुर से आठ गिरफ्तारी, करोड़ों रुपए धोखाधड़ी का खुलासा

Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के मौर्या लोक परिसर से 12 अक्टूबर को कौशलेंद्र कुमार के अपहरण का मामला सामने आया था। उसकी पत्नी ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कई लोगों को नामजद किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भागलपुर से कौशलेंद्र कुमार समेत कुल आठ लोगों को बरामद किया। इनमें सात लोग दूसरे पक्ष के बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति कौशलेंद्र कुमार हैं। विधि-व्यवस्था एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पूरा मामला पैसों के लेन-देन और धोखाधड़ी से जुड़ा है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले कौशलेंद्र कुमार पर नौकरी और जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये लेने और वापस नहीं करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार, कौशलेंद्र को मौर्या लोक परिसर के पास से गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया था। जो परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। पुलिस ने 12 अक्टूबर को मामला दर्ज किया और अगले दिन 13 अक्टूबर को भागलपुर से सभी आठ लोगों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ और अनुसंधान के बाद संबंधित लोगों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

हरियाणा के ग्रुप-डी कर्मचारियों के कैडर परिवर्तन से वरिष्ठता पर असर?

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में ग्रुप-डी कर्मचारियों को कैडर बदलने का विकल्प दिए जाने के बाद कर्मचारियों के बीच वरिष्ठता और सेवा संबंधी लाभों को लेकर असमंजस बना हुआ है। कर्मचारियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि कैडर बदलने का विकल्प चुनने पर उनकी पुरानी वरिष्ठता बरकरार रहेगी या उन्हें वरिष्ठता सूची में नीचे जाना पड़ सकता है। वहीं, नौकरी की सुरक्षा और भविष्य में पदोन्नति पर पड़ने वाले असर को लेकर भी कर्मचारी स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं। नियमों के अनुसार, कैडर बदलने से प्रत्येक कर्मचारी की वरिष्ठता स्वतः समाप्त हो जाएगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता। हालांकि, कॉमन कैडर से बाहर निकलकर वर्तमान विभाग में बने रहने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों की वरिष्ठता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को विकल्प चुनने से पहले लागू सरकारी आदेश और सेवा नियमों को समझना जरूरी है。 2024 में तबादला पाने वाले कर्मचारियों की स्थिति अहम इस पूरे मामले में उन ग्रुप-डी कर्मचारियों की स्थिति महत्वपूर्ण है, जिनका वर्ष 2024 में सामान्य तबादला अभियान के दौरान एक विभाग से दूसरे विभाग में तबादला हुआ था। यदि ऐसे कर्मचारी कॉमन कैडर से बाहर निकलकर अपने वर्तमान विभाग में ही रहने का विकल्प चुनते हैं, तो उनकी वरिष्ठता पर असर पड़ सकता है। उन्हें संबंधित विभाग की वरिष्ठता सूची में पहले से कार्यरत कर्मचारियों के नीचे स्थान दिए जाने की आशंका है। इससे भविष्य में पदोन्नति के अवसर भी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, कैडर बदलने के कारण कर्मचारियों की नौकरी अपने आप समाप्त नहीं होती। वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य सेवा लाभों की स्थिति संबंधित सरकारी आदेशों और लागू सेवा नियमों के आधार पर तय होगी। ऐसे में कर्मचारियों के लिए जरूरी है कि वे कैडर बदलने का विकल्प चुनने से पहले अपनी सेवा स्थिति और वरिष्ठता पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव की स्पष्ट जानकारी हासिल करें।
0
0
Report
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरक्षण पर भाजपा प्रवक्ता की चौंकाने वाली टिप्पणी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: प्रवक्ता भाजपा राकेश त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ पर कहा, "जो भी आरक्षण की बात करते हैं, उन्हें संविधान सभा की उस बहस को पढ़ना चाहिए कि भारत में संविधान में आरक्षण की व्यवस्था, आरक्षण का प्रावधान कैसे आया? इसका जो आधार था वो छुआछूत था। जब लोगों के साथ एक दुर्व्यवहार होता था, उसके आधार पर आरक्षण की व्यवस्था आई। जब आपने मजहब परिवर्तन कर लिया, तो इस प्रकार के दुर्व्यवहार और छुआछूत की बातें पूरी तरह से समाप्त हो जाती हैं। लेकिन कुछ लोग केवल वोट बैंक पॉलिटिक्स के आधार पर, जानबूझकर धर्मांतरण के बावजूद भी इस तरह के आरक्षण को जारी रखने के पक्षधर हैं..."
0
0
Report

