Back
पश्चिम बंगाल के वोटर लिस्ट से 76 लाख नाम हटे, विपक्ष ने आरोप लगाए
ARAarti Rai
Mar 27, 2026 07:05:16
Noida, Uttar Pradesh
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है. चुनाव आयोग के एक बड़े अधिकारी ने कोलकाता में बताया कि अब तक कुल 76 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं. यह आंकड़ा दो हिस्सों के ज़रिए समझ सकते हैं. पहले SIR यानी मतदाता सूची जांच के दौरान 58 लाख नाम हटाए गए.\n\nइससे राज्य के कुल वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गए. अब जो नाम “अंडर एडजुडिकेशन” यानी न्यायिक जांच में थे. उनमें से 32 लाख मामले निपटाए गए हैं. इनमें से 40 फीसदी यानी करीब 13 लाख नाम और हटाए जा रहे हैं. दोनों मिलाकर कुल 76 लाख के करीब नाम लिस्ट से बाहर हो चुके हैं.\n\nअभी भी 28 लाख मामले बाकी हैं. राज्य में 705 न्यायिक अधिकारी इन मामलों को निपटाने में लगे हैं. चुनाव आयोग ने सोमवार को पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की. जिसमें 10 लाख नाम अपलोड किए गए. लेकिन आयोग ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने हटाए गए जिस पर कई लोगों ने नाराजगी जताई.\n\nअगली लिस्ट हर शुक्रवार को जारी होगी. यानी अगली लिस्ट एक दिन बाद आएगी. 29 लाख मामले हटाए गए थे लेकिन उनमें से सिर्फ एक तिहाई ही पहली लिस्ट में आ सके. वजह न्यायिक अधिकारियों की ई-साइन यानी डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी. बाकी नाम धीरे-धीरे जारी किए जाएंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अपील की है कि उन्हें हर रोज सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने की इजाजत दी जाए. लेकिन कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 27 मार्च के बाद होगी. 76 लाख नाम हटना यह बहुत बड़ा आंकड़ा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इसे लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. विपक्ष का आरोप है कि यह एक खास समुदाय के वोट काटने की कोशिश है. चुनाव आयोग का कहना है कि मृत, पलायन किए, डुप्लीकेट और न मिलने वाले लोगों के नाम हटाए गए हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowMar 27, 2026 08:03:470
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 27, 2026 08:03:340
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 27, 2026 08:03:130
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 27, 2026 08:03:030
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 27, 2026 08:02:510
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 27, 2026 08:02:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 08:02:320
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 27, 2026 08:02:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 08:01:430
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 27, 2026 08:01:330
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 27, 2026 08:01:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 27, 2026 08:00:450
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 27, 2026 08:00:340
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 27, 2026 08:00:210
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 27, 2026 08:00:09Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या से साधु संतों का रिएक्शन
सपा प्रदेश सचिव के बयान पर
0
Report