Back
बालोतरा के जितेंद्र गहलोत ने RAS 2023 में 295वीं रैंक हासिल कर गौरव किया
MMMAYANK MAYANK
Oct 16, 2025 10:34:55
Balotra, Rajasthan
बालोतरा। मेहनत और लगन से किस्मत को बदला जा सकता है — यह साबित किया है बालोतरा निवासी जितेंद्र गहलोत पुत्र ओमप्रकाश गहलोत ने। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा बुधवार देर रात घोषित RAS 2023 परीक्षा के फाइनल परिणाम में जितेंद्र ने 295वीं रैंक प्राप्त कर बालोतरा जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
जितेंद्र ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था। दो बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। दृढ़ निश्चय और अनुशासन के बल पर तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता का परचम लहराया।
घर पर 8–10 घंटे की पढ़ाई से पाई सफलता
दैनिक भास्कर से बातचीत में जितेंद्र गहलोत ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था। कक्षा 10वीं में मेरिट में आने के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि सिविल सेवा ही उनका लक्ष्य रहेगा। बिना किसी कोचिंग के सहारे उन्होंने घर पर रोजाना 8 से 10 घंटे अध्ययन किया और आज उस मेहनत का फल मिला है। जितेंद्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को दिया।
पिता जनरेटर मिस्त्री, मां गृहिणी
जितेंद्र के पिता ओमप्रकाश गहलोत पिछले 40–41 वर्षों से बालोतरा शहर में जनरेटर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। वहीं, जितेंद्र के काका की बेटी वर्तमान में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
परिवार और शहर में खुशी का माहौल
जितेंद्र की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। बालोतरा शहर में भी लोग इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। जितेंद्र की यह सफलता इस बात की मिसाल है कि सीमित साधनों के बावजूद यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो हर सपना साकार किया जा सकता है।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 16, 2025 15:27:430
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 16, 2025 15:26:55Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TRAFFIC CONGESTION AT IIT FLYOVER AHEAD OF DIWALI 2025
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowOct 16, 2025 15:26:470
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 16, 2025 15:26:120
Report
SSSwapnil Sonal
FollowOct 16, 2025 15:25:570
Report
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 16, 2025 15:25:460
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 16, 2025 15:25:300
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 16, 2025 15:25:130
Report
VKVishal Kumar
FollowOct 16, 2025 15:24:290
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 16, 2025 15:24:100
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 16, 2025 15:23:150
Report
VKVishwas Kumar
FollowOct 16, 2025 15:23:000
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowOct 16, 2025 15:22:390
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 16, 2025 15:22:200
Report