Back
कोबरा पकड़ने वाले युवक को डसने के बाद भी अस्पताल पहुंचकर इलाज शुरू
JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 15:33:17
Alwar, Rajasthan
कोबरा पकड़ने वाले युवक को उसी सांप ने डसा, फिर भी हिम्मत दिखाकर खुद पहुंचा अस्पताल
अलवर जिले के किशनगढ़ बास क्षेत्र के खानपुर मेवान गांव निवासी फजर खान को रविवार रात करीब 2 बजे बसई गांव में एक घर में सांप निकलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फजर खान मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित तरीके से बैग में रख लिया। इसके बाद वह घर लौट आए और रात में सो गए।
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे फजर खान उस कोबरा सांप को जंगल में छोड़ने के लिए पिकअप गाड़ी से निकले। इसी दौरान रास्ते में चलती गाड़ी में बैग से कोबरा बाहर निकल आया और ड्राइवर सीट पर फजर खान के नीचे पहुंच गया। जब फजर ने हाथ से उसे देखने की कोशिश की तो कोबरा ने उनके हाथ के अंगूठे के पास डस लिया।
सांप के डसने के बाद भी फजर खान ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तुरंत कोबरा को दोबारा बैग में रखा और सीधे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया।
इसी बीच बैग में रखा सांप पिकअप में ही रह गया और बाद में निकलकर अस्पताल परिसर में खड़ी एक कार के इंजन में घुस गया, जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि फजर खान पिछले करीब 10 वर्षों से बिना किसी सेफ्टी उपकरण के सांप पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का काम कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PTPawan Tiwari
FollowMar 09, 2026 16:46:340
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 09, 2026 16:46:150
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 09, 2026 16:45:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 09, 2026 16:45:260
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 09, 2026 16:32:170
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 16:31:530
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 09, 2026 16:31:160
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 09, 2026 16:20:200
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 09, 2026 16:19:590
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 09, 2026 16:18:590
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 09, 2026 16:18:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 09, 2026 16:18:290
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 09, 2026 16:17:340
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 09, 2026 16:15:180
Report