Back
गूंदपुर सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार पर आर्थिक संकट गहरा
JGJugal Gandhi
Dec 30, 2025 11:41:50
Alwar, Rajasthan
गूंदपुर में सड़क हादसा: ड्यूटी से लौट रहे मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा आर्थिक संकट
अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गूंदपुर गांव के पास सोमवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिसकी मौत से घर पर गहरा आर्थिक संकट छा गया है।
जानकारी के अनुसार, मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीना गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू बंजारा पुत्र मानसिंह उद्योग नगर क्षेत्र में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। उसी दौरान गूंदपुर गांव के पास तेज रफ्तार डDumpर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पप्पू बंजारा चार बच्चों का पिता था और परिवार का अकेला सहारा था। करीब 12 वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अपने चार छोटे भाइयों और बच्चों की जिम्मेदारी निभा रहा था। अब उसकी मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है, क्योंकि सभी बच्चे और भाई अभी नाबालिग हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 30, 2025 13:17:170
Report
ADArjun Devda
FollowDec 30, 2025 13:17:010
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 30, 2025 13:16:180
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 30, 2025 13:16:080
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 13:15:370
Report
SDShankar Dan
FollowDec 30, 2025 13:15:170
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 30, 2025 13:14:580
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 30, 2025 13:14:230
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 30, 2025 13:13:48Sambalpur, Odisha:ଭାଷା ର କୌଣସି ବନ୍ଧନ ନାହିଁ,ନିଜ କଥିତ ଭାଷା ମାତୃଭାଷା ରେ କୋର୍ଟ ପରିଚାଳନା ପାଇଁ ଅନୁରୋଧ କଲେ କେନ୍ଦ୍ର ଶିକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ |
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 13:13:390
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 30, 2025 13:13:280
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 30, 2025 13:12:440
Report
0
Report