धनगर समाज ने एसटी आरक्षण के लिए धुले में भव्य मोर्चा निकाला

Dhule, Maharashtra:धनगर समाजाला अनुसूचित जमाती (एसटी) प्रवर्गातून आरक्षण मिळावे, या मागणीसाठी आज धुळे शहरात धनगर समाजाच्या वतीने भव्य मोर्चा काढण्यात आला. आरक्षणाच्या मागणीसाठी वारंवार आंदोलने आणि उपोषणे करूनही सरकारकडून ठोस निर्णय घेतला जात नसल्याने समाजबांधवांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली. धनगर समाजाचे नेते दिपक बोराडे यांच्या नेतृत्वाखाली धुळे शहरातील छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या पुतळ्यापासून क्युमाईन क्लबपर्यंत हा मोर्चा काढण्यात आला. मोर्चात हजारोंच्या संख्येने धनगर समाजबांधव सहभागी झाले होते. महिला आणि तरुणींची लक्षणीय उपस्थिती हे मोर्चाचे विशेष आकर्षण ठरले.
0
0
Report

हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा

RavindraRavindraFollow9m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:

हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

 

मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है। 

 

बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।

0
0
Report
Advertisement

यूपी के किसानों की आय दोगुनी, गन्ने का मूल्य 400 प्रति क्विंटल

Kanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कृषि और खाद्यान्न उत्पादन में देश में नंबर एक, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही. खाद्यान्न से लेकर दूध उत्पादन तक में यूपी अव्वल. गन्ना किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ. chandra Shekhar Azad कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेले के विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के विकास और उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर और उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने के लिए सीड रिप्लेसमेंट रेट और इसके चक्र को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। कृषि गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, समय पर बीज बोने, लाइन से खेती करने तथा संतुलित मात्रा में पानी व खाद के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश खाद्यान्न, दूध, फल और सब्जियों के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही मछली और अंडा उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों के चलते राज्य का जीएसवीए जो पहले सवा लाख करोड़ रुपए था, वह अब बढ़कर 7 लाख 5 हजार करोड़ रुपए हो गया है। गन्ना किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार के आने से पहले गन्ने का मूल्य 280 प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर अब 400 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इससे प्रदेश के करीब 60 लाख गन्ना उत्पादक परिवारों और लगभग 15 करोड़ लोगों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
0
0
Report

अंबेडकरनगर के अकबरपुर में बुलडोजर थीम दुर्गा पंडाल बने चर्चे का केंद्र

Ambad, Maharashtra:बुलडोजर थीम पर दुर्गा पंडाल एंकर- अंबेडकरनगर में इस बार शारदीय नवरात्रि के मौके पर एक दुर्गा पंडाल अपनी अनोखी थीम को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। अकबरपुर के फव्वारा तिराहे पर बुलडोजर थीम पर तैयार हो रहा यह पंडाल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस थीम को आकार देने वाला शख्स पेशे से एक बुलडोजर चालक है। अकबरपुर के फव्वारा तिराहे पर बन रहे इस दुर्गा पंडाल को बुलडोजर की थीम पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल की बाहरी संरचना से लेकर सजावट तक में बुलडोजर की झलक दिखाई दे रही है। आधुनिक डिजाइन और आकर्षक लाइटिंग के साथ इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।इस पंडाल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी थीम تیار करने वाला कलाकार पेशे से बुलडोजर चालक है। अपनी कल्पनाशक्ति और मेहनत के दम पर उसने बुलडोजर को पंडाल की थीम में ढालकर एक अनोखी पहचान देने की कोशिश की है। स्थानीय लोग भी इस अनूठे प्रयोग की सराहना कर रहे हैं। अंबेडकरनगर में बुलडोजर थीम पर तैयार हो रहा यह दुर्गा पांडाल नवरात्रि शुरू होने से पहले ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। आयोजकों को उम्मीद है कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक यहां पहुंचेंगे.
0
0
Report
Advertisement

