Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001

बांसवाड़ा में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच जारी

AOAjay Ojha
Oct 01, 2025 08:24:04
Banswara Rural, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - बांसवाड़ा शहर के डेंगली माता मंदिर के समीप स्थित पुरानी सब्जी मंडी परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई,स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अब अज्ञात शव की पहचान में जुटी हुई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAKESH SINGH
Oct 01, 2025 10:10:57
Chapra, Bihar:मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर बाजार में एक महिला के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक महिला को लात-घूंसों से पीट रहा है, जबकि आसपास खड़ी भीड़ मूकदर्शक बनी रही। घटना 28 सितंबर 2025 की देर शाम की बताई जा रही है। पीड़िता की पहचान लखनपुर गांव निवासी दिनेश गिरि की 50 वर्षीय पत्नी ज्ञांति देवी के रूप में हुई है। वही मारपीट करने वाला युवक उसी गांव का आनंद मिश्रा बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को ज्ञांति देवी पर आनंद मिश्रा की दुकान से चोरी का आरोप लगा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके बाद अगले दिन आनंद मिश्रा ने ज्ञांति देवी को बीच सड़क पर रोककर पूछताछ की। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि नशे में धूत शख्स उसे सड़क पर पटक-पटक कर बुरी तरह मारा गया। घटना के तुरंत बाद उसने मशरक थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Oct 01, 2025 10:10:45
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में नवरात्रि में खुली किस्मत , राह चलते मिला हीरा इसे देवी मां की कृपा ही कही जाएगी ........ पन्ना जिले के बृजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहुनिया गांव में स्थित देवी मंदिर के पास जब गोविंद गौंड (आदिवासी )बैठा हुआ था..... कुछ ही दूर चलने के बाद उसे एक चमचमाता हुआ पत्थर दिखाई दिया , हाथ में उठा कर देखा तो आंखें चौंधिया गई...... यह तो हीरा है खुशी का ठिकाना ना रहा....... दुर्गा मैया की जय बोलकर गोविंद सीधा पन्ना पहुंचा और हीरा कार्यालय में हीरे को जमा करवा दिया गया है । हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया है कि यह उज्जवल किस्म का बेहतरीन जेम क्वालिटी का हीरा है । वजन 4 कैरेट 4 सेंट है । जिसकी कीमत नीलामी में अच्छी मिलेगी ।बाजार की बातों पर विश्वास किया जाए तो इसकी कीमत 10 लाख से अधिक होगी
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Oct 01, 2025 10:10:16
Mumbai, Maharashtra:Abu Asim azami भारत बंद को फ़िलहाल AIMPLB ने टाल दिया है तारीख आगे बढ़ा दी गयी हैl गाड़ियों पर I Love Mohammed के स्टीकर ज़बरदस्ती नहीं लगाए जा रहे है, किरीट सोमैया और नीतेश राणे सिर्फ हिंदू मुस्लिम का विवाद खड़ा करना चाहते हैl जो लोग नमाज पढ़कर बाहर आ रहे थे, उनसे पूछकर उनकी रज़ामंदी से ही स्टीकर लगाए गए है लेकिन अब मैं अपनी कम्युनिटी से कहना चाहता हूँ की अब ये कैंपेन बंद कर देना चाहिएl जबरदस्ती कुछ लोग देश में टेंशन पैदा कर रहे है, वो लोग जिनकी सरकार हैl इसे जानबूझकर इशू बनाया जा रहा है जिससे आपसी झगड़ा हो और फिर मुसलमानो को मारा जाये या जेल भेजा जायेल अगर आप मोहम्मद साहब से प्यार करते हो तो आप उनके बताये रास्ते पर चलो, अपने पडोसी से प्यार करो l इस कैंपेन को अब रोक देना चाहिए, अगर मुसलमान ये समझते है की उन्हें संविधान के मुताबिक बराबर का हक़ है तो ऐसा बिलकुल नहीं हैl सिर्फ संविधान की किताब में लिखा हुआ हैl जो थोड़ी सी भी गलती करेग तो उसे दोज़ख जैसी सजा दी जाती है आजकलl ईद मिलाद उन्नाबी के मौके पर ये लिखा गया है l In Marathi issue :- मैं किसी के डर से मराठी नहीं बोलूंगाl मैने ये बोला था की यहाँ मराठी बोलने की आवश्यकता नहीं है, इसी मैं हिंदी में बोलूंगाl मैं मराठी बोल सकता हूँl मैं महाराष्ट्र में रहता हूँ, मुझे मराठी आनी ही चाहिए, मैने मेरे स्टाफ से मुझसे सिर्फ मराठी में ही बात करने के लिए कहा हैl
