Back
रामगढ़ खदान हादसा: 100 फीट गहरे गड्ढे में ऑपरेटर की तलाश, चौथा दिन जारी
JGJugal Gandhi
Feb 09, 2026 12:34:04
Alwar, Rajasthan
अलवर
रामगढ़ में खनन माफिया बेलगाम: 100 फीट गहरे मौत के गड्ढे में समाया ऑपरेटर, चौथे दिन भी रेस्क्यू नाकाम
अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित ओडेला खनन क्षेत्र की लीज एक बार फिर सवालों के घेरे में है। खनन लीज पर हुई दर्दनाक दुर्घटना के चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन अब तक पोकलेन मशीन ऑपरेटर रामानंद तिवारी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
गाजियाबाद और अलवर से मंगाई गई भारी-भरकम क्रेनों के साथ सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अजमेर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम, पहले से जुटी एसडीआरएफ के साथ मिलकर करीब 100 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में तलाश कर रही है, जहां मशीन सहित ऑपरेटर के गिरने की आशंका है।
घटनास्थल पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सफिया जुबेर खान पहुंचीं। उनके साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। सफिया जुबेर खान ने मौके पर डीएसपी पिंटू कुमार, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और अवैध खनन पर गंभीर सवाल खड़े किए।
बाइट: साफिया खान
सबसे बड़ा सवाल यही है कि लीज की आड़ में रामगढ़ क्षेत्र में किसके संरक्षण में अवैध खनन चल रहा है?
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया नियमों को ताक पर रखकर पाताल तोड़ खनन कर रहे हैं। हालत यह है कि जमीन से पानी निकलने लगा है और अधिकांश खदानें 80 से 100 फीट गहरे पानी से भरे मौत के गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।
इन खतरनाक गड्ढों में आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी ने खनन माफियाओं के हौसले बुलंद कर रखे हैं। सवाल यह भी है कि जब खनन नियम स्पष्ट हैं, तो फिर इतनी गहराई तक खनन कैसे हुआ? क्या किसी की आंखें जानबूझकर बंद रखी गईं?
फिलहाल, मृतक के परिजन चार दिन से शव निकलने का इंतजार कर रहे हैं, उम्मीद और टूटते सब्र के बीच। वहीं, प्रशासन रेस्क्यू जारी होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है।
यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और खनन माफिया की मनमानी का जीता-जागता सबूत बनता जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:21:520
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:21:310
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 09, 2026 14:21:16Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:टी राजा संगम ने प्रयागराज में कहा, सरकारें राक्षस राज, मंदिरों से खिलवाड़ चेतावनी
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 09, 2026 14:21:00Noida, Uttar Pradesh:कानपुर की घटना बहुत दु:खद है जिसमें जानें गईं हैं। कानूनी कार्रवाई हो और सरकार पक्षपात न करे।
0
Report
HSHarmeet Singh
FollowFeb 09, 2026 14:20:420
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 09, 2026 14:20:090
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowFeb 09, 2026 14:19:030
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 09, 2026 14:18:500
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 09, 2026 14:18:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 09, 2026 14:18:100
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 09, 2026 14:17:540
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 09, 2026 14:16:550
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 09, 2026 14:16:420
Report