Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barmer344001

बाड़मेर में MD फैक्ट्री का भंडाफोड़: 80 करोड़ की कीमत के नशीले पदार्थ जब्त

DSDurag singh Rajpurohit
Dec 19, 2025 14:08:33
Barmer, Rajasthan
बाड़मेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। आदर्श चवा क्षेत्र में पुलिस की DST टीम ने खेत में चल रही एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है。 जानकारी के अनुसार, खेत में लकड़ी के कारखाने की आड़ लेकर लंबे समय से घातक रासायनिक नशीला पदार्थ एमडी तैयार किया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पूरी योजना के साथ दबिश दी गई。 कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार और अर्द्धनिर्मित एमडी बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि जब्त की गई तैयार एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब अस्सी करोड़ रुपये है, जबकि पचास करोड़ रुपये की अर्द्धनिर्मित एमडी भी फैक्ट्री में मौजूद थी。 फैक्ट्री से एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, केमिकल और अन्य कच्चा माल भी बड़ी मात्रा में जब्त किया गया है। इससे साफ है कि यहां संगठित और व्यवस्थित तरीके से नशे का कारोबार चलाया जा रहा था。 कार्रवाई के दौरान खेत मालिक भैराराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मोटाराम और दिनेश नामक दो कुख्यात तस्कर फरार हो गए। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं。 बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने Zee Media से ख़ास बातचीत मे कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क राजस्थान से बाहर तक फैला हो सकता है और इसके अंतरराज्यीय कनेक्शन की गहन जांच की जा रही है。 फिलहाल NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा。 WT नरेंद्र सिंह मीणा SP बाड़मेर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAJAY NATH
Dec 19, 2025 15:31:41
Sambalpur, Odisha:ଲୁଚି ଯାଉଥିବା ଲୋକ କଳା କୁ ଉଜାଗର କରିବାର ମାଧ୍ୟମ ହେଉଛି ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଆୟୋଜିତ ମାରୱାର୍ଡ ମହୋତ୍ସବ| ରାଜାରାଜୁଡା ଅମଳ ରୁ ଚଳି ଆସିଥିବା ଲୋକ କଳା ଦିନକୁ ଦିନ ଲୋପ ପାଇବାକୁ ବସିଥିବା ବେଳେ କିଛି ପରିବାର ବା ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ଏବେ ମଧ୍ୟ ଏହାକୁ ପୁନଃରୁଦ୍ଧାର କରିବାରେ ଲାଗଛନ୍ତି|ଯେମିତିକି କାଠପୁତୁଳି ନୃତ୍ୟ ଵା କଣ୍ଢେଇ ନାଚ ଓ ବହୁରୂପୀ କଳାକାର|ଆଜିକାଲିକା ସମୟ ର ପିଲା ମାନେ ବହୁରୂପୀ ଓ କାଠପୁତୁଳି ନୃତ୍ୟ ବାବଦରେ ହୁଏତ କେହି ଜାଣି ନ ଥିବେ କିନ୍ତୁ ରାଜସ୍ଥାନ ର କିଛି କଳାକାର ରହିଛନ୍ତି ଯେଉଁମାନେ ଏଭଳି ପାରମ୍ପରିକ କଳା ରେ ବ୍ରତୀ ହୋଇ ନିଜ ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ କରୁଛନ୍ତି|ଏହି ମାରୱାର୍ଡ ମହୋତ୍ସବ ଏକ କଳା ବା ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ର ଆଦାନ ପ୍ରଦାନ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଅତିଥି ବୃନ୍ଦ|ଓଡିଶା ରାଜସ୍ଥାନ ଓ ହାରିଆଣା ର କଳାକାର ମାନେ ଯୋଗ ଦେଇ ନିଜନିଜ କଳା ପ୍ରଦର୍ଶନ କରୁଥିବା ବେଳେ ଓଡିଶା ର କଳା ମଧ୍ୟ ସେମାନେ ଦେଖୁଛନ୍ତି ଏହା ଦ୍ୱାରା କଳା ସଂସ୍କୃତି ର ଆଦାନ ପ୍ରଦାନ ହେଉଛି
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Dec 19, 2025 15:31:25
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया कि शादी का झांसा देकर दानिश नाम के युवक ने पहले शोषण किया और जब वह पांच माह की गर्भवती हो गई तो उसका लोनी स्थित साईं बाबा नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। पीड़िता द्वारा लगातार शिकायत पत्र दिए जा रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लोनी खन्ना नगर में स्थित साईं बाबा नर्सिंग होम में दानिश अपने साथी के साथ पहुंचा था जिसके बाद उसने पीड़िता का गर्भपात करा दिया और फिर वहां से चला गया। कुछ दिन बाद महिला को फिर दिक्कतें शुरू हो गईं और महिला दोबारा उसी अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय पहुंचने पर पीड़िता ने आप बीती सुनाई। नि:वर्तमान जिला मंत्री शुभम कुमार ने गाजियाबाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेल कर प्रकरण की पूरी जानकारी दी और स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई व तत्काल अस्पताल को सील नहीं किया गया तो हिंदू युवा वाहिनी स्वास्थ्य विभाग का घेराव करेगी।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 19, 2025 15:31:06