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 01, 2025 10:10:07
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने दिव्यांगों और बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने के वादे किए थे। सरकार ने इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू की थी, लेकिन चुनाव के दो साल बाद भी वृद्धों और दिव्यांगों को केवल 600 रुपए ही पेंशन मिल रही है। पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव अटका साल 2023 में पेंशन 1500 रुपए करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन यह अब तक वित्त विभाग की मंजूरी का इंतज़ार कर रहा है। फिलहाल एकीकृत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के लगभग 15.75 लाख बुजुर्गों को हर महीने 600 रुपए मिलते हैं। बुजुर्गों की पीड़ा सोमती बेले (80 वर्ष, भग्गूढाना निवासी) झुग्गी में रहती हैं। उन्हें पेंशन के 600 रुपए में से 100 रुपए सिर्फ पेंशन लेने के लिए किराए में खर्च करने पड़ते हैं। हाथ में केवल 500 रुपए बचते हैं, जिससे घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल है。 मायादेवी धुर्वे (राजेंद्र वार्ड निवासी) ने कहा कि 600 रुपए महीने की सब्ज़ी और किराना के लिए भी काफी नहीं होते। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना में युवतियों को 1250 रुपए दिए जाते हैं, जबकि बुजुर्ग और लाचार नागरिकों को सिर्फ 600 रुपए मिलते हैं। संगठनों की मांग बैतूल जिले समेत कई स्थानों पर सामाजिक संगठन लंबे समय से पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि कम पेंशन मिलने से बुजुर्ग और दिव्यांग लाचार हो रहे हैं। सरकार को जल्द फैसला लेकर पेंशन 1500 रुपए करनी चाहिए ताकि इस वर्ग को राहत मिल सके。 बाइट -1- मायादेवी धुर्वे,पेंशनधारी वृद्ध बाइट -2-सोमती बेले,पेंशनधारी वृद्ध बाइट -3- सिरपत वागदरे,पेंशनधारी वृद्ध बाइट -4- सुमन खड़से,पेंशनधारी वृद्ध बाइट -5- राजेंद्र सिंह परिहार,सामाजिक कार्यकर्ता
0
comment0
Report
ABArup Basak
Oct 01, 2025 10:09:44
Mal Bazar, West Bengal:মহানবমীর সকালে ঝড়ো হাওয়ায় ভেঙে পড়ল ওদলাবাড়ির দুটি পুজোর লাইটিং গেট। মাথায় হাত পুজো কমেটির... বুধবার মাল মহকুমার ওদলাবাড়ির ক্রান্তি রোড এলাকায় মহানবমীর সকালে ঘটে গেল এক অপ্রত্যাশিত ঘটনা। সকাল দশটা নাগাদ প্রবল ঝড়ো হাওয়া ও বৃষ্টির প্রভাবে বিধান পল্লী সর্বজনীন দুর্গা মন্দিরের এই গেট ভেঙে পড়ে। সৌভাগ্যবশত, ঘটনার সময় গেটের আশেপাশে কেউ উপস্থিত না থাকায় বড়সড় কোনো দুর্ঘটনা এড়ানো সম্ভব হয়েছে। ক্লাব কর্তৃপক্ষ জানান, এবারের দুর্গোৎসবের প্রস্তুতির শুরু থেকেই নানা সমস্যার মুখোমুখি হতে হয়েছে তাঁদের। মাঝপথে পুজো মন্ডপের কাজ অর্ধসমাপ্ত করে পালিয়ে যায় ডেকোਰੇটর। তারপর স্থানিয় শিল্পিদের দিয়েই কোন ভাবে প্যান্ডেল দাড় করানো হয়। কিন্তু হঠাৎ সকালের প্রবল ঝড়ো হাওয়া এবং বৃষ্টির কারণে গেটের কাঠামো ভেঙে রাজ্য সড়কের ওপর পড়ে গেছে। ভাগ্য ভালো, তখন কোনো দর্শনার্থী উপস্থিত ছিল না। ফলে বড়সড় বিপদ এড়ানো গেছে।” তিনি আরও যোগ করেন, “আমরা সকলের সহযোগিতা চাই। খুব দ্রুত আবার নতুন করে গেটের কাজ শেষ করে দর্শনার্থীদের জন্য সেটি সাজিয়ে তুলব।” অন্যদিকে বেলা ১১ টা নাগাদ ৩০০ মিটার দূরে আমরা সবাই ক্লাবের আর একটি বড় লাইটিং গেট ভেঙে পড়ে রাজ্য সড়কে। যার ফলে টুলের রাস্তা দুদিকেই বন্ধ হয়ে যায়। সমস্যায় পড়ে সাধারণ মানুষ। ক্লাব সদস্যদের বক্তব্য বৃষ্টির মধ্যে আমরা রাস্তা থেকে এতবড় গেট খুলে রাস্তায় গাড়ি চলাচল স্বাভাবিক করি কিন্তু প্রশাসনের থেকে কোন সহযোগিতা পাইনি। প্রায় সাড়ে ১২ টা নাগাদ এক সাইড থেকে গাড়ি চলাচল শুরু হয়েছে।
