icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जसपुर दौरे में मंत्री ने शराब-स्मैक पर रोक की ठोस मांग, अधिकारी निर्देशित

Jaspur, Uttarakhand:जनपद उधम सिंह नगर से सामने निकलकर आ रही है जहां राजधानी देहरादून से चलकर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री विनय कुमार रुहेला ने अनेक गांवों में बैठक की और इन बैठकों में इस बार मुख्य रूप से शराब बिक्री एवं स्मैक के नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। दरअसल आपको बताते चलें कि उत्तराखंड आपदा मंत्री विनय कुमार रुहेला ने एक दिवसीय जसपुर विधानसभा का दौरा किया तो उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनने के लिए बैठक आयोजित की हुई। इन आयोजित बैठको में इस बार मुख्यतः रूप से शराब बिक्री एवं स्मैक के नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। वही ग्राम शिवराजपुर पट्टी में आयोजित हुई पहली बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा उसके पश्चात गांव श्यामनगर में हुई बैठक में भी ग्रामीणों ने जल भराव, अतिक्रमण, बिजली कटौती जैसी अनेक समस्याएं माननीय मंत्री के समक्ष रखी तत्व पश्चात वहां से आगे प्रस्थान कर गांव ध्यान नगर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने पेंशन बनाने, कूड़ा डालने के लिए स्थान नहीं होने की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। वही इस संबंध में आपदा मंत्री विनय कुमार रुहेला ने मीडिया से रूबरू होकर बताया है कि विधानसभा में जो समस्या उनके समक्ष आई हैं उनको हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गये है।
0
0
Report

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की चुनावी तैयारी से निकाय चुनाव में बड़े बदलाव की उम्मीद

Jodhpur, Rajasthan:एंकर प्रदेश में आगामी निकाय और पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। कांग्रेस का मूल संगठन और अग्रिम संगठन लगातार सक्रिय होकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग भी चुनावी तैयारियों में जुट गया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार रविवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी निकाय और पंचायत राज चुनाव को लेकर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। एम.डी. चोपदार ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करेगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में पार्टी के वोट बैंक, जनाधार और जिताऊ उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी विशेष रूप से चुनाव मैदान में उतारने पर जोर रहेगा, ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य आगामी निकाय और पंचायत राज चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है। पार्टी अलग-अलग नगर निकायों में अपने बोर्ड बनाने के साथ पंचायत समिति और जिला परिषदों में भी कांग्रेस के बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। एम.डी. चोपदार ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने, जनता के बीच पहुंचने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के दम पर आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी。
0
0
Report

कोटकपूरा में कांवड़ियों की सड़क हादसे में तीन मौत, घरों में मातम

Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा में कांवड़ियों के घर मातम का माहौल कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की सरहिंद के पास सड़क हादसे में मौत के बाद उनके घरों में मातम का माहौल है। मृतकों में शामिल महेंद्र पाल अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। बिजली मैकेनिक का काम करने वाले महेंद्र पाल अपने पीछे पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। दूसरे मृतक जगदीश मित्तल घर में अकेले रहते थे और अविवाहित थे। उनके माता-पिता का भी पहले ही निधन हो चुका था। तीसरे मृतक दीपक कुमार तलाकशुदा थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई और भाभी रहते हैं。 इस मामले में कोटकपूरा के पार्षद ऐरन जोशी ने कहा कि हर साल शहर से अनेक नौजवान गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए जाते हैं। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों की आर्थिक मदद करने की भी गुहार लगाई।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के बैंक में मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में बैंक में अचानक उल्टी होने से एक मजदूर की मौत हो गई. छोटा धामनिया निवासी 47 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र धीरजी अपने बेटे रविशंकर के साथ काम से सुहागपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया था. इसी दौरान उसे अचानक उल्टियां होने लगीं और तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद बेटा रविशंकर अपने पिता को मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल प्रतापगढ़ लेकर पहुंचा. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतक के बेटे रविशंकर ने सुहागपुरा थाने में घटना की रिपोर्ट दी. सुहागपुरा थाने के जांच अधिकारी बालूराम ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है. ओमप्रकाश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं. अचानक हुई मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है.
0
0
Report