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार हैडलाइन: खंडार विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात, विधायक गोठवाल ने सड़कों व पुलिया निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास। सवाई माधोपुर जिले के खंडार विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से आज कई महत्वपूर्ण सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन सभी विकास कार्यों का शिलान्यास खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान बालेर बेरई रोड से ईसरडा, चितोला से क्यारदा कलाँ, कोसरा से ज़खोदा रोड, बहरावंडा कला से कुतلपुर, आकोदा से सेवती कला तक सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ बहरावंडा खुर्द सेबालेर–करणपुर–केलादेवी– मासलपुर–जगनेर मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य शामिल है। इन सभी परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल सड़कों की हालत सुधरेगी, बल्कि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास रथ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। विजुअल/फोटो अटैच。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Dec 19, 2025 15:30:46
Jaipur, Rajasthan:अरावली को लेकर राजस्थान में कांग्रेस हमलावर है कांग्रेस की ओर से #SaveAravalli को जन आंदोलन बनाने की तैयारी की जा रही है ARAVALI को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक अरावली के मुद्दे को जन आंदोलन बनाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि अरावली बचाना राजनीति नहीं बल्कि अस्तित्व की लड़ाई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अरावली के 90 प्रतिशत पहाड़ खनन माफिया के हवाले करने की साजिश की जा रही है। अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा के बाद राजस्थान कांग्रेस आक्रामक मोड में है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ऐसी रिपोर्ट पेश की है, जिससे अरावली का दायरा सिमट गया है। अशोक गहलोत ने कहा कि अरावली राजस्थान का केवल पर्वत नहीं, बल्कि हमारा रक्षा कवच है। इसे 100 मीटर के दायरे में समेटना प्रदेश की 90 प्रतिशत अरावली के मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने जैसा है। गहलोत ने X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलते हुए #SaveAravalli अभियान से जुड़ने और लोगों से भी जुड़ने की अपील की है。 अरावली को लेकर राजस्थान में कांग्रेस हमलावर #SaveAravalli को जन आंदोलन बनाने की तैयारी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का आरोप, नई परिभाषा से अरावली का दायरा सिमटा, पहाड़ खनन माफिया के हवाले करने की साजिश अरावली राजस्थान का रक्षा कवच - कांग्रेस अरावली बचाने के लिए NSUI का ऐलान, 26 दिसंबर को शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट सर्किल तक पैदल मार्च वहीं अरावली को लेकर NSUI भी मैदान में उतर आई है। NSUI राजस्थान की ओर से 26 दिसंबर को ‘अरावली बचाओ, भविष्य बचाओ’ पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह पैदल मार्च शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट सर्किल तक निकाला जाएगा, जिसमें अरावली संरक्षण की मांग उठाई जाएगी。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Dec 19, 2025 15:30:29
0
comment0
Report
Dec 19, 2025 15:23:43
0
comment0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Dec 19, 2025 15:18:52
0
comment0
Report
PSPrince Suraj
Dec 19, 2025 15:18:03
Noida, Uttar Pradesh:मधेपुरा - बाइक चालक ने पैदल यात्री को मारी ठोकर, अस्पताल में भर्ती मधेपुरा/ जिले के मुरलीगंज प्रखंड से पकिलपार जाने वाली मुख्य मार्ग पर बाबा खेदन महाराज स्थान के समीप तेज रफ्तार की अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी इस टक्कर में बाइक सवार और पैदल यात्री वृद्ध दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनंन फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मधेपुरा रेफर कर दिया गया । सडक़ हादसे में घायल वृद्ध की पहचान पकिलपार के वार्ड नंबर दो निवासी 62 वर्षीय सुरेंद्र यादव के रूप में की गई है तो वहीं बाइक सवार युवक की पहचान वार्ड नंबर 5 निवासी उपेंद्र यादव के 35 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है । घटना के संबंध में घायल वृद्ध के भतीजे चंदन कुमार ने बताया कि उनके चाचा सुरेंद्र यादव घर से टपरा टोल पर भोज खाने के लिए जा रहे थे इसी दौरान मुरलीगंज से पकिलपार की ओर जा रहे तेज रफ्तार की अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top