1
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Oct 01, 2025 10:09:31
Chowk, Uttar Pradesh:महराजगंज में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कड़ी सुरक्षा बरती जाएगी। 149 विसर्जन स्थलों पर 1438 दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। शोभा यात्रा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। पूरे जनपद को 5 जोन और 81 सेक्टर में बांटा गया है। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, लाइट, गोताखोर और नाव की व्यवस्था के साथ साथ एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर रखे जाएंगे। शरारती और हिंदू विरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील स्थलों पर 10 निरीक्षक, 25 उप निरीक्षक, 40 महिला कांस्टेबल, 200 हेड़ कांस्टेबल, दो कंपनियां पीएसी, 38 चार पहिया वाहन, पीआरबी और 31 दो पहिया वाहन तैनात रहेंगे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रूटों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे भी लगाए जाएंगे। नौतनवा के डंडा नदी पुल सहित संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम नवीन कुमार और क्षेत्राधिकारी अंकुर कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Oct 01, 2025 10:08:47
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा में ज्यादे दिन नहीं है और ऐसे में इन दिनों दुर्गापूजा चल रही है तो लोंगो के बीच जाने का इससे बेहतर मौक़ा नहीं मिलेगा यह सोच कर नेता लगातार मां दुर्गा की आराधना को लेकर जनता के बीच पंडालों में पहुँच रहे हैं. दरअसल , दुर्गा पूजा चुनाव से पहले नेताओं के लिए एक ऐसा अवसर है, जो एक बड़े वोटर वर्ग को अपनी पूजा के माध्यम से मैसेज दे सकता है, इसलिए नेता इस बार मां दुर्गा की पूजा में ज्यादा सक्रिय हैं. माता दुर्गा चुनावी नैया पार कराने में मदद कर देंगी . यही वजह है कि इस बार दुर्गा पूजा में नेताओं की सक्रियता कुछ ज्यादा ही दिख रही है. सीएम नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव , मुकेश सहनी , तेज प्रताप यादव से लेकर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा तक मां दुर्गा की आराधना में लगे हुए हैं. सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन अगमकुओं स्थित शीतला माता मंदिर पहुँचे और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, पटना सिटी स्थित पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की. पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधिवत पूजा करायी. मुख्यमंत्री ने माँ शीतला देवी, मॉ बड़ी पटनदेवी एवं मॉ छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की. इसके अलावे मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी मॉ भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की। मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया. नीतीश कुमार पूजा पंडाल जाएँ और लालू यादव चूक जाएँ ऐसा नहीं हो सकता . लिहाजा आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी मंगलवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर पटना के प्रसिद्ध डाक बंगला चौराहा स्थित भव्य पंडाल में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. पंडाल में उनके आगमन को लेकर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. लालू