Back
ITBP प्रशिक्षण कैंप के पास जंगल में आग, जवानों-ग्रामीणों ने मिलकर पाया काबू
JGJugal Gandhi
Mar 12, 2026 12:32:30
Alwar, Rajasthan
अलवर
आईटीबीपी ट्रेनिंग कैंप के पास जंगल में लगी आग, जवानों और ग्रामीणों की मशक्कत से पाया काबू
अलवर में आईटीबीपी ट्रेनिंग कैंप के पास स्थित जंगल में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग तेज हवाओं के कारण करीब एक किलोमीटर के दायरे में फैल गई और कैंप के आसपास के क्षेत्र तक पहुंच गई। आग की लपटें कैंप के अंदर के जंगल वाले हिस्से तक भी पहुंच गईं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि कुछ स्थानों पर आग देर तक सुलगती रही, जिसे बुझाने का काम जारी रखा गया।
बेरेबास गांव के ग्रामीण कासम ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे जंगल में एक जगह आग लगी थी। शुरुआत में आग छोटी दिखाई दे रही थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण वह तेजी से फैल गई और देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई। आग कैंप के अंदर के हिस्से तक पहुंचने पर आईटीबीपी के जवान भी बाहर आए और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों के अनुसार जंगल में सूखे झाड़-झंखाड़ और छान बांधने वाले झुंड अधिक होने के कारण आग तेजी से भड़क उठी। वहीं गुरुवार को जिले में चल रही तेज हवाओं ने भी आग को फैलाने में अहम भूमिका निभाई।
गनीमत रही कि इस घटना में कैंप या आसपास के क्षेत्र में किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आईटीबीपी के जवान और ग्रामीण इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि आग दोबारा भड़कने की स्थिति न बने।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 12, 2026 15:48:360
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 12, 2026 15:48:150
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 12, 2026 15:48:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 12, 2026 15:47:520
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:47:330
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 12, 2026 15:47:190
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:47:100
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 12, 2026 15:46:590
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:46:190
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:46:000
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 12, 2026 15:45:300
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:45:110
Report
0
Report
0
Report