ICAR ESTIC-2026: फसल विविधीकरण, पराली नियंत्रण से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

Karnal, Haryana:करनाल । किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग पर जोर, पराली जलाने के मामले शून्य करने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट, धान की पैदावार में बढ़ोतरी के शुरुआती संकेत, पंजाब में क्रॉप कटिंग के दौरान प्रति हेक्टेयर 4 क्विंटल अधिक उत्पादन दर्ज | गन्ने की नई किस्मों से उत्साहित किसान, दलहन-तिलहन की खेती से बढ़ेगी जमीन की उर्वरा शक्ति | महिला किसानों के योगदान के बिना अधूरी है खेती। करनाल : कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान, आधुनिक तकनीक और नवाचारों के जरिए किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की ओर से ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026’ (ESTIC-2026) को लेकर विशेष कर्टेन-रेज़र कार्यक्रम एवं मीडिया संवाद का आयोजन ICAR-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (CSSRI), करनाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. एम.एल. जाट, सचिव (DARE) एवं महानिदेशक (ICAR) ने कृषि अनुसंधान, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन, डिजिटल एग्रीकल्चर और किसानों की आय बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर विचार साझा किए। किसानों के चेहरों की खुशी ही अनुसंधान की सफलता का पैमाना : डॉ. एम.एल. जाट ने कहा कि किसानों के चेहरों पर खुशी देखना उनके लिए भगवान के प्रसाद के समान है। किसानों की संतुष्टि और उनके सकारात्मक अनुभव ही कृषि अनुसंधान को आगे बढ़ाने की ऊर्जा देते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे अनुसंधान का वास्तविक लाभ तभी है, जब उससे किसानों की समस्याएं दूर हों, उनकी फसल का उत्पादन बढ़े और उनकी आमदनी में इजाफा हो। करनाल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मेरठ और शामली सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे गन्ना किसानों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नई गन्ना किस्म को लेकर किसानों का फीडबैक उत्साहजनक है। करनाल स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञों ने इस दिशा में सराहनीय काम किया है और गन्ने की अन्य उन्नत किस्मों पर भी अनुसंधान जारी है। रबी सीजन में फसल विविधीकरण अपनाएं किसान, इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी आमदनी : रबी सीजन की शुरुआत के साथ डॉ. जाट ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दलहन और तिलहन की खेती देश की कृषि जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से गन्ना उत्पादक किसान गन्ने के साथ खाली जगह का उपयोग करते हुए दलहन और तिलहन की फसलें उगा सकते हैं। कई किसान पहले से ही चना, सरसों, गेहूं, लहसुन और प्याज जैसी फसलों को अंतरवर्तीय खेती यानी इंटरक्रॉपिंग के माध्यम से उगा रहे हैं। दूसरे किसान भी इस तकनीक को अपनाकर एक ही खेत से अतिरिक्त उत्पादन और आमदनी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दलहन और तिलहन की खेती मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में भी सहायक होती है। ऐसे प्रयास किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ देश की कृषि अर्थव्यवस्था में भी योगदान देंगे। पांच साल में पराली जलाने के मामलों में बड़ी कमी, अब शून्य पर पहुंचाने का लक्ष्य : पराली प्रबंधन पर संतोष व्यक्त करते हुए डॉ. जाट ने हरियाणा के किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पराली प्रबंधन को लेकर किसानों ने काफी अच्छा काम किया है, जिसके चलते पराली जलाने की घटनाओं में बड़ी कमी आई है। उन्होंने अपने आकलन के अनुसार कहा कि हरियाणा में now तक पराली जलाने के इक्का-दुक्का मामले ही सामने आए हैं। पंजाब का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पहले वहां पराली जलाने की घटनाओं की संख्या करीब 90 हजार तक पहुंच जाती थी, जो पिछले पांच वर्षों में घटकर लगभग पांच