Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

चित्तौड़गढ़ दौरे के लिए योगी सरकार की सुरक्षा-व्यवस्था और तैयारी तेज

ASABHISHEK SHARMA1
Mar 12, 2026 08:19:13
Chittorgarh, Rajasthan
#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में वीआईपी पास, रूट प्लान, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, हेलीपेड निर्माण, सार्वजनिक शौचालय और फायर ब्रिगेड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला कलक्टर ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं एसपी ने कार्यक्रम स्थल और रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 12, 2026 09:39:13
Alwar, Rajasthan:कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से अलवर का खानपान बाजार प्रभावित, कढ़ी-कचौरी ठेलियों सहित सैकड़ों परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट Alwar में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर खानपान के कारोबार पर साफ नजर आने लगा है। बाजार में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, नाश्ते की दुकानें और कढ़ी-कचौरी बेचने वाले ठेला संचालक गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान हैं。 शहर में कढ़ी-कचौरी की करीब 100 से अधिक ठेलियां लगती हैं, जहां हर ठेली पर रोजाना लगभग 400 से 500 कचौरी बिकती हैं। इस तरह रोजाना लाखों रुपये का यह बड़ा कारोबार चलता है और करीब 500 परिवारों की रोजी-रोटी इससे जुड़ी हुई है。 हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो कामकाज प्रभावित होगा। लकड़ी या अन्य साधनों से उतनी मात्रा में कचौरी या खाद्य सामग्री तैयार करना संभव नहीं है, जितनी बाजार में रोजाना मांग रहती है。 व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन और गैस एजेंसियों को जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि छोटे कारोबारियों और उनसे जुड़े परिवारों को राहत मिल सके।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 12, 2026 09:38:25
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के तिजारा कस्बे में एक बार फिर मानवता शर्मशार हो गई, कलयुगी माता माता पिता ने करीब 6 माह के शिशु भ्रूण को कचरे के ढेर में पटककर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मामला तिजारा के बगीची रोड स्थित वार्ड नंबर 20 का है जहां कचरे के ढेर में करीब 6 माह का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भरी भीड़ मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सूचना पर तिजारा थाना पुलिस पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सुबह नियमित सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कूड़े के ढेर में एक भ्रूण दिखाई दिया। सफाई कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अन्य सफाई कर्मी को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। भ्रूण को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कचरे के ढेर में भ्रूण मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं चिकित्सक डॉ. जितेंद्र के अनुसार प्रथम दृष्टया शिशु भ्रूण करीब 6 माह का प्रतीत हो रहा है।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 09:37:58
Majhaulia, Bihar:मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर 36 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है,हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी,इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लालसरैया धांगड़ टोली में अवैध रूप से चुलाई शराब तैयार कर बेचने का काम किया जा रहा है,सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई,हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया,पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 12, 2026 09:37:02
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 12, 2026 09:36:36
Kota, Rajasthan:कोटा में बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना देर रात अनंतपुरा थाना इलाके की है। अमित मीणा (41) श्रीनाथपुरम इलाके का रहने वाला था। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होकर सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना गोबरिया बावड़ी से घटोत्कच सर्किल रोड़ के बीच रात 11 बजे के आसपास की है। न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोस्त जोगेंद्र सिंह ने बताया कि अमित रेती खाली करवाकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन व दोस्त हॉस्पिटल पहुंचे। अमित के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अमित मूल रूप से रामगंजमंडी का रहने वाला था। पिछले 10-11 साल से कोटा में किराए से रह रहा था। उसकी दो बेटियां (16 और 7 साल) है। अनंतपुरा थाना ASI प्रताप सिंह ने बताया कि रात 12 बजे करीब गोबरिया बावड़ी रोड़ पर हादसे की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर गए। एक युवक अचेत हालत में पड़ा था। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। उसकी मौत हो गई। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। अज्ञात वाहन चालक फरार है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज जांच की जाएगी।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 12, 2026 09:35:36
Madhepura, Bihar:मधेपुरा शहर के पुरानी बाजार वार्ड-10 में गुरुवार को एक ज्वेलरी दुकान पर हुए विवाद के दौरान तेजाब फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान जुलेखा खातून (55) और उनकी बेटी आसमा प्रवीण (20) के रूप में हुई है। दोनों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब पड़ गया है। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है। घायल महिला जुलेखा खातून पुरानी बाजार वार्ड-10 की रहने वाली है। घर के पास ही संध्या ज्वेलर्स नाम की दुकान है। जुलेखा खातून की बड़ी बेटी की शादी 24 मार्च को होने वाली है। शादी के लिए जेवर बनवाने के उद्देश्य से उन्होंने इसी दुकान में करीब दो साल पहले 12 हजार रुपये एडवांस दिए थे। इसके बाद कुछ समय पहले 13 हजार रुपये और दिए थे। परिजनों का आरोप है कि बार-बार आग्रह करने के बावजूद दुकानदार जेवर तैयार कर नहीं दे रहा था। इसी को लेकर गुरुवार को जुलेखा खातून अपनी छोटी बेटी के साथ दुकान पर पहुंची थी। वहां दुकानदार से जेवर देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार विनोद स्वर्णकार ने काउंटर पर रखी बोतल तोड़ दी और उसमें भरा तेजाब मां-बेटी पर फेंक दिया। तेजाब उनके चेहरे और शरीर पर पड़ते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद शानदार दुकान बंद कर फरार हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी ہے। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 12, 2026 09:35:11
Jamshedpur, Jharkhand:जो पूरे राज्य के 24 जिलों में चुनाव चल रहा है. जमशेदपुर में भी बार भवन में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव चल रहा है. जमशेदपुर में 2212 सदस्य हैं जो अपना मत का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा. प्रशासन की ओर से पुलिस की व्यवस्था की गई है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जा सके. बार एसोसिएशन के चुनाव के प्रति सभी अधिवक्ताओं में एक अलग उमंग देखने को मिल रहा है. जमशेदपुर बार एसोसिएशन में कई अधिवक्ता उम्मीदवार भी हैं जो अपने अपने टेंट लगा कर बाकी अधिवक्ताओं को वोट के लिए प्रेरित कर रहे हैं. शहर के जितने भी अधिवक्ता हैं सभी अधिवक्ता वोट डालने के लिए अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं. सभी अधिवक्ता लाइन लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना मतदान कर रहे हैं. झारखंड बार एसोसिएशन के प्रति सभी अधिवक्ताओं में एक अलग उल्लास देखने को मिल रहा है.
