Back
अंता NTPC ने सहरिया महिलाओं और शिशुओं के लिए एक वर्षीय पोषण अभियान शुरू किया
RMRam Mehta
Feb 25, 2026 01:46:22
Baran, Rajasthan
बारां जिले के अंता एनटीपीसी द्वारा किशनगंज एवं शाहबाद ब्लॉक में निवासरत सहरिया जनजातीय समुदाय की महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं में कुपोषण की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर एक वर्षव्यापी व्यापक स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 1100 महिलाओं और 1200 बच्चों को चिन्हित कर उनकी नियमित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी निगरानी की जाएगी। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर की सतत समीक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सके। साथ ही नवजात शिशुओं की निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत वितरित की जाने वाली पोषण संबंधी सामग्री का क्रय स्थानीय महिलाओं की स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित होने के साथ-साथ स्थानीय आजीविका को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, पोषण की गुणवत्ता को दीर्घकाल तक बनाए रखने के उद्देश्य से चयनित महिलाओं को किचन गार्डनिंग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने स्तर पर पौष्टिक सब्जियाँ का उत्पादन कर सकें एवं परिवार में स्वस्थ आहार की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एनटीपीसी महा प्रबंधक अनिल बवेजा ने भी अपने विचार व्यक्त किए गए। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर प्रारंभ से ही सहरिया समुदाय में कुपोषण उन्मूलन से जुड़ी इस परियोजना को लेकर गंभीर रूप से रुचि ले रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि कुपोषण जैसी जटिल सामाजिक समस्या से निपटने के लिए प्रशासन, सार्वजनिक उपक्रम एवं विशेषज्ञ संस्थानों के बीच ऐसा समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एनटीपीसी अंता द्वारा उठाए गए इस प्रयास को जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताते हुए इसकी सराहना की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSunny Kumar
FollowFeb 25, 2026 03:04:080
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 25, 2026 03:03:130
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 25, 2026 03:03:000
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 25, 2026 03:02:34Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी जापान पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने किया स्वागत सीएम ने ट्लीट कर लिखा उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार...
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 25, 2026 03:02:270
Report
0
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 25, 2026 03:01:560
Report
TSTushar Srivastava
FollowFeb 25, 2026 03:01:230
Report
VNVishal Nagesh More
FollowFeb 25, 2026 03:01:010
Report
1
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 25, 2026 02:46:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 25, 2026 02:46:23Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर
कचना रेलवे फाटक पर कल देर शाम बड़ी लापरवाही. दोनों ट्रैक पर ट्रेन आने के बावजूद गेटमैन ने एक तरफ का खोला फाटक. वाहन चालकों में मची अफरातफरी. कई दुपहिया वाहन चालक ट्रैक पर फंसे. बड़ा हादसा टला.
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowFeb 25, 2026 02:46:060
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 25, 2026 02:45:480
Report