Back
मावठ की बारिश ने सरदारशहर में किसानों के चेहरे खिलाए, रबी फसलों को मिला वरदान
NPNavratan Prajapat
Jan 02, 2026 11:54:45
Churu, Rajasthan
सरदारशहर। सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश होने से किसानों के खिले चेहरे, मावठ की बारिश फसलों के लिए है अमृत के समान। रेगिस्तानी इलाके सरदारशहर में मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान से बरसी मावठ की जोरदार बारिश ने खेतों की तस्वीर बदल दी। साल का पहला दिन किसानों के लिए खुशियां लेकर आया। सरदारशहर में बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को बारिश हुई। लंबे समय से सूखे और ठंडे मौसम से जूझ रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। ग्राउंड पर तस्वीर बिल्कुल बदली हुई नजर आ रही हैं। जहां खेतों में सूखी मिट्टी उड़ती दिखाई देती थी, वहीं अब मिट्टी में नमी लौट आई है। किसान अपने खेतों का मुआयना करते हुए संतोष और खुशी जाहिर कर रहे हैं। जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया ने बताया कि यह मावठ की बारिश रबी फसलों के लिए अमृत के समान है। विशेष रूप से सरसों, गेहूं और चना की फसलों को इस बारिश से सीधा फायदा मिलेगा। सरसों की फसल में जहां दाने भरने में मदद मिलेगी, वहीं गेहूं और चना की बढ़वार तेज होगी। किसान धनराज प्रजापत ने बताया कि अगर यह बारिश नहीं होती तो आने वाले समय में सिंचाई का खर्च बढ़ जाता। मावठ की बारिश से न केवल फसलों को नया जीवनदान मिला है, बल्कि किसानों की आर्थिक चिंता भी कुछ हद तक कम हुई है। बारिश के साथ ही जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में हल्की ठंडक और रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। मौसम में आई इस ठंडक से आमजन को भी राहत मिली है। स्थानीय जानकारों के अनुसार यदि आने वाले कुछ दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहता है, तो इस वर्ष चूरू जिले में रबी फसलों का उत्पादन बेहतर रहने की पूरी उम्मीद है। ग्राउंड से साफ है कि मावठ की यह बारिश न केवल खेतों के लिए बल्कि किसानों की उम्मीदों के लिए भी नई ऊर्जा लेकर आई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 02, 2026 13:28:520
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJan 02, 2026 13:28:390
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 02, 2026 13:28:240
Report
0
Report
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowJan 02, 2026 13:26:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 02, 2026 13:26:05Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: DGP राजीव कृष्ण ने राज्यपाल से मुलाकात की
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की
राज्यपाल को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 02, 2026 13:25:540
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 02, 2026 13:25:090
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 02, 2026 13:24:440
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 02, 2026 13:24:280
Report
PSPrashant Shukla
FollowJan 02, 2026 13:24:160
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 02, 2026 13:24:040
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 02, 2026 13:23:470
Report