Back
अलवर के राजगढ़ में प्लॉट विवाद खूनी संघर्ष, कई लोग घायल
JGJugal Gandhi
Mar 27, 2026 06:04:13
Alwar, Rajasthan
अलवर के राजगढ़ में प्लॉट विवाद बना खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के कई लोग घायल
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित आम की वाल मोहल्ले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को बाद में अलवर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले की रहने वाली सावित्री देवी ने बताया कि उन्होंने धनपाल के परिवार से एक प्लॉट खरीदा था। उनका आरोप है कि अब विक्रेता पक्ष दोबारा उसी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई। इस हमले में सावित्री देवी और उनके पति लक्ष्मण सैनी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है।
वहीं, दूसरे पक्ष के धनपाल का कहना है कि उन्होंने प्लॉट बेचा जरूर था, लेकिन खरीदार पक्ष तय सीमा से अधिक करीब 10 फीट जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उनका आरोप है कि विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें उनकी पत्नी मंजू, माता लाली देवी और भाई बबलू घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowMar 27, 2026 07:17:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 07:17:340
Report
KRKishore Roy
FollowMar 27, 2026 07:17:200
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowMar 27, 2026 07:16:260
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 27, 2026 07:16:090
Report
0
Report
ARAarti Rai
FollowMar 27, 2026 07:05:16437
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 27, 2026 07:04:57289
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 27, 2026 07:04:37393
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 27, 2026 07:04:22363
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 07:04:10215
Report
RSRahul shukla
FollowMar 27, 2026 07:03:54452
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 27, 2026 07:03:45348
Report
199
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 27, 2026 07:03:23347
Report