Back
पैलेस ऑन व्हील्स से चित्तौड़गढ़: नेशनल जियोग्राफिक टीम के साथ विश्व विरासत का रोमांच
ASABHISHEK SHARMA1
Jan 30, 2026 15:17:55
Chittorgarh, Rajasthan
#चित्तौड़गढ़ – एंकर – चित्तौड़गढ़… मेवाड़ की वह धरती, जहां हर पत्थर इतिहास बोलता है, जहां किले की दीवारें शौर्य, बलिदान और स्वाभिमान की गाथाएं सुनाती हैं। शुक्रवार शाम जब शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने 14वें फेरे में चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची, तो यह केवल एक लग्ज़री ट्रेन का आगमन नहीं था, बल्कि भारत की विरासत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाली एक विशेष यात्रा का साक्षी बनने का क्षण था। इस शाही सफर में इस बार नेशनल ज्योग्राफिक की अंतरराष्ट्रीय टीम भी शामिल है, जो भारत की सभ्यता, संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और जीवनशैली को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के मिशन पर निकली है। इस यात्रा में कुल 39 विदेशी पर्यटक शामिल हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या अमेरिका से आए पर्यटक की है। इसके अलावा इंग्लेंड, साउथ अफ्रीका, ताइवान और भारत से आए पर्यटक भी इस ऐतिहासिक अनुभव के सहभागी बने हैं।
वीओ–1
शुक्रवार शाम जैसे ही पैलेस ऑन व्हील्स चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची, पूरा स्टेशन शाही रंग में रंगा नजर आया। विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी से स्टेशन परिसर में उत्साह और कौतूहल का माहौल बन गया। आम यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों के लिए यह दृश्य बेहद खास रहा, जहां हर कोई कैमरे में इस पल को कैद करता दिखाई दिया। शाही ट्रेन के आगमन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
बाइट – जेफ …… अमेरिकी पर्यटक
वीओ–2
इस यात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास बनाने वाला पहलू यह रहा कि इसमें अमेरिका से नेशनल ज्योग्राफिक की 13 सदस्यीय विशेष टीम शामिल है। यह टीम भारत के अलग-अलग राज्यों में घूमकर ऐतिहासिक किलों, प्राचीन इमारतों, संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय जीवनशैली को डॉक्यूमेंट कर रही है। पैलेस ऑन व्हील्स के माध्यम से यह टीम भारत की विरासत को शाही अनुभव के साथ विश्व समुदाय के सामने प्रस्तुत कर रही है, जिससे भारतीय इतिहास और पर्यटन को वैश्विक पहचान मिल सके।
बाइट – दिनेश चतुर्वेदी …… एक्सपीडिशन लीडर, नेशनल ज्योग्राफिक
वीओ–3
चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर विदेशी मेहमानों का पारंपरिक मेवाड़ी अंदाज़ में भव्य स्वागत किया गया। अश्वसवार युवकों की मौजूदगी ने स्वागत को और भी शाही बना दिया। पर्यटकों ने उत्साह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और मेवाड़ की परंपराओं को नजदीक से महसूस किया। इसके बाद चित्तौड़ दुर्ग भ्रमण के लिए विशेष रूप से दो एसी बसें और कारें लगाई गईं, जिनके माध्यम से पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचाया गया।
बाइट – विष्णु चौधरी …… असिस्टेंट जनरल मैनेजर
वीओ–4
चित्तौड़ दुर्ग पहुंचने पर विदेशी पर्यटक पद्मिनी पैलेस और विजय स्तंभ का अवलोकन करेंगे, जहां उन्हें मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और वीरता की कथाओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राणा सांगा महल में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में चित्तौड़गढ़ के शौर्य, बलिदान और स्वाभिमान की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुति विदेशी पर्यटकों के लिए न केवल ऐतिहासिक जानकारी का माध्यम बनेगी, बल्कि भावनात्मक रूप से भी गहरा प्रभाव छोड़ेगी।
बाइट – एली …… विदेशी पर्यटक
वीओ–5
चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक अनुभव के बाद पैलेस ऑन व्हील्स का अगला पड़ाव उदयपुर रहेगा, जहां से यह शाही यात्रा जैसलमेर, जोधपुर और भरतपुर की ओर आगे बढ़ेगी। नेशनल ज्योग्राफिक की मौजूदगी के साथ यह यात्रा न केवल भारतीय पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है, बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने का काम भी कर रही है।
पिटीसी - अभिषेक शर्मा ........ जी मीडिया चित्तौड़गढ़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 30, 2026 16:30:400
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 30, 2026 16:30:230
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 30, 2026 16:18:240
Report
ASArvind Singh
FollowJan 30, 2026 16:17:490
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 30, 2026 16:17:330
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 30, 2026 16:17:190
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 30, 2026 16:17:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 30, 2026 16:16:490
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 30, 2026 16:16:340
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 30, 2026 16:16:060
Report