Back
35 साल बाद मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का निंबाहेड़ा दौरा: विकास और यादें ताजा
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 21, 2026 14:16:49
Chittorgarh, Rajasthan
चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा ने आज एक ऐसा पल देखा, जहां यादें, रिश्ते और प्रशासनिक सफर एक साथ नजर आए। 35 साल पहले निंबाहेड़ा में उपखंड अधिकारी के रूप में सेवा देने वाले वी. श्रीनिवास आज राजस्थान के मुख्य सचिव बनकर उसी निंबाहेड़ा लौटे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ, पुराने साथियों से मुलाकात हुई और विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें भी हुईं। यह दौरा प्रशासनिक कम और भावनात्मक ज्यादा नजर आया। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास निंबाहेड़ा दौरे पर पहुँचें, जहां उपखंड कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों द्वारा उनका साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। करीब 35 वर्ष पूर्व वी. श्रीनिवास ने निंबाहेड़ा में उपखंड अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं, ऐसे में इस दौरे के दौरान उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने निंबाहेड़ा कार्यकाल के अनुभव साझा किए और कहा कि उस समय की तुलना में आज निंबाहेड़ा में काफी विकास हुआ है, जो खुशी की बात है। उन्होंने निंबाहेड़ा में औद्योगिक और शहरी विकास की अपार संभावनाएं भी बताई। दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दौरे से पहले उन्होंने सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। निंबाहेड़ा दौरे के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास विधायक श्रीचंद कृपलानी के निवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जब वे 35 वर्ष पहले निंबाहेड़ा में उपखंड अधिकारी थे, तब भी श्रीचंद कृपलानी विधायक थे और आज भी विधायक हैं, जो अपने आप में लंबा राजनीतिक सफर है। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासनिक सफर और श्रीचंद कृपलानी का राजनीतिक सफर लगभग साथ-साथ चला है और कई वर्षों से उनके पारिवारिक संबंध भी रहे हैं। वहीं विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने कहा कि यह मुलाकात कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पारिवारिक संबंध और आपसी प्रेम के कारण मुख्य सचिव उनसे मिलने उनके निवास पर आए थे। उन्होंने उस समय के पुराने साथियों को भी बुलाया, जिनसे मिलकर मुख्य सचिव काफी भावुक और प्रसन्न नजर आए। कुल मिलाकर 35 साल बाद निंबाहेड़ा पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का यह दौरा सिर्फ प्रशासनिक दौरा नहीं रहा, बल्कि यादों, रिश्तों और निंबाहेड़ा से उनके पुराने जुड़ाव को फिर से जीवंत करने वाला एक खास और यादगार दौरा बन गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 21, 2026 15:18:010
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 21, 2026 15:17:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 21, 2026 15:17:300
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 21, 2026 15:17:110
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 21, 2026 15:16:520
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 21, 2026 15:16:380
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 21, 2026 15:16:20Jaipur, Rajasthan:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का जयपुर दौरा सीएम भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार मुलाक़ात
दोनों के बीच कई मुद्दों पर हुई मंत्रणा
0
Report
0
Report
पूर्वसांसद स्वर्गीय आनंद सिंह के पोते जयवर्धन सिंह ने बाबा के शांति भोज के स्थान पर कराया सामू विवाह
652
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 15:02:21Noida, Uttar Pradesh:वहीं मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है...जिसपर पुलिस मामले की जांच में जुटी है
712
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 15:02:12706
Report
558
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 15:01:59757
Report