हजार के स्तर तक आ गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा सीजन में अभी पराली जलाने का प्रमुख दौर आना बाकी है, इसलिए शुरुआती आंकड़ों के आधार पर अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। इसके बावजूद लक्ष्य स्पष्ट है कि पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जाए। पराली को आग लगाने के बजाय कमाई का जरिया बनाएं किसान : डॉ. जाट ने कहा कि जब पराली का उपयोग किया जा सकता है तो उसे जलाने की जरूरत ही क्यों पड़े। सरकार की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ सोच के अनुरूप कृषि अवशेषों का उपयोग आय के नए साधन के रूप में किया जाना चाहिए। उन्होंने गोवर्धन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि किसान ऐसी योजनाओं से लाभ उठाकर कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा दे सकते हैं। किसानों को केवल फसल उत्पादन तक सीमित रहने के बजाय कृषि अवशेषों के उपयोग और उनसे मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। डिजिटल एग्रीकल्चर से खेती में आएगा बदलाव, युवाओं को मिलेगा अवसर : युवा किसानों को कृषि क्षेत्र से जोड़ने के सवाल पर डॉ. जाट ने डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल करके युवा किसान खेती को अधिक प्रभावी, लाभकारी और तकनीक आधारित बना सकते हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और तकनीकी पहलों के जरिए कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की उद्यमिता को प्रोत्साहित करना जरूरी है, ताकि खेती में युवाओं की भागीदारी बढ़े और कृषि को रोजगार तथा स्वरोजगार के बेहतर विकल्प के रूप में विकसित किया जा सके। पंजाब में धान की पैदावार बढ़ने के शुरुआती संकेत, क्रॉप कटिंग में प्रति हेक्टेयर चार क्विंटल का अंतर : धान उत्पादन को लेकर डॉ. जाट ने कहा कि इस बार पंजाब में शुरुआती आंकड़े पैदावार बढ़ने की ओर संकेत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में 270 स्थानों पर कराई गई क्रॉप कटिंग के दौरान प्रति हेक्टेयर लगभग चार क्विंटल अधिक धान उत्पादन दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ये शुरुआती आंकड़े हैं और उस समय तक राज्य में करीब 17 से 18 प्रतिशत धान की कटाई ही हुई थी। इसलिए पूरे सीजन के आंकड़े सामने आने के बाद ही उत्पादन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि किसानों में जागरूकता बढ़ने के साथ कृषि मशीनरी और आधुनिक तकनीकों का सहयोग भी मिल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से कृषि उपकरणों पर दी जा रही सब्सिडी किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। बेमौसमी बारिश कहीं फायदेमंद तो कहीं नुकसानदायक : हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश पर डॉ. जाट ने कहा कि इसके प्रभाव को सभी क्षेत्रों के लिए एक जैसा नहीं माना जा सकता। जिन किसानों की फसल कट चुकी है और जो अब सरसों तथा चने जैसी रबी फसलों की बुवाई करने जा रहे हैं, उनके लिए बारिश लाभदायक हो सकती है। वहीं, जिन क्षेत्रों में खड़ी फसल या कटी हुई उपज प्रभावित हुई है, वहां नुकसान की आशंका भी है। उन्होंने कहा कि मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बारिश का प्रभाव अलग-अलग होता है। इसलिए इसका आकलन भी क्षेत्रवार परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। महिला किसानों के योगदान के बिना अधूरी है खेती : महिला किसान दिवस के अवसर पर डॉ. जाट ने देश की सभी महिला किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है और उनके सहयोग के बिना खेती की कल्पना अधूरी है। महिलाएं पुरुष किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कृषि कार्यों में भागीदारी निभाती हैं। खेती और इससे जुड़े अनेक ऐसे कार्य हैं, जिनमें महिलाओं की भूमिका विशेष होती है। उन्होंने महिला किसानों के योगदान को सम्मान देने और कृषि क्षेत्र में उनकी भूमिका को पहचानने की जरूरत पर जोर दिया। बाइट : डॉ. एम.एल. जाट, सचिव (DARE) एवं महानिदेशक (ICAR)
0
0
Report