यादव अपने चिर-परिचित अंदाज़ में विशेष वैन से पंडाल स्थल पर पहुँचे. उनके आते ही वहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया. सुरक्षा कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. समर्थकों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की और अपने नेता का अभिवादन किया. लालू यादव ने पंडाल में माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया और राज्य की शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने सभी देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं. उधर परिवार और पार्टी से निकाले गए लालू यादव के بڑے बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर जाने के क्रम में मीनापुर के धर्मपुर चौक पर रुके और मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. धर्मपुर चौक एनएच-77 पर है़ मीनापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगायी जा रही हैं. कुछ दिन पहले मीनापुर हाइस्कूल के मुख्य द्वार पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को दूध से नहलाया था. क्योंकि एक दिन पहले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बापू की प्रतिमा को बीजेपी के गमछा, पट्टा व हाथ में झंडा लगा दिया था. उसी समय कार्यकर्ताओं से यह भी कहा था कि मैं मीनापुर से भी चुनाव लड़ सकता हूं. एक महीने के अंदर वे दो बार मीनापुर आ चुके हैं. पटना में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा की आराधना में जुटे हैं. आज महानवमी को मुकेश सहनी पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे और माँ दुर्गा की आराधना की तथा बिहार के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. मुकेश सहनी डाक बंगला, लोदीपुर, मलाही पकरी, मछुआ टोली पूजा पंडालों में पहुंचे और माँ दुर्गा की आराधना की। इस दौरान उन्होंने माता की आरती भी उतारी. सहनी महाष्टमी की शाम भी विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर माता की आराधना की थी. पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार के लोगों को दुर्गा पूजा और दशहरा की शुभकामनाएँ और बधाई दी है. अब आपको बताते हैं हैं बीजेपी के नेताओं का पूजा पोलिटिक्स. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, वरिष्ठ मंत्री प्रेम कुमार, विधायक संजीव चौरसिया और पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे माता की आराधना में लगे हुए हैं. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा तो अपने सरकारी आवास पर महाआरती का भी आयोजन करा चुके हैं. जिसमें बीजेपी के तमाम नेताओं के साथ-साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे. विजय सिन्हा नवरात्रि में अपने आवास पर फलाहार की भी विशेष व्यवस्था करा रहे हैं.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 01, 2025 10:07:53
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के नागोरी गेट इलाके में मंगलवार रात एक शादी समारोह के बाहर रास्ता देने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया।मामला गंभीर होता देख पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश देर रात तक हालात की निगरानी करते रहे।वहीं, एडीसीपी वीरेंद्र सिंह ने मोर्चा संभालते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशिक्षु आईपीएस प्रतीक सिंह, इंस्पेक्टर किशनलाल बिश्नोई और राजीव भादू भी अपनी टीम के साथ वहां मौजूद रहे।