Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के प्लेन हादसे में मौत, देशभर में शोक

RNRajesh Nilshad
Jan 28, 2026 07:46:33
Chittorgarh, Rajasthan
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की प्लेन हादसे में मौत छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताया दुख अजीत पवार जी के आकस्मिक निधन ने हम सबको झकझोर दिया है अजीत पवार का निधन न केवल महाराष्ट्र के लिए, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है सभी इस घटना से दुखी है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
Jan 28, 2026 11:03:41
Ranchi, Jharkhand:रांची म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से आज खादगढ़ा रोड इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान जोर-शोर से चलाया गया। यह अभियान पूरे खादगढ़ा रोड क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां कई अवैध घरों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। अभियान के दौरान कुछ घरों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया, जबकि अल्बेस्टर और अन्य अस्थायी सामग्री से बने कई ढांचों को रांची नगर निगम की गाड़ियों में भरकर हटाया गया। नगर निगम का कहना है कि संबंधित मकानों मालिकों को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे और स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसी के बाद रांची म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने सख्त कार्रवाई करते हुए यह अभियान चलाया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, ताकि आगे किसी भी प्रकार की कड़ी कार्रवाई से बचा जा सके।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Jan 28, 2026 11:02:25
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ) ଜଗତସିଂହପୁର ବନ୍ଦ। ନବ ନିର୍ମାଣ କୃଷକ ସଙ୍ଗଠନ ର ବନ୍ଦ ପ୍ରଭାବ ଜାଗତସିଂହପୁର ରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ଜଗତସିଂହପୁର ରେ ଦୋକାନ, ବଜାର ସ୍କୁଲ, କଲେଜ ବନ୍ଦ। ଜୀବନ ଯାତ୍ରା ବ୍ୟାହତ। ନବ ନିର୍ମାଣ କୃଷକ ସଙ୍ଗଠନ ପକ୍ଷରୁ ଜିଲ୍ଲାର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ବନ୍ଦ ପାଳନ କରାଯାଇଛି। ନବ ନିର୍ମାଣ କୃଷକ ସଙ୍ଗଠନ ର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ମାନେ ଜଗତସିଂହପୁର ସହର ନିକଟରେ ରାସ୍ତା ଅବରୋଧ କରିବା ସହ ସରକାରୀ କାର୍ୟାଳୟ ଗୁଡିକକୁ ବନ୍ଦ କରିଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ସଂଗଠନ ର ଏହି ବନ୍ଦ ପାଳନ କୁ ସମର୍ଥନ କରି ସହର ର ଦୋକାନ ବଜାର ବନ୍ଦ ରହିଥିଲା। ଏପରିକି କୁଜଙ୍ଗ, ରାହାମା, ତିର୍ତୋଲ, ବାଲିକୁଦା ଆଦି ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ଏହି ବନ୍ଦ ପାଳନ କୁ ସମର୍ଥନ ଜଣାଇ ବଜାର ଘାଟ ବନ୍ଦ ରହିଛି। ହେଲେ ଶୀଳ୍ପ ନଗରୀ ପାରାଦ୍ୱୀପ ରେ ସେଭଳି କିଛି ପ୍ରଭାବ ପଡି ନଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। କେବଳ ଟ୍ରକ ଓ ବସ୍ ଚଳାଚଳ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଠପ୍ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଶୀଳ୍ପାନୁଷ୍ଠାନ ଗୁଡିକ ରେ କୌଣସି ସେଭଳି ପ୍ରଭାବ ନଥଲା । ଶ୍ରମିକ ମାନେ କାର୍ଯ୍ୟ କୁ ତାଲାାହୁଏ ଯାଉଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ଏହି ବନ୍ଦ ପାଳନ ମୋଟାମୋଟି ଭାବରେ ପାରାଦୀପ ରେ କୌଣସି ପ୍ରଭାବ ନଥାଲା। ତେବେ ମଣ୍ଡି ରେ ଅନିୟମିତତା, ବିଦ୍ୟୁତ ସ୍ମାର୍ଟ ମିଟର ଲଗାଇବା ଓ ଚାଷୀ ମାନଙ୍କ ପ୍ରତି ସରକାର ଙ୍କ ଅବହେଳା ଅଭିଯୋଗ କୁ ନେଇ ଆଜି ୮ ଘଣ୍ଟିଆ ବନ୍ଦ ପାଳନ ଡାକରା ଦିଆଯାଇଥିବା ବେଳେ ଏହି ବନ୍ଦ ପାଳନ କୁ ଜଗତସିଂହପୁର ରେ ବିଭିନ୍ନ ରାଜନୈତିକ ଦଳ ସମର୍ଥନ ଜଣାଇଥିବା ବେଳେ ଶୀଳ୍ପ ନଗରୀ ପାରାଦୀପ ରେ ଆଂଶିକ ପ୍ରଭାବ ପଡ଼ିଛି। ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Jan 28, 2026 11:01:34
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक कुछ बदमाशों के द्वारा एक युवक पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश की गई। हालांकि मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह फरियादी और आरोपियों के बीच में विवाद हुआ था जिसके बाद शाम को फिर दोनों के बीच एमपी नगर थाना क्षेत्र में विवाद हुआ, इस दौरान हिमांशु पाटिल, नरेंद्र अहिरवार उर्फ भोले समेत 7 लोगों ने फरियादी राहुल पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि फरियादी राहुल ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पुराना विवाद था जिसके चलते ये घटना हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले में फरियादी राहुल ने वारदात वाले दिन सुबह आरोपियों पर हमला किया था।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Jan 28, 2026 11:01:03
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी सरकार और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है भुपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी को इतना घमंड है कि अब मन्दिर थोड़े जा रहे हैं अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कई मंदिर तोड़े गए काशी का कॉरिडोर बनाने के लिए कई मंदिरों को तोड़ा गया मथुरा वृंदावन में भी यही चल रहा है मंदिर तोड़े जा रहे है अविमुक्तेश्वरानंद ने क्या कहा जितने मंदिर औरंगजेब ने नहीं तोड़े उससे ज्यादा मोदी और योगी ने तोड़े हैं या तो योगी आदित्यनाथ इस बात को स्वीकार करें या फिर इस बात का खंडन करें यह आरोप भाजपा पर लग रहे हैं और हम लोगों ने भी देखा है हम कितने बार काशी गए हैं कॉरिडोर बनने के पहले भी जाते रहे हैं और कॉरिडोर बनने के बाद भी गए हैं
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Jan 28, 2026 11:00:46
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर के बन्दरा प्रखण्ड अंतर्गत रतवारा बेसिक स्कूल में स्कूली बच्चों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. आक्रोशित बच्चों ने विद्यालय पहुँचे प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया. धरने की सूचना पर प्रखण्ड स्तर से पहुँचे BE.O के प्रतिनिधि ने बच्चों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर अड़े रहे और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक मानने से इंकार किया है. बच्चों के इस आंदोलन को ग्रामीणों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है. बच्चों एवं ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियाँ व्याप्त हैं, जिसकी अनदेखी की जा रही है. तेजरी–पिलखी मुख्य पथ किनारे स्थित विद्यालय के मुख्य द्वार पर बच्चों का धरना जारी है. बच्चों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. धरना स्थल पर दिनभर आक्रोशपूर्ण माहौल बना रहा, वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Jan 28, 2026 11:00:14
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूजीसी कानून को लेकर जमकर हमला बोला है भूपेश बघेल का कहना है कि भाजपा समाज को बांटने काटने में लगी है बीजेपी और आरएसएस का काम केवल समाज में तोड़फोड़ है इनकी आदत है जैसे बिच्छू की आदत डंक मारने की है; जब से इनकी सरकार आई है तब से यह समाज में विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं इनकी ऐसी कोई भी योजना नहीं है जिससे लोगों को तकलीफ ना हो; इनकी हर योजना में सभी को परेशानी हुई; उनकी जो योजना होती है उसमें जन धन की हानि होती है; यह कानून जिस तरह से लागू किया जा रहा है इससे जो अपर क्लास है वह आहत हो गया है; जिसको आप अपना वोट वोट बैंक समझते थे वह आज विरोध कर रहे हैं; भाजपा आरएसएस को समाज में विध्वेष फैलाना ही आता है; जो बीजेपी के कोर समर्थक थे वे आज सड़कों पर है. बाइट-भुपेश बघेल पूर्व सीएम छत्तीसगढ़
0
comment0
Report
Jan 28, 2026 10:59:30
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। थाना मीरगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नल नगरिया तिराहे से 4 किलो 632 ग्राम डोडा छिल्का बरामद करते हुए एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15/29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सूरज पाल सिंह पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि नल नगरिया तिराहे पर एक व्यक्ति डोडा छिल्का लेकर खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम निजी वाहनों से मौके पर पहुंची। मुखबिर के इशारे पर तिरपाल के नीचे प्लास्टिक के सफेद कट्टे के साथ खड़े युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजीत शर्मा उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार शर्मा, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी ग्राम बगरउ थाना शाही जनपद बरेली बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कट्टा उसे न्यू गुरु नानक ढाबा के मालिक साहब सिंह द्वारा दिया गया था, जिसे नल नगरिया तिराहे पर एक ट्रक चालक को सौंपना था। आरोपी को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के अधिकारों से अवगत कराते हुए क्षेत्राधिकारी मीरगंज की उपस्थिति में तलाशी कराई गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर प्लास्टिक कट्टे सहित कुल वजन 4 किलो 632 ग्राम डोडा छिल्का पाया गया। पुलिस ने बरामदगी को सील कर लिया है तथा फरार आरोपी साहब सिंह की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
0
comment0
Report
Jan 28, 2026 10:58:39
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली में यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन चंदौली में यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज का जबरदस्त विरोध देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने के बाद भाजपा कार्यालय का घेराव किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह से बिल को वापस लेने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही बिल के विरोध में जिलाध्यक्ष से इस्तीफे की भी मांग उठाई गई, जिससे मौके पर भारी गहमागहमी का माहौल बन गया। सवर्ण समाज ने सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए महापंचायतों का दौर जारी रखने और विशेष अभियान चलाकर गांव-गांव लोगों को एकजुट करने का ऐलान किया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने प्रदर्शनकारियों से पत्रक लेकर उसे उच्च नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” की तर्ज पर इस कानून में भी सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखेगी।
0
comment0
Report
Jan 28, 2026 10:58:05
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। थाना मीरगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नल नगरिया तिराहे से 4 किलो 632 ग्राम डोडा छिल्का बरामद करते हुए एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15/29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सूरज पाल सिंह पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि नल नगरिया तिराहे पर एक व्यक्ति डोडा छिल्का लेकर खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम निजी वाहनों से मौके पर पहुंची। मुखबिर के इशारे पर तिरपाल के नीचे प्लास्टिक के सफेद कट्टे के साथ खड़े युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजीत शर्मा उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार शर्मा, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी ग्राम बगरउ थाना शाही जनपद बरेली बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कट्टा उसे न्यू गुरु नानक ढाबा के मालिक साहब सिंह द्वारा दिया गया था, जिसे नल नगरिया तिराहे पर एक ट्रक चालक को सौंपना था। आरोपी को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के अधिकारों से अवगत कराते हुए क्षेत्राधिकारी मीरगंज की उपस्थिति में तलाशी कराई गई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर प्लास्टिक कट्टे सहित कुल वजन 4 किलो 632 ग्राम डोडा छिल्का पाया गया। पुलिस ने बरामदगी को सील कर लिया है तथा फरार आरोपी साहब सिंह की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
0
comment0
Report
Jan 28, 2026 10:53:54
Mirganj, Uttar Pradesh:बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मंगलवार को थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिटौली अंडरपास के नीचे संदिग्ध युवक मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अनूप सिंह एवं हेड कांस्टेबल विपिन कुमार ने मौके से साहिल पुत्र मतलूम निवासी मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 15, कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी को 33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना फतेहगंज पश्चिमी पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक को अज्ञात लोगों से सस्ते दामों पर खरीदकर ट्रक व टैम्पू चालकों को महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस द्वारा दी गई गोपनीय जानकारियों की गहनता से जांच की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
0
comment0
Report
Jan 28, 2026 10:53:26
Orai, Uttar Pradesh:जालौन अपहरण मामले में नया मोड़, सपा नेता पर रंगदारी का केस दर्ज जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में युवती के अपहरण मामले में नया मोड़ सामने आया है। युवती के बयान के बाद अपहरण का आरोप सिद्ध न होने पर पुलिस ने सपा नेता रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाईगर को रंगदारी के आरोप में जेल भेज दिया। छोटू टाईगर बीते सात दिनों से न्यायिक हिरासत में था। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेजा। अस्पताल परिसर में सपा नेता ने खुद को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए गुहार लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिजवान मंसूरी सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top