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 12, 2026 09:34:35
Kishanganj, Bihar:इजराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर एलपीजी रसोई गैस की कालाबाजारी और कमी की अफवाहों के बीच किशनगंज जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है, किशनगंज डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के सभी एलपीजी गैस गोदामों में छापेमारी की और स्टॉक का गहन निरीक्षण किया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किशनगंज जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में नौ हजार गैस सिलेंडर स्टॉक रखा हुआ है। डीएम ने कहा कि सभी प्रखंडों में अधिकारियों के द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। डीएम और एसपी ने गैस का अवैध भंडारण करने वालों को कड़ी हिदायत देते हुये कहा कि यदि कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर डीलर ने कहा कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। वही गैस उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की घरेलू गैस को लेकर कोई परेशानी नहीं हो रही है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Mar 12, 2026 09:34:19
Latehar, Jharkhand:एंकर : - लातेहार जिले के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे न्यायालय के सरकारी ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा तथा थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा दल-बल के साथ तुरंत सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में sघन जांच अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से न्यायालय परिसर के विभिन्न कक्षों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने कोर्ट के सभी कमरों और परिसर के कोने-कोने की जांच की, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच में जुटा हुआ है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीम भी सक्रिय कर दी गई है। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी झारखंड के रांची, धनबाद और बोकारो के सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे मामलों को देखते हुए राज्यभर में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सूचना के बाद कोर्ट परिसर को डॉग टीम के द्वारा जांच की गई है
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 12, 2026 09:33:42
Patna, Bihar:बीजेपी के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद पहली बार एनडीए विधानमंडल दल की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज शाम 6 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कहा, "यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है। राज्यसभा के चुनाव होने हैं और इसे लेकर हमारे एनडीए के सभी घटक दलों के माननीय विधायक आज बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।" गठबंधन के अंदर किसी भी तरह के मतभेद नहींहै "एनडीए पूरी तरह से एकजुट और 'यूनाइटेड' है। हमारे सभी पांचों उम्मीदवार 16 तारीख को विजयी होंगे। जिस प्रकार से एनडीए में एकजुटता रही है और हमने लगातार एक-दूसरे को सम्मान देने का काम किया है, आगे भी बिहार में एनडीए इसी मजबूती के साथ एकजुट रहेगा।" राजयसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रवक्ता नदीम अंसारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा जानबूझकर नीतीश कुमार को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के इसी रवैये के कारण आज वोटिंग की नौबत आ गई है। चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा दावा करते हुए अंसारी ने कहा, "यह निश्चित है कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन की हार होगी और इंडिया गठबंधन के एकमात्र उम्मीदवार की जीत होगी। राजद अपने बयान में कहा कि एनडीए के नेता चाहे जितनी भी बैठकें और कवायदें कर लें, राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर उनकी हार पूरी तरह से सुनिश्चित है। उन्होंने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अंदर 'जूतमपैजार' जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन राज्यसभा चुनाव के परिणाम सामने आएंगे, उस दिन भारतीय जनता पार्टी जनता दल यूनाइटेड समेत एनडीए के तमाम नेताओं के हाथ सिर्फ मायूसी ही लगेगी। राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर आज एनडीए की अहम बैठक। jdu ने कहा कि राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर आज एनडीए गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा, "जिस तरह चुनाव के समय हर पार्टी अपने गठबंधन के साथियों के साथ बैठक करती है, उसी तर्ज पर आज एनडीए की भी यह अहम बैठक हो रही है." इस बैठक में एनडीए के सभी विधायक और विधानमंडल दल के नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार करना है।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 12, 2026 09:33:06
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जिले में गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी से LPG गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था धराशायी हो गई है। बीजेपी मंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों को गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। LPG गैस सिलेंडर आसानी से मुहैया कराने के लिए सरकार की व्यवस्था को गैस एजेंसी संचालकों ने अपने तरीके से प्रभावित किया है। कई घंटों की मशक्कत के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। लोगों का आरोप है कि सर्वर ठप होने और KYC के बहाने उन्हें टरका जा रहा है। गैस एजेंसी संचालकों पर LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप भी लगाए गए। गैस एजेंसी पर बुकिंग और KYC के लिए मारामारी, घंटों तक महिलाएं परेशान रहीं। गैस एजेंसी संचालक मीडिया से बातचीत को तैयार नहीं थे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 12, 2026 09:32:42
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top