53 दिन बाद अविका की घर वापसी, हाई कोर्ट ने नाना-नानी को अभिरक्षा सौंपी

Etah, Uttar Pradesh:एटा में 53 दिन बाद बिटिया अविका की हुई घर वापसी, हाईकोर्ट की पीठ ने बदला पिछला फैसला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाना-नानी को सौंपी बच्ची की अभिरक्षा, एटा में हुआ भव्य स्वागत एटा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग अविका द्विवेदी की अभिरक्षा से जुड़े मामले में 12 अक्टूबर 2026 को ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए 21 अगस्त 2026 के पूर्व आदेश को निरस्त कर बच्ची को उसके नाना-नानी और मामा-मामी की देखरेख में वापस सौंपने का आदेश दिया। न्यायालय के इस फैसले के बाद 53 दिनों से चला आ रहा बिछोह समाप्त हुआ और अविका सकुशल एटा लौट आई। वर्ष 2018 में जन्म के महज आठ दिन बाद अविका की मां का निधन हो गया था। इसके बाद से 21 अगस्त 2026 तक उसका पालन-पोषण एटा में अपने नाना-नानी और मामा-मामी के साथ हुआ। वह शहर के प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी और अपने ममेरे भाई अद्विक मिश्रा के साथ स्कूल आती-जाती थी। अविका के पिता राजस्थान के बिजली विभाग में कार्यरत हैं। लंबे समय तक बच्ची की परवरिश से दूर रहने के बाद उन्होंने वर्ष 2023 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि बच्ची को उनसे जबरन दूर रखा गया है। इस मामले में 21 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने अविका को उसके पिता की अभिरक्षा में सौंपने का आदेश दिया था। इस आदेश के विरुद्ध नाना-नानी ने कानूनी लड़ाई जारी रखी और विशेष अपील दायर की। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलों और मामले के विभिन्न पहलुओं पर सुनवाई के बाद 12 अक्टूबर 2026 को पूर्व निर्णय निरस्त कर दिया तथा बच्ची को उसके नाना-नानी और मामा-मैमी की देखरेख में वापस सौंपने का आदेश पारित किया। 53 दिनों की इस अवधि में बच्ची और उसके नाना-नानी पक्ष को अलगाव का कठिन दौर झेलना पड़ा। न्यायालय के फैसले के बाद एटा में भावुक स्वागत, 12 अक्टूबर के फैसले के बाद नाना-नानी और मामा-नामी अविका को राजस्थान से वापस एटा लेकर आए। घर वापसी पर परिवार और स्थानीय लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया। बच्ची के स्वागत में रैली निकाली गई और भावुक माहौल में उसे घर में प्रवेश कराया गया। 53 दिनों के लंबे इंतजार के बाद अविका का अपने नाना-नानी के पास लौटना परिवार के लिए बड़ी राहत और खुशी का माहौल बन गया।
0
0
Report

यूपी में बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं: दयाशंकर सिंह का बड़ा दावा, 350 सीटें रिजर्व

Ballia, Uttar Pradesh:पूर्व आईएएस ऑफिसर दिव्या मित्तल के नए पार्टी बनाने की घोषणा पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। मीडिया ने पूछा क्या दिव्या मित्तल बीजेपी के लिए आगामी विधानसभा में चुनौती बन सकती हैं, तो उन्होंने कहा भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं बनगा। मोदी और योगी ने जो बेहतर काम किया है उनके विकास को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मोदी जी का विकास प्रचंड बहुमत के साथ जीत रहा है। यूपी में मोदी जी और योगी जी दोनों हैं इसलिए यहां सुनामी बहने वाली है। यूपी में 350 सीटे बीजेपी के लिए रिजर्व है। विपक्ष 52-53 सीटों में खुद को बांट ले। पूर्वांचल की राजनीति को कभी प्रभावित करने वाले माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के न रहने के बावजूद पूर्वांचल की सीटों पर क्या स्थिति रहेगी के सवाल पर कहा कि अब विकास का प्रभाव दिखेगा; पहले हर जिले में एक माफिया थे, अब योगी जी ने हर जिले में एक ओडीओपी शुरू कर दिया है। अब माफिया नहीं बल्कि विकास पहचान है。
0
0
Report
Advertisement

मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल से बातचीत की; स्वर्णिम प्रदर्शन का बखान

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एशियाई खेल 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हाल ही में हुए एशियाई खेल हमारे लिए कई मायनों में यादगार रहे हैं। यहाँ हमारी पुरुष और महिला हॉकी, दोनों टीमें मौजूद हैं; दोनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। खासकर हमारी महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है। क्रिकेट में, हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीतकर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को दोहराया है। कबड्डी में, हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी तरह, हमने तीरंदाजी में पांच स्वर्ण पदक हासिल किए। हमने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन देखा, और बॉक्सिंग तथा कुश्ती में भी बड़ी सफलताएं हासिल कीं। हमारे खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड बनाए, और हमने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भी एक पदक जीता है।"
0
0
Report

गुना ट्रेन लूट: हाथरस के सुनार से लाखों के आभूषण बरामद, 7 गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:गुना पैसेंजर ट्रेन में दुल्हन के जेवर चोरी, खरीदने वाला हाथरस का सुनार गिरफ्तार; लाखों के आभूषण बरामद चार माह से फरार था आरोपी, चोरी के मामले में सात आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार; बरामद जेवरों की कीमत 17.28 लाख रुपए बताई गुना। बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में परिवार के ट्रॉली बैग से लाखों रुपए के जेवर चोरी करने के मामले में जीआरपी गुना ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले हाथरस निवासी सुनार को गिरफ्तार किया है। चार माह से फरार चल रहे आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की वर्तमान कीमत करीब 17 लाख 28 हजार रुपए बताई गई है। मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्य पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जीआरपी के अनुसार, 13 जून 2026 को आविद खान निवासी अशोकनगर अपने परिवार के साथ ट्रेन क्रमांक 51883 बीना-ग्वालियर पैसेंजर से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उनके ट्रॉली बैग से करीब 16 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर जीआरपी गुना ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी के आभूषण उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी सुनार धर्मेन्द्र सोनी उर्फ मोनू को बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया और उसके कब्जे से सोने के हार, कंगन, अंगूठियां, नथ और चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। सात आरोपियों की जमानत निरस्त इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत भी निरस्त हो चुकी है। फरार सुनार की गिरफ्तारी और आभूषणों की बरामदगी को जीआरपी ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
0
0
Report

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पहली बार ग्लोबल डांस, 24+ देशों के कलाकार शामिल होंगे

Kullu, Himachal Pradesh:21 अक्टूबर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पहली बार ग्लोबल डांस भी किया जाएगा इस ग्लोबल डांस में 12 देशों ने अपनी हामी भर दी है और उम्मीद है कि 24 से अधिक देश के कलाकार ग्लोबल डांस में शामिल होंगे इसके लिए दशहरा उत्सव समिति के द्वारा भी तैयारी शुरू कर दी गई है और सभी कलाकारों के लिए कोरियोग्राफर की भी व्यवस्था की गई है। यह बात अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने वीरवार को ढालपुर मैदान का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को भी तैयारी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों दिल्ली में भी दशहरा उत्सव को लेकर कर्टन रेजर सेरेमनी आयोजित की गई है और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात कर उन्हें दशहरा उत्सव में आने का निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में ढालपुर में कला केंद्र के अतिरिक्त भी ग्लोबल डांस के लिए अलग से मंच की व्यवस्था की जाएगी। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि यहां पर प्लाट आवंटन को लेकर भी व्यापारियों के द्वारा कुछ शिकायत की जा रही थी। लेकिन प्लाट आवंटन में प्रशासन के द्वारा पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है और सबलेटिंग को रोकने के लिए ही प्रशासन के द्वारा एक ही कंपनी को प्लाट आवंटित किया गया है। जो आगे व्यापारियों को प्लाट आवंटन का कार्य सुचारू रूप से करेगी। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे तैनात किए जाएंगे और पुलिस प्रशासन के सहयोग से जगह-जह पर ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए भी ट्रैफिक पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। ऐसे में इस साल भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और दशहरा उत्सव की आय में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top