Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baran325205

बारां देवरी: जल जीवन मिशन फेल, कुओं तक पानी ढोना सहरिया परिवार मुश्किल

RMRam Mehta
Mar 16, 2026 03:15:29
Baran, Rajasthan
जल जीवन मिशन अधर में, एक किमी दूर कुओं से पानी ढोने को मजबूर सहरिया परिवार बारां के देवरी क्षेत्र में जहां सरकार का हर घर नल, हर घर जल का दावा लेकिन बारां जिले के देवरी क्षेत्र में दम तोड़ता नजर आ रहा है। जिम्मेदारों की ढिलाई और ठेकेदारों की मनमानी के चलते सहरिया बहुल इस आदिवासी अंचल में गर्मी की आहट के साथ ही जल संकट गहरा गया है। हालात यह हैं कि देवरी कस्बे की पुरानी बस्ती और सहरिया कॉलोनी के वाशिंदों को प्यास बुझाने के लिए एक किलोमीटर दूर स्थित कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसल की कटाई और खेती-किसानी का काम जोरों पर है। ऐसे में घर की महिलाओं पर काम का दोहरा बोझ आ गया है। महिलाएं सुबह तड़के ही सिर पर बर्तन रखकर पानी की जुगत में निकल जाती हैं। एक किलोमीटर दूर स्थित सरकारी कुएं से रस्सी के सहारे पानी खींचना और फिर उसे घर तक लाना उनकी नियति बन गई है। जल जीवन मिशन की धरातल पर स्थिति बेहद निराशाजनक है। कस्बे के कुछ मोहल्लों में पाइपलाइन बिछा दी गई है, तो कहीं सिर्फ नल लगाकर छोड़ दिए गए हैं। वहीं, कई गलियां अब भी पाइपलाइन के इंतजार में हैं। विडंबना देखिए कि मुख्य बाजार में नलों से पानी व्यर्थ टपक रहा है, जबकि कस्बे के दूसरे हिस्सों में लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। कई परिवार तो निजी कुओं से 500 से 700 रुपये प्रतिमाह देकर पानी खरीदने को मजबूर हैं। पेयजल संकट का एक बड़ा कारण तकनीकी खराबी भी है। बारिश के दिनों में कुनू नदी के उफान के चलते सहरोल तलहटी तालाब से आने वाली मुख्य पाइपलाइन बह गई थी। इस घटना को चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन विभाग ने करीब दो-तीन किलोमीटर की इस क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। इसी लापरवाही का खामियाजा आज देवरी कस्बे की जनता भुगत रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
TCTanya chugh
Mar 16, 2026 04:32:35
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 16, 2026 04:32:09
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 16, 2026 04:31:56
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । होली मिलन समारोह में पहुंचे हापुड़ के बीजेपी नेता संजीव यादव ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं को खुली धमकी दी। "मेरे कोई भी कार्यकर्ता षड्यंत्र का शिकार हुआ तो इलाज कर दूंगा .. चूहे की मौत भी हुई तो ..पूरा खानदान खत्म करा दूंगा .." हापुड़ के बीजेपी नेता संजीव यादव ने गुन्नौर विधानसभा से 2027 का चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय को मंच से बताया अपना करीबी। बीजेपी नेता संजीव यादव पर हापड़ में ठगी, दबंगई, अवैध हथियार बरामद होने के तमाम मामले थाने में दर्ज हैं। बीजेपी नेता संजीव यादव के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। गुन्नौर विधानसभा के राजपुरा गांव में होली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे हापड़ के बीजेपी नेता संजीव यादव。
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 16, 2026 04:31:42
Baghpat, Uttar Pradesh:जनपद बागपत में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। इसका असर अब धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों पर भी पड़ने लगा है। बड़ौत के पंचमुखी मंदिर परिसर में स्थित संस्कृत गुरुकुल में गैस सिलेंडर न मिलने के कारण बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। गुरुकुल में करीब 50 बटुक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनके भोजन की व्यवस्था पहले गैस सिलेंडर से होती थी, लेकिन अब सिलेंडर न मिलने के कारण गुरुकुल प्रशासन को चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। दरअसल गुरुकुल में पढ़ने वाले बटुक ही अब शिफ्ट के अनुसार चूल्हे पर सुबह और शाम का खाना तैयार कर रहे हैं। लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर सभी छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। गुरुकुल के संचालक डॉ. पुष्पेंद्र आर्य का कहना है कि वर्तमान समय में बाहरी देशों में चल रहे युद्ध के कारण डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की कीमतों व किल्लत पर असर देखने को मिल रहा है, जिसका प्रभाव आम लोगों के साथ-साथ धार्मिक संस्थानों पर भी पड़ रहा है। डॉ. पुष्पेंद्र आर्य ने देश पर आए संकट को देखते हुए इसे आत्मनिर्भरता और संयम का समय बताया है। उनका कहना है कि गुरुकुल के बटुक इस स्थिति को एक सीख के रूप में ले रहे हैं और परंपरागत तरीके से चूल्हे पर भोजन बनाकर अनुशासन और सहयोग की मिसाल पेश कर रहे हैं।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 16, 2026 04:30:35