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

Pratapgarh, Rajasthan:मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के ऐतिहासिक आदिवासी तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि वर्ष 1913 में मानगढ़ धाम पर अंग्रेजी शासन की कार्रवाई में 1500 से अधिक आदिवासी शहीद हुए थे। उन्होंने मानगढ़ धाम को आदिवासी समाज के संघर्ष और बलिदान का महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग उठाई। रामलाल मीणा ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना लंबे समय से आदिवासी समाज की प्रमुख मांग रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ धाम दौरे के दौरान राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदायों की ओर से भी यह मांग प्रमुखता से रखी गई थी। उस समय मानगढ़ धाम के विकास को लेकर भरोसा दिलाया गया था। रामलाल मीणा ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद आदिवासी समाज में निराशा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, शहादत और स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण विरासत है। ऐसे में इस स्थल को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देकर इसका संरक्षण और विकास किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां यहां हुए ऐतिहासिक बलिदान को जान सकें।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर के आहर में डूबे पिता-पुत्र, घर-परिवार में मचा कोहराम

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर के आहर में डूबने से पिता व पुत्र की मौत हुई। नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा दाह गांव में शनिवार की शाम यह घटना घटी। मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा दाह गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश राम और उसके 3 वर्षीय पुत्र अभय कुमार बताए गए हैं। परिवार के अनुसार पत्नी खेत में रोपनी करने गई थीं; रास्ते में उमेश राम अपने बेटे को कंधे पर बिठाकर पास के खेत की ओर जा रहे थे कि आहर के समीप उनका पैर फिसला और दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने सूचना दी और पानी से बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजे गए। घटना के बाद परिवार के लोग गमगीन हैं。
0
0
Report

रेलवे आंदोलन पर राधाकृष्ण विखे पाटील का ताजा बयान: पुनर्विचार समिति की रिपोर्ट जरूरी

Ahilyanagar, Maharashtra:राधाकृष्ण विखे पाटील ऑन बाळासाहेब थोरात रेल्वे आंदोलन नाशिक-पुणे रेल्वेमार्गासाठी संगमनेर येथे सुरू असलेल्या सर्वपक्षीय चक्काजाम आंदोलनावर महसूल मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांनी टीका केली आहे. नारायणगाव येथील 'अर्थ स्टेशन'मुळे रेल्वे विभागाने हा प्रकल्प अयोग्य ठरवला होता. मात्र, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या पुढाकाराने रेल्वे मंत्रालयाचे मतपरिवर्तन करण्यात यश आले आहे. या प्रकल्पाच्या पुनर्अभ्यासासाठी ज्येष्ठ शास्त्रज्ञ डॉ. अनिल काकोडकर यांच्या अध्यक्षतेखाली समिती स्थापन झाली असून महिनाभरात अहवाल येणे अपेक्षित आहे. मार्ग काढण्याचे प्रयत्न सुरू असताना हे आंदोलन का केले जात आहे असा सवाल विखे पाटलांनी उपस्थित केला. राधाकृष्ण विखे पाटील, जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ऑन जारांगे मराठा आंदोलक मनोज जरांगे पाटील यांनी पश्चिम महाराष्ट्र दौऱ्यादरम्यान सरकार आपल्याला अटक करण्यासाठी अडथळे आणि गोंधळ निर्माण करत असल्याचा आरोप केला. यावर मराठा आरक्षण उपसमितीचे अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील यांनी सरकारवरील सर्व आरोप फेटाळून लावले. यावेळी विखे पाटील यांनी सांगितले की, राज्यातील ५८ लाख नोंदींचा डाटा जरांगेंना पेनड्राईव्ह आणि हार्ड कॉपीद्वारे आधीच उपलब्ध करून दिला आहे. आंदोलकांच्या सुरक्षेची जबाबदारी पूर्णतः शासनाची असून न्यायमूर्ती शिंदे समितीच्या मदतीने कायदेशीर बाबींवर मार्ग काढला जात आहे. सरकार आरक्षणाबाबत अत्यंत सकारात्मक असून आपण स्वतः जरांगे पाटलांची भेट घेणार असल्याचे विखे यांनी सांगितले.
0
0
Report