पुलिस का स्पष्ट कहना है कि,“घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। जांच जारी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” महामंदिर थाने के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आसिफ (पुत्र अब्दुल खाली), नदीम (पुत्र सलीम), इमरान (पुत्र छोटू खान), समीर (पुत्र अब्दुल रहीम), अमन (पुत्र मोहम्मद अनवर) और इमरान (पुत्र असगर अली) को हिरासत में ले लिया है। यह गिरफ्तारी स्वप्निल मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें मारपीट और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है।घटनास्थल से एक थार गाड़ी भी जब्त की गई है, जो इस विवाद में शामिल मानी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और विस्तृत पूछताछ जारी है।फिलहाल इलाके में स्थिति शांत है, लेकिन किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने स्पष्ट किया है कि आगे से विवाह स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।बाइट: देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी – महामंदिर पुलिस थाना
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Oct 01, 2025 10:07:29
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दरोगा पर पीड़ित की कॉलर पकड़कर धमकाने का आरोप, पीड़ित ने दूसरे पक्ष पर विवाद को लेकर दर्ज कराई थी शिकायत, शिकायत के बाद पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे दरोगा ने पकड़ी कॉलर, पीड़ित परिवार ने दरोगा पर आरोपियों को बचाने और मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने का लगाया आरोप, आरोपियों पर कार्यवाही करने की बजाय पीड़ित पक्ष को धमका रहे दरोगा अमित चतुर्वेदी, दरोगा पर आरोपियों को संरक्षण देकर पीड़ित पक्ष को मुकदमें में फंसाने की धमकी देने आरोप, आरोपी और उसके बेटे पीड़ित का मकान गिराने की दे रहे धमकी, पीड़ित पक्ष ने मामले में एसपी जालौन से शिकायत कर की निष्पक्ष जांच की मांग, दरोगा और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के वर्ध गांव का मामला।
0
comment0
Report
AKAMAR KANE
Oct 01, 2025 10:07:16
Nagpur, Maharashtra:नागपूर - बाईट - चंद्रशेखर बावनकुळे, महसूलमंत्री पीक पाहणी: राज्यात पीक पाहणी आवश्यक होती, आतापर्यंत 60 टक्के पीक पाहणी झाली आहे त्यामुळे पिक पाहणीचं ऑनलाइन ऐप आहे त्यात कमी पीक पाहणी झाली, त्यामुळे शेतकऱ्यांचा नुकसान झालं असतं. मुख्यमंत्र्यांनी सूचना दिल्या होत्या, शेतकऱ्यांच्या शंभर टक्के पीक पाहणी झाले पाहिजे, ऑनलाइन शक्य नसल्यामुळे ग्राम महसूल अधिकारी गावागावात जाऊन शंभर टक्के पिक पाहणी करणार आहेत जेणेकरून कोणाचीही नुकसान झालं ते सुटणार नाही. केंद्र आणि राज्य सरकारकडून जी मदत शेतकऱ्यांना मिळणार आहे त्यासाठी हे महत्त्वाचं आहे, शासन निर्णय जारी केला. अनिल देशमुख: अनिल देशमुख यांच्याबाबत जी घटना घडली त्यात पोलिसांनी पूर्ण चौकशी करून आता फॉरेन्सिक अहवाल येईल तेव्हाही कळेल. प्रथम दृष्ट्या जी चौकशी झाली आहे त्यात हे दिसत आहे की पोलिसांनी ज्या नोंदी घेतल्या अनिल देशमुख यांनी निवडणुकीच्या काळात एक स्टंट केला होता, हा स्टंट होता, याचा फॉरेन्सिक रिपोर्ट आल्यावर अजून स्पष्ट होईल. निवडणूक जिंकणे हारणं हा एखाद्यावेळी खेळाडू वृत्तीने जय पराजय स्वीकारला पाहिजे, मात्र एखादा विजय मिळवण्याकरता निवडणूक जिंकण्या करिता स्वतःचा हातात गोठा घेऊन स्वतःलाच मारणे. आणि मला भाजपने दगड मारला असे दृश्य तयार करणे आणि जनतेची सहानुभूती मिळवण्याचा हा केविलवाना प्रयत्न होता, आता पोलीस चौकशीत उघड झालं आहे. कुठल्याही नेत्याने जनतेची अशी सहानुभूती घेऊ नये लोकसेवक म्हणून काम करावे. दहा किलोचा दगड एखाद्या व्यक्तीला लागू शकतो तेव्हा त्याचे काय हाल होतात हे लहान मुलांनाही समजते, दहा किलोचा दगड मारला तर काय हाल होईल. एक खोटं बोलण्याकरिता दहा वेळा खोटं बोलावं लागतं मला ते झालं मात्र हा एक स्टंट होता आणि सहानुभूती