Back
शिव में बिना रजिस्ट्रेशन फर्जी अस्पताल, डॉक्टर बनकर इलाज जारी
DSDurag singh Rajpurohit
Feb 10, 2026 07:49:17
Barmer, Rajasthan
Zee Media Exclusive फ़र्ज़ी हॉस्पिटल, फर्जी डॉक्टर “सरहद पर सेहत से खिलवाड़! बाड़मेर के शिव में फर्जी अस्पतालों का काला सच” राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर के शिव इलाके से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां राजनीति के शोर में आम जनता की सेहत की आवाज दबती नजर आ रही है। Zee Media की पड़ताल में सामने आया है कि शिव में बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चल रहे हैं, फर्जी लैब और बिना डिग्री के लोग डॉक्टर बनकर इलाज कर रहे हैं। प्रदेश में पहले से ही स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है और ऐसे में ये फर्जी अस्पताल गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। देखिए हमारे संवाददाता दुर्गसिंह राजपुरोहित की ये ग्राउंड रिपोर्ट। बाड़मेर का सरहदी कस्बा शिव… संसाधनों की कमी और सरकारी सिस्टम की सुस्ती के बीच यहां आम जनता इलाज के लिए मजबूर है। राजस्थान में पहले ही डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है। कैग ऑडिट के मुताबिक राज्य में डॉक्टरों की 35.5% और पैरामेडिक्स की 55% तक कमी पाई गई है, जबकि रेगिस्तानी जिलों में हालात और खराब हैं। यानी जहां डॉक्टर नहीं पहुंच रहे, वहां फर्जी अस्पताल पनप रहे हैं। यहां कार्यरत कंपनियों के कार्मिकों को फर्जी हेल्थ सर्टिफिकेट यहां से बनाए जाते है। यहां के लोगों का आरोप है कि कई सियासी लोगों की शह से धंधा पनपा है। Zee Media की टीम ने शिव में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे रोशन हॉस्पिटल का पर्दाफाश किया। डमी मरीज “महेश” बनाकर अस्पताल भेजा गया। गले में दर्द और खराश की शिकायत पर यहां बिना किसी वैध व्यवस्था के रक्त जांच की गई और रिपोर्ट भी थमा दी गई। लैब के अंदर टंगे कपड़े, बिछे बिस्तर, खाने-पीने का कचरा, मक्खियां और बदबू… यही माहौल था उस जगह का जहां आम लोगों का खून जांचा जा रहा था। भारत में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात भले 1:811 तक सुधरने का दावा किया जाता हो, लेकिन ग्रामीण इलाकों में असली तस्वीर इससे अलग नजर आती है। यही कमी फर्जी डॉक्टरों के लिए मौका बन रही है। फर्जी डॉक्टर से बातचीत – बातचीत वीडियो के द्वारा दिखाई जाती है। मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट की जगह दिहाड़ी कर्मचारी… वार्ड में बिना प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ… और दवाओं की पर्ची से लेकर खून की जांच तक सबकुछ सवालों के घेरे में। IMA बाड़मेर के अध्यक्ष डॉ कुंदनदान का दावा है कि अकेले शिव कस्बे में दो दर्जन से ज्यादा फर्जी डॉक्टर सक्रिय हैं। राजस्थान में विशेषज्ञ डॉक्टरों के करीब 38.5% पद खाली हैं, जिसके कारण ग्रामीण मरीजों को इलाज के लिए शहरों की तरफ भागना पड़ता है। राज्य में डॉक्टरों की उपलब्धता सिर्फ 0.32 प्रति हजार आबादी तक बताई गई है, जो राष्ट्रीय औसत से भी कम है। यानी सिस्टम की कमजोरी का फायदा उठाकर फर्जी अस्पताल फल-फूल रहे हैं। बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज और बड़े स्वास्थ्य दावों के बीच शिव की ये तस्वीर सिस्टम पर बड़ा सवाल है। जहां नेता वादों में उलझे हैं, वहां आम आदमी इलाज के नाम पर जोखिम उठा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 09:36:09Noida, Uttar Pradesh:माइनिंग में धूल रोकने की तरकीब!
0
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 10, 2026 09:35:580
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 10, 2026 09:34:130
Report
0
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 10, 2026 09:33:540
Report
0
Report
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 10, 2026 09:31:59New Delhi, Delhi:मृतक कमल के परिवार से मिलें आप नेता
आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज परिवार से मुलाक़াত
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 09:31:30Noida, Uttar Pradesh:चाइनीज शख्स ने डांस से मचाया धमाल
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 10, 2026 09:31:170
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 10, 2026 09:31:000
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 10, 2026 09:30:470
Report