Back
अंता-नागदा-बलदेवपुरा पेयजल परियोजना के कर्मचारियों के मानदेय नहीं मिलने से 44 गांवों में पानी सप्लाई बंद
RMRam Mehta
Feb 04, 2026 05:06:54
Baran, Rajasthan
अंता-नागदा-बलदेवपुरा पेयजल परियोजना के ठेका कर्मचारियों को 9 महीने से नहीं मिला मानदेय मानदेय नहीं मिलने से कार्मिकों ने छोड़ा फिल्टर प्लांट अंता समेत 44 गांवों की पानी सप्लाई दो दिन से ठप बारां जिलें की नगर पालिका क्षेत्र अंता और 44 गांवों को पेयजल सप्लाई देने वाली अंता-नागदा-बलदेवपुरा पेयजल परियोजना से दो दिन से पानी सप्लाई ठप है। फिल्टर प्लांट, इंटकवेल आदि स्थानों पर कंपनी के माध्यम से लगे कार्मिक मानदेय नहीं मिलने से काम छोड़कर चले गए। जिससे लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। अब अधिकारी बुधवार से अंता और गुरुवार से 44 गांवों में पानी सप्लाई सुचारू करने का दावा कर रहे हैं। क्षेत्र के 44 गांव व अंता को पीने का पानी उपलब्ध कराने वाली अंता-नागदा-बलदेवपुरा योजना का संचालन कंपनी के माध्यम से लगे कर्मचारी करते हैं। सूत्रों का कहना है कि संचालक कंपनी को 9 महीने से विभाग ने भुगतान नहीं किया। जिसके चलते कंपनी ने भी संविदा कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया। इसके विरोध में कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे प्लांट का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। अब गत 2 दिन से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। लोगों का आरोप है कि अफसर परियोजना के रखरखाव को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। अंता-नागदा-बलदेवपुरा पेयजल परियोजना करीब 57 करोड़ की लागत से बनी थी। परियोजना से कुल 70 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती है। इससे अंता कस्बे को 29 लाख लीटर पानी की प्रतिदिन आपूर्ति होती थी। साल 2022 में बाढ़ से फिल्टर प्लांट को व्यापक नुकसान पहुंचा। परियोजना जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। इसकी पाइप लाइन कई जगह फूटी हुई है। फूटी हुई पाइप लाइनों में कई जगह गंदा पानी आ रहा है। परियोजना के रखरखाव को लेकर विभागीय अधिकारी भी उदासीन हैं। पेयजल योजना से नियमित पानी आपूर्ति को लेकर अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने बारां कलेक्टर को पत्र लिखा है। पानी की आपूर्ति बाधित होने की जानकारी लोगों ने विधायक भाया को दी है। लोगों ने भाया बताया कि अभी तीन दिनों से लगातार पानी सप्लाई बंद है। जिससे पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विधायक भाया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर तुरंत नियमित सप्लाई शुरू करवाने के लिए कहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowFeb 04, 2026 06:19:500
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 04, 2026 06:19:340
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 04, 2026 06:19:160
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 04, 2026 06:18:550
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 04, 2026 06:18:430
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 04, 2026 06:18:070
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 06:17:050
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 04, 2026 06:16:470
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 04, 2026 06:16:350
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 04, 2026 06:16:290
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 04, 2026 06:16:150
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 06:15:45Noida, Uttar Pradesh:मकर द्वार पर निलंबित सांसदों ने प्रोटेस्ट शुरू किया
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 04, 2026 06:15:330
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 04, 2026 06:15:070
Report
0
Report