Jaipur, Rajasthan:शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड़) के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में दलित युवक बबलू उर्फ आंगा (20) पुत्र सुरेश मेघवाल को गोली मारी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहजहांपुर थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार किया है। घायल अस्पताल में इलाजरत है। आरोपी के कब्जे से दो मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिस बोलेरो गाड़ी में युवक को गोली मारी गई उसे भी जब्त किया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक 8-9 महीने पहले पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। घायल के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 16, 2026 04:21:24
Ranchi, Jharkhand:रांची में ATM बदलकर और ATM मशीन में छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले बिहार के गिरोह का खुलासा रांची पुलिस ने किया है. बिहार नवादा के रहनेवाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया है. रांची के बीआईटी ओपी इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से 03ATM कार्ड, एक बाइक और 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम कुमार शर्मा और धनंजय कुमार सिंह शामिल है दोनों बिहार नवादा के रहनेवाले है. गिरफ्तार आरोपी विक्रम कुमार और धनंजय के खिलाफ बिहार और झारखंड में कई केस दर्ज है. दोनों घूम घूम कर ATM में जाकर मशीन में छेड़छाड़ कर और कार्ड बदलकर ठगी किया करते थे. रांची के साथ साथ धनबाद और जमशेदपुर में भी ये ATM की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है.
111
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 16, 2026 04:20:57
Govind Garh, Rajasthan:दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से कार पलटी, बालाजी से लौट रहे मोदीनगर के पांच श्रद्धालु घायल बड़ौदामेव। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम करीब 6 बजे इंदपुर और मालपुर के बीच चैनल नंबर 89+000 पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रमेश (47) पुत्र बुलचंद, गगन सिंघल (40) पुत्र अनिल, परवीन गोयल (48) पुत्र सत्यप्रकाश, मुकेश गोयल (42) पुत्र बलराज गोयल और अंकित राणा (35) पुत्र शहनसेपाल निवासी मोदीनगर, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ौदामेव लाया गया। यहाँ ड्यूटी इंचार्ज डॉ. धीरेंद्र खंडेलवाल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि सभी घायल बालाजी के दर्शन कर वापस मोदीनगर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उन्हें निजी वाहन से आगे इलाज के लिए मोदीनगर (गाजियाबाद) ले गए। गौरतलब है कि अस्पताल में एक साथ पांच घायल पहुंचने से उपचार में काफी परेशानी हुई। उस समय अस्पताल में केवल एक ही नर्सिंग स्टाफ अशोक नीरज मौजूद था, जिन्हें सभी गंभीर घायलों का इलाज करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
80
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 16, 2026 04:20:38
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला पुलिस को पुलिस मुख्यालय से 11 नए बोलेरो वाहन मिले हैं...जिससे पुलिसिंग और मजबूत होगी...सभी 11 नए वाहनों के साथ पाकुड़ पुलिस ने शहर में एरिया डोमिनेशन सह रोड शो निकाला...इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों का काफिला नए वाहनों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा...सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां मुख्य चौक-चौराहों से होकर निकलीं... जिससे पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया गया...एरिया डोमिनेशन मार्च का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना था...साथ ही आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में रोड शो यानी एरिया डोमिनेशन किया गया... इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया...पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों के मिलने से जिले में गश्त और त्वरित पुलिस कार्रवाई की क्षमता और बेहतर होगी...इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी...
108
comment0
Report
Advertisement
Back to top