मिळवण्यासाठी स्टंट होता असं मला वाटतं. ऊस गाळप हंगाम: हा निर्णय का घेतला आहे हे तपासून बघावं लागेल शेतकऱ्यांची शेवटी मदत झाली पाहिजे घेऊन येणे झाला याबद्दल मी तपासून बघतो त्याची माहिती आज नाही. पंचनामे: पंचनामे पाच सहा तारखेपर्यंत अपेक्षित आहे, पंचनामावरून मदत मिळणार आहे, पण पीक पाहणी ही कंपल्सरी करावी लागते. ही पीक पाहणी मध्ये आम्ही 60% पर्यंत पोहोचलो, प्रत्येक सातबारा नोंदणी होते शेतकऱ्यांची, ऑनलाइन पद्धतीने शंभर टक्के पीक पाहणी करावी लागते मात्र यावर्षी ऑनलाइनचा प्रॉब्लेम झाल्याने ग्राम महसूल अधिकारी 31 ऑक्टोबर पर्यंत पीक पाहणी करणार आहेत. पडळकर: मागच्या घटनेनंतर मुख्यमंत्र्यांनी त्यांना समज दिली आहे, मीही त्यांच्याशी चर्चा केली, आज जो उल्लेख केला त्यात काही संदर्भ आहेत. त्यांनी आपल्या भावना व्यक्त केल्या त्यांच्यावर ज्या व्यक्तिगत टीका झाल्या. मात्र गेल्यावेळी ते बोलले होते ते आई-वडिलांवर नाव घेऊन बोलू नये. बाबा आढाव: ओला दुष्काळ हेच आहे की शेतकऱ्यांना एनडीआरएफ किंवा जे नियम आहेत त्यापेक्षा जास्त मदत देणे, याकरिता ओला दुष्काळाचा विचार आपण करतो. मला वाटतं मुख्यमंत्री योग्य निर्णय घेतील आणि दिवाळीपूर्वी सर्व बाबींचा निर्णय घेतील. अबू आझमी: अबू आझमी माझ्याशी भेटल्यावर मराठीत बोलतात, मला वाटतं त्यांनी मीडिया करता असं म्हटलं असेल त्यामुळे त्यांनी मराठी बोलणं जास्त चांगलं मराठी बोलता येते. निधी: लाडक्या बहिणीची याचा काही संबंध नाही लाडक्या बहिणीचा बजेट वेगळा ठेवलाय मागच्या काळात महाराष्ट्रात असे काम सुरू केले आहे जे यावर्षी पूर्ण होतील यावर्षी बजेट काही कमी आहे लाडक्या बहिणी योजनेचा कुठल्याही विषयाशी संबंध नाही. ऊर्जा विभाग बैठक: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी कोराडी- खरपखेडा च्या अनेक विषयावर बैठक घेतली होती, महावितरण ला 317 कोटी मुख्यमंत्र्यांनी दिले आहेत 217 कोटी अमरावतीला दिले आहेत. पुढच्या पन्नास वर्षाचा इंन्फ्रा स्ट्रक्चर नागपूरला देण्याकरिता ही बैठक आहे काही महसूल च्या जागा या महावितरण ला द्यायचे आहेत. मुख्यमंत्री यांच्याकडे ऊर्जा खात है त्यांनी त्या सूचना दिल्या आहेत त्या पाटील आजची बैठक घेत आहे. कुर्ला मोहम्मद पोस्टर: कारवाई केलीच पाहिजे, ऑटोच्या मागे धावणे जबरदस्तीने काही ठिकाणी बॅनर पोस्टर लावणे, कवठ्यामध्ये कामठी मध्ये बॅनर होते, पण सार्वजनिक ठिकाणी येऊन बॅनर लावणे किंवा रस्त्यावर प्रदर्शन करणे कडक कारवाई झाली पाहिजे कोणालाच सोडलं नाही पाहिजे. व्यक्तिगत जे मत आहे ते प्रदर्शित करा मात्र सार्वजनिक ठिकाणी हिंदू सभा मुस्लिम कोणीही समाजातील निर्माण करण्याचा प्रदर्शन करत असेल तर ते योग्य नाही. निवडणूक युती: महायुती ही मनपा, जिल्हा परिषद, नगरपंचायत निवडणुकीत एकत्र लढणार आहे, काही ठिकाणी आम्ही चर्चा करू या ठिकाणी अडचण वाटते त्या ठिकाणी मैत्रीपूर्ण लढू. महायुतीत मतभेद होतील मात्र मनभेद होणार नाही मात्र महाविकास आघाडीत काँग्रेसची लाथाडी होणार आहे. तीनही पक्ष एकमेकांना लाथा मारत राहतील आणि निवडणूक संपून जाईल. हेडगेवार भारतरत्न: जमाल सिद्दिकी यांच्या भावना आहेत, त्यांच्या भावना आहेत केंद्र सरकार त्यावर निर्णय घेईल. बजरंग सोनवणे कपडे: कपडे खराब होणारच आहेत मी गेलो कपडे खराब झाले कपडे बदलून टाकायचे त्यांचा निर्णय त्यांनी घेतला पाहिजे. हेडगेवार भारतरत्न: सर्व देशाची भावना राहणार आहे, कारण समाजाच्या शेवटच्या व्यक्तीपर्यंत राष्ट्रभावना निर्माण करणे, राष्ट्राचेतना तयार करणे आणि हिंदू राष्ट्र तयार करणे, भारत माता फार मोठी चेतना व्हावी यासाठी डॉक्टर हेडगेवार यांचे योगदान आहे त्यामुळे सर्व जनतेची भावना राहणार आहे की भारतरत्न देण्यात यावे
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top