शिरोमणि अकाली दल फाजिल्का में प्रचार तेज, घर-घर पहुंचकर विकास का दावा दोहराएगा

Fazilka, Punjab:2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल फाजिल्का की सियासत में एंट्री करने के लिए अब जमीनी स्तर पर उतरने लगा है । फाजिल्का में अब अकालीदल ने जनसंपर्क ऑफिस खोल दिया है । जहां न सिर्फ लोगों की समस्या का समाधान करने का दावा किया जा रहा है । बल्कि अब शिरोमणि अकालीदल लोगों के घर घर पहुंच करेगा । और लोगों के बीच पहुंच बताया जाएगा कि आज फाजिल्का जिस विकास के मुकाम पर है वह अकालीदल की देन है । भाजपा अकालीदल की सरकार समय फाजिल्का जिला बना था । और उसके बाद अस्पताल, डीसी ऑफिस सहित जो बड़े विकास हुए सब अकालीदल की देन है । जिसे अब लोगों के बीच लेकर जाने की जरूरत है। ताकि वोट बैंक में पिछड़े अकालीदल को फिर से मजबूत किया जा सके । इसकी अध्यक्षता शिरोमणि अकालीदल ट्रांसपोर्ट विंग के पंजाब अध्यक्ष परमजीत सिंह वैरड़ द्वारा की जा रही है ।
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर SDT ने 4 किलोग्राम चरस के साथ दो पंजाबियों को गिरफ्तार किया

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 4 किलोग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं आरोपी तो kiरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग स्थित बलोह के समीप चैकिंग के दौरान पकड़ लिये गये आरोपी. बिलासपुर जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी जब एसडीटी बिलासपुर की टीम ने 4 किलोग्राम चरस के साथ पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) बिलासपुर द्वारा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर बलोह के समीप मलयावार लिंक रोड पर चैकिंग के दौरान PB07AC-2688 वाहन की जांच की गई तो 4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी पहचान 22 वर्षीय रवि कुमार निवासी शक्तिनगर, धोबीघाट, जिला होशियारपुर, पंजाब तथा 28 वर्षीय सुखबीर निवासी कणक मंडी, वार्ड सं. 024, गढ़ी गेट, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act U/S 20, 29 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
0
0
Report

ऊना भाजपा मंडल बैठक में सतपाल सत्ती ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई घोषित

Una, Himachal Pradesh:ऊना में भारतीय जनता पार्टी मंडल की अहम बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी एक माह के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सतपाल सत्ती ने बताया कि 11 अगस्त को ऊना में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर शहीदी स्मारक तक पहुंचेगी, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जबकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। सतपाल सत्ती ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई कलश यात्रा का प्रदेश स्तर पर समापन हमीरपुर में हो रहा है। इसके बाद इसी अभियान को मंडल स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी किसी एक जाति या वर्ग के संत नहीं, बल्कि पूरे समाज के संत थे। उनकी शिक्षाओं और समरसता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा हर गांव में कलश यात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार करेगी। सतपाल सिंह सत्ती, विधायक ऊना वहीं सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी FIR दर्ज करने तथा जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर भाजपा पहले ही शिमला में विरोध प्रदर्शन कर चुकी है और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया गया। सत्ती ने कहा कि आने वाले समय में भी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और फैसलों की जानकारी लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही कर रही है, जिसका भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध करेगी।
0
0
Report

