Back
अरावली संरक्षण लिए अलवर में कांग्रेस का जन जागरण अभियान, कटी घाटी से ज्ञापन
JGJugal Gandhi
Dec 26, 2025 10:32:11
Alwar, Rajasthan
अरावली संरक्षण को लेकर अलवर में कांग्रेस का जन जागरण अभियान, कटी घाटी से rैली निकालकर सौंपा जाएगा ज्ञापन
अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता देते हुए कांग्रेस शनिवार को अलवर में जन जागरण अभियान चलाएगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह सहित विभिन्न जिलों के सांसद और विधायक शामिल होंगे। अभियान की शुरुआत दोपहर 2 बजे शहर के प्रवेश द्वार कटी घाटी से होगी। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में आगे बढ़ते हुए सचिवालय तक पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे。
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अरावली राजस्थान की जीवनरेखा है और इसे ‘माता’ के समान सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अरावली न केवल प्रदेश के भौगोलिक संतुलन को बनाए रखती है, बल्कि रेगिस्तान के विस्तार को रोकने, तापमान नियंत्रण और जल संरक्षण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जूली ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार अरावली की परिभाषा में बदलाव कर लोगों को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं मान रही है कि इस संशोधन से करीब 68 हजार हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित होगा, जबकि वास्तविकता में इससे कहीं बड़े क्षेत्र में खनन के द्वार खुल सकते हैं, जिसके गंभीर पर्यावरणीय परिणाम सामने आएंगे। इसी के विरोध में ‘सेव अरावली अभियान’ के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता और आमजन कटी घाटी पर एकत्रित होंगे, वहीं से रैली निकालकर सचिवालय पहुंच कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 26, 2025 12:15:140
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowDec 26, 2025 12:10:390
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 26, 2025 12:10:300
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 26, 2025 12:09:190
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 26, 2025 12:08:420
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 26, 2025 12:08:210
Report
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 26, 2025 12:07:560
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowDec 26, 2025 12:07:410
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 26, 2025 12:06:370
Report
SSANDEEP
FollowDec 26, 2025 12:05:580
Report
TSTushar Srivastava
FollowDec 26, 2025 12:05:540
Report
HBHemang Barua
FollowDec 26, 2025 12:05:150
Report