Back
बारां: शादी डॉट कॉम पर ठगी, सेना अफसर बनकर 7 लाख हड़पे, आरोपी बिहार से गिरफ्तार
RMRam Mehta
Oct 08, 2025 01:00:15
Baran, Rajasthan
बारां में मेट्रीमोनियल वेबसाइट शादी डॉट कॉम पर बहाने बनाकर पीड़िता से ठगे 7 लाख रुपए
आर्मी अफसर बनकर महिला से 7 लाख रुपए की ठगी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार
बारां में साइबर क्राइम पुलिस बारां ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पीड़िता ने 1 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसने जनवरी में मेट्रीमोनियल वेबसाइट शादी डॉट कॉम पर विवाह के लिए प्रोफाइल बनाई थी। इस दौरान उसका संपर्क अभिषेक सिंह राजपूत नामक व्यक्ति से हुआ। जिसने खुद को भारतीय सेना की 7 पैरा एसएफ कमांडो यूनिट का अधिकारी बताया। आरोपी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कभी वीडियो कॉल नहीं की और धीरे-धीरे फरियादिया का विश्वास जीत लिया। लगभग दो माह तक बातचीत के बाद आरोपी ने पारिवारिक समस्या का बहाना बनाकर आर्थिक मदद मांगी। विश्वास में आई फरियादिया ने यूपीआई के माध्यम से 18 हजार रुपए भेजे। इसके बाद आरोपी ने विभिन्न बहाने बनाकर अलग-अलग बार में कुल लगभग 7 लाख रुपए हड़प लिए और बाद में सम्पर्क तोड़ दिया।
ठगी का अहसास होने पर फरियादिया ने साइबर क्राइम थाना बारां में रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी के बैंक खातों का पता लगाया, जिसमें फरियादिया से ठगी गई राशि जमा पाई गई।
तत्परता से कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपए होल्ड करवाए गए और आरोपी बिहार के गनीपुर भगवानपुर मुजफ्फरपुर निवासी विजय कुमार उर्फ अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि से खरीदा गया मोबाइल जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सीआई अशोक चौधरी, साइबर सेल प्रभारी एएसआई जगदीश शर्मा, दिग्विजय सिंह, सुकेन्द्र सिंह, लक्ष्मण, दिलीप, करतार व हुकम सिंह की विशेष भूमिका रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPravesh Kumar
FollowOct 08, 2025 04:20:380
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 08, 2025 04:19:511
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 08, 2025 04:19:434
Report
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 08, 2025 04:19:320
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 08, 2025 04:19:16Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP): 93RD AIR FORCE DAY CELEBRATIONS/ DELHI: CDS GENERAL ANIL CHAUHAN ARRIVES AT HINDON AIRPORT/ VISUALS
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 08, 2025 04:19:010
Report
ASAJEET SINGH
FollowOct 08, 2025 04:18:490
Report
जालौन -जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने किया रामायण पाठ का शुभारंभ
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 08, 2025 04:18:310
Report
SKSumit Kumar
FollowOct 08, 2025 04:18:250
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 08, 2025 04:18:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 08, 2025 04:17:560
Report
GZGAURAV ZEE
FollowOct 08, 2025 04:17:460
Report
NDNavneet Dalwadi
FollowOct 08, 2025 04:17:360
Report