बीकानेर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 6 की गई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के मदान मार्केट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुई भीषण घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे से तीन और शव मिलने के बाद अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान किसन, किसनलाल और लालचंद के रूप में हुई है। यह हादसा बुधवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ था जब ब्लास्ट से 21 दुकानें ध्वस्त हो गई थीं। घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और आठ लोग घायल हुए थे, जिन्हें पीबीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
