Back
टॉफी समझकर विस्फोटक चबाने से 3 साल की बच्ची घायल, दुकानदार हिरासत में
JGJugal Gandhi
Feb 03, 2026 16:06:07
Ramgarh, Alwar, Rajasthan
टॉफी समझकर मुंह में रखा विस्फोटक, तीन साल की मासूम का जबड़ा क्षतिग्रस्त
रामगढ़ में सनसनीखेज घटना, दुकानदार हिरासत में
रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलवर मार्ग स्थित चौकी बास गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां टॉफी समझकर विस्फोटक चबाने से तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 वर्षीय अक्शु पुत्री साक्षी, अपनी छः वर्षीय बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखेनुमा वस्तु बच्ची को दे दी। जैसे ही अक्शु ने उसे मुंह में डालकर चबाया, जोरदार धमाका हो गया।
धमाके के बाद बच्ची खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी। परिजन तुरंत उसे अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आपात ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है और फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस मामले में बच्ची की चाची निकिता पुत्री परवीन की रिपोर्ट पर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल जांच करवाई जा रही है और विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है。
वहीं आरोपी दुकानदार का कहना है कि बच्ची को चोट सड़क पर गिरने और कोल्डड्रिंक की कांच की बोतल लगने से आई है, लेकिन बच्ची के जबड़े और मुंह की गंभीर स्थिति विस्फोट की ओर स्पष्ट संकेत कर रही है।
डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 03, 2026 17:04:290
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 03, 2026 17:04:070
Report
0
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 03, 2026 17:03:420
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 03, 2026 17:02:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 03, 2026 17:01:390
Report
1
Report
PKPankaj Kumar
FollowFeb 03, 2026 17:01:020
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 03, 2026 17:00:380
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 16:48:050
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 03, 2026 16:47:480
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 03, 2026 16:47:320
Report