Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bikaner334001

बीकानेर की मूंगफली मंडी: सरकारी खरीद शुरू नहीं, किसान भारी नुकसान का खतरा

RVRaunak Vyas
Dec 03, 2025 11:46:13
Bikaner, Rajasthan
एशिया की सबसे बड़ी मूँगफली मंडी में सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं, किसानों में भारी नाराजगी, किसानों सरकारी दर के मुकाबले कम दाम में मूँगफली बेचने को मजबूर, सरकारी खरीद 1 दिसंबर से शुरू होनी थी लेकिन अभी तक नहीं हुई Intro - एशिया की सबसे बड़ी मूँगफली मंडी में किसान इन दिनों सरकारी ख़रीद का इंतज़ार कर रहे है ऐसे में ख़रीद शुरू नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है सवाल एक ही है सरकारी खरीद अब तक शुरू क्यों नहीं हुई? वही जिसके चलते खेतों में मेहनत से उपज तैयार कर चुके किसान मजबूरी में मूँगफली औने पौने दामों पर व्यापारियों को बेच रहे हैं किसानों का कहना है कि सरकारी दर प्रति क्विंटल से ज्यादा तय है, लेकिन खरीद शुरू नहीं होने से वे कम दामो में फसल बेचने को मजबूर हैं इस वजह से उन्हें प्रति क्विंटल 1500 से 2000 रुपये तक का सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है मंडी में किसान खुलकर नाराजगी जता रहे हैं कि जब बीकानेर एशिया की सबसे बड़ी मूँगफली मंडी कहलाती है तो खरीद में इतनी देरी क्यों हो रही है दूसरी ओर व्यापारी कम दामों में खरीद का पूरा फायदा उठाने में जुटे हैं, जबकि किसान फसल को लंबे समय तक रोक भी नहीं पा रहे खराब होने का खतरा अलग सरकारी खरीद 1 दिसंबर से शुरू होनी थी लेकिन वो भी अब तक नहीं हुई पिछले कई दिनों में खरीद की तारीख बढ़ती जा रही है लेकिन आधिकारिक घोषणा का सभी इंतजार कर रहे किसानों को उम्मीद है कि खरीद शुरू होते ही उन्हें उनके मेहनताना का सही मूल्य मिलेगा और इस मौजूदा नुकसान से राहत मिलेगी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAlok Tripathi
Dec 04, 2025 19:23:41
200
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 04, 2025 18:45:47
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के बरकत नगर में दिनदहाड़े हुई घटना, पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने आया था जयपुर के बरकत नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क पर गिरा नकदी का बंडल देखकर दो बाइक सवार युवक उसे लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे LIVE CCTV में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बाहर से शादी में शामिल होने आया एक परिवार बरकत नगर क्षेत्र में शॉपिंग कर रहा था। पीड़िता जैसे ही दुकान से बाहर निकली, उसके जैकेट से गलती से 500-500 रुपये के नोटों की 50 हजार रुपये की गड्डी सड़क पर गिर गई। उसी दौरान वहाँ से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों की नजर नोटों की गड्डी पर पड़ी।दोनों में से एक युवक ट्रैफिक के बीच बाइक से कूदकर गड्डी उठाकर भागने लगा। महिलाओं ने दौड़कर युवकों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे तेजी से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद किसी भी राहगीर ने पीड़ित महिलाओं की मदद करने की कोशिश नहीं की।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
255
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 04, 2025 18:31:09
Jaipur, Rajasthan:Jaipur 0412ZRJ_JPR_DCP_PC_R जयपुर पुलिस कमिशनरेट की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी समीर शेख उर्फ चांद 13 अक्टूबर को जेल से रिहा हुआ था और इसके बाद से ही फिर से चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो गया था। आरोपी पर नकबजनी और चोरी के कुल 47 केस दर्ज हैं। 28 नवंबर की रात जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र के एक मकान में हुई करोड़ों की नकबजनी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार सहित समारोह में जाने के दौरान अज्ञात चोर घर से भारी मात्रा में ज्वैलरी और नकदी ले गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक पॉवर बाइक सवार शख्स को वारदात कर भागते हुए देखा गया। तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान समीर शेख उर्फ चांद के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया 829.59 ग्राम सोने की ज्वैलरी 807 ग्राम चांदी की ज्वैलरी पूजा सामग्री ₹1,11,525 नकद वारदात में इस्तेमाल पॉवर बाइक पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो सुनसान कॉलोनियों और बंद घरों को निशाना बनाता था। उसकी गिरफ्तारी से शहर में हाल ही में हुई कई नकबजनियों के खुलासे की उम्मीद है।
126
comment0
Report
Advertisement
Back to top