Back
रामगढ़ माता मंदिर में नववर्ष पर जनसैलाब, तीन किमी जाम में दर्शन का उत्साह
RMRam Mehta
Jan 01, 2026 11:34:26
Baran, Rajasthan
रामगढ़ माता मंदिर में दर्शन के दीए उमड़ा जनसैलाब, तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम
बारां नववर्ष 2026 के आगमन पर बारां जिले के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल रामगढ़ माता मंदिर में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि चारों ओर केवल जय माता दी के जयकारे गूंज उठे। साल के पहले दिन माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेने की चाहत में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मंदिर की तलहटी से लेकर मुख्य मार्ग तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह मंगला आरती के साथ ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि जाम के कारण लोगों को पैदल सफर करना पड़ा, लेकिन माता के दर्शन की ललक ने थकान को हावी नहीं होने दिया।
रामगढ़, जिसे राजस्थान का मिनी खजुराहो भी कहा जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। नए साल पर न केवल बारां, बल्कि पड़ोसी जिलों और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग सपरिवार यहां पिकनिक मनाने और मत्था टेकने पहुंचे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 01, 2026 13:07:150
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 01, 2026 13:06:420
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowJan 01, 2026 13:06:300
Report
AKAlok Kumar
FollowJan 01, 2026 13:03:450
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowJan 01, 2026 13:03:080
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 01, 2026 13:02:330
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 01, 2026 13:02:060
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 01, 2026 13:01:500
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 13:01:330
Report
ANAJAY NATH
FollowJan 01, 2026 13:00:43Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଇଂରାଜୀ ନୂଆବର୍ଷ ଅବସର ରେ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କର ଦର୍ଶନ ସହ ଆଶୀର୍ବାଦ ନେଲେ ଗାୟିକା ଅନ୍ତରା ଚକ୍ରବର୍ତ୍ତୀ ଓ ଗାଇଲେ ତାଙ୍କ ଭଜନ |
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 13:00:280
Report
48
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 01, 2026 12:56:000
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 01, 2026 12:55:480
Report