बरसाती खड्ड पार कराने से बच्चों की जान जोखिम में, पुल की मांग जारी

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बरसाती खड्ड पार कराने से बच्चों की जान जोखिम में, पुल की मांग जारी शिलाई विकास खंड के डाहार पंचायत से व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहाँ ग्रामीण स्कूली बच्चों को पीठ पर उठा कर उफनता खड्ड पार करवा रहे हैं। यह तस्वीर कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। इस खड्ड पर पुल न होने की वजह से हर साल यहां ऐसी स्थिति पैदा होती है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करना पड़ता है। यहां बरसात शुरू होते ही बरसाती खड्ड डाहार गांव के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाता है। गांव के समीप बरसाती खड्ड में बड़ी मात्रा में पानी आ जाता है। फुटब्रिज नहीं होने के कारण यहां लोगों को जान जोखिम में डालकर बरसाती खड्ड को पार करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि गांव के बच्चे स्कूल के लिए इसी खंड को पार करके स्कूल जाते हैं मगर अभी तक यहां पर फुट ब्रिज की व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन और राजनीतिज्ञ इस तरफ कोई ध्यान नहीं देते। विगत कुछ दिन पहले की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक शिक्षा के लिए किस तरह से जान जोखी में डालकर खड्ड पार करते हैं। वीडियो के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन का यह वीडियो है उसे दिन सुबह मौसम साफ था। लिहाजा बच्चों को टीकाकरण के लिए ले जाया गया मगर, जब तक बच्चे वापिस आए तब तक खड्ड में काफी मात्रा में पानी आ चुका था। ऐसे में अभिभावकों को अपनी और बच्चों की जान जोखी में डालकर उफनता खंड पर करना पड़ा। यहां हर साल ऐसी स्थिति बनती है मगर, प्रशासन और सरकार फुट ब्रिज बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कपूरथला के कालासंघियां में कपड़ा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग, चार राउंड—घटना CCTV में कैद

Kapurthala, Punjab:कपूरथला के कालासंघियां में कपड़ा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात देर रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने की करीब चार राउंड फायरिंग, दुकान का शटर और टफन ग्लास हुआ क्षतिग्रस्त; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की कपूरथला के कस्बा कालासंघियां के मुख्य बाजार में देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने कपड़ा कारोबारी की दुकान और उसके ऊपर बने मकान पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है。 जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी कुलदीप कुमार लूंबा की मुख्य बाजार स्थित दुकान के बाहर देर रात दो युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे। CCTV फुटेज के मुताबिक दोनों युवकों ने दुकान और ऊपर बने आवास की तरफ करीब चार राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में ड्यूटी कर रहे पहरेदारों ने कुलदीप कुमार लूंबा और उनके परिवार को जगाया। इसके बाद गांव के गणमान्य लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कालासंघियां पुलिस चौकी और थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मेजर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं。 बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए आगे लगे टफन ग्लास में जा लगी, जिससे शीशा पूरी तरह टूट गया। हालांकि परिवार के किसी सदस्य को गोली नहीं लगी。 DSP शीतल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं कालासंघियां पुलिस चौकी प्रभारी ASI अमरजीत सिंह के अनुसार, पुलिस CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
0
0
Report

60 लाख की चोरी: सूने मकान से गिरफ्तार दो आरोपी

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर सरदार नगर के आमानाका थाना क्षेत्र के सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 60 लाख रुपये की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। मामला आमानाका थाना क्षेत्र के सरोना स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स का है। प्रार्थी रविकांत गुप्ता 28 जुलाई को परिवार के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करण तांडी उर्फ केडे और लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 60 लाख रुपये का पूरा मशरूका बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोंटी के खिलाफ पंडरी थाने में एसी के कॉपर वायर चोरी का मामला भी दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था।
0
0
Report

महानदी के उफान में बस पुल पार: लापरवाही पर प्रशासन से सवाल

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में प्रशासन की अपील के बावजूद लापरवाही का मामला सामने आया है। बिछिया के पास महानदी के उफनाते पुल पर पानी के तेज बहाव के बीच एक यात्री बस चालक ने बस को पुल से पार करा दिया। लगातार बारिश के कारण महानदी उफान पर है और पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव है। ऐसे में बस को पानी के बीच से निकालने का वीडियो सामने आया है। प्रशासन लगातार लोगों से नदी-नालों और पुल-पुलियों पर पानी अधिक होने की स्थिति में जोखिम न लेने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद बस चालक की यह लापरवाही यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती थी